Covid Cases In India: 24 घंटे में 975 नए केस,  हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और ओडिशा में चार संक्रमितों की मौत, महामारी से जान गंवाने वाले की संख्या 521747

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 16, 2022 12:34 PM2022-04-16T12:34:54+5:302022-04-16T12:36:40+5:30

Covid Cases In India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। मंत्रालय के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 11,366 हो गई है।

Covid Cases In India 975 new cases 24 hours four infected deaths Haryana, Maharashtra, Mizoram and Odisha number people lost epidemic 521747 | Covid Cases In India: 24 घंटे में 975 नए केस,  हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और ओडिशा में चार संक्रमितों की मौत, महामारी से जान गंवाने वाले की संख्या 521747

भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 186.38 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं।

Highlightsबीते 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 175 की वृद्धि हुई है। संक्रमण मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,25,07,834 हो गई है।

Covid Cases In India: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 975 नए मामले आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,40,947 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। मंत्रालय के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 11,366 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, चार और संक्रमितों की मौत से महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,21,747 पर पहुंच गई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का केवल 0.03 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।

आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 175 की वृद्धि हुई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में दैनिक संक्रमण दर 0.32 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.26 प्रतिशत दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,25,07,834 हो गई है, जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 186.38 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।

इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे। मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में जो चार मौतें दर्ज की गई हैं, उनमें से एक-एक मौत हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और ओडिशा में हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 से अब तक हुई कुल 5,21,747 मौतों में से महाराष्ट्र में 1,47,827 लोगों की, केरल में 68,402 लोगों की, कर्नाटक में 40,057 लोगों की, तमिलनाडु में 38,025 लोगों की, दिल्ली में 26,158 लोगों की, उत्तर प्रदेश में 23,499 लोगों की और पश्चिम बंगाल में 21,200 लोगों की जान गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Web Title: Covid Cases In India 975 new cases 24 hours four infected deaths Haryana, Maharashtra, Mizoram and Odisha number people lost epidemic 521747

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे