लाइव न्यूज़ :

Covid-19 treatment: कोरोना से फेफड़ों को डैमेज होने से बचा सकता है CBD Oil, ये भी हैं 5 बड़े फायदे

By उस्मान | Updated: October 20, 2020 11:12 IST

कोरोना वायरस का इलाज : शोधकर्ताओं ने पाया है कि सीबीडी ऑयल फेफड़ों के कामकाज में सुधार कर सकता है

Open in App
ठळक मुद्देभांग का तेल साइटोकिन स्ट्रोम को कम कर सकता हैसीबीडी जल्दी से फेफड़ों के कामकाज में सुधार करता हैवायरस से दुनियाभर में 40,648,527 लोग संक्रमित हो गए हैं

कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चीन से निकली इस खतरनाक महामारी के लिए अभी तक कोई स्थायी इलाज या टीका उपलब्ध नहीं हुआ है। हालांकि कई टीकों का परीक्षण अंतिम चरण में है।

फिलहाल इससे निपटने के लिए विभिन्न बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाओं और जड़ी बूटियों का सहारा लिया जा रहा रहा है। इस बीच शोधकर्ताओं ने पाया है कि भांग का तेल (CBD Oil) साइटोकिन स्ट्रोम (cytokine storm) को कम कर सकता है, जो फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है और कोरोना मरीजों के लिए जानलेवा साबित होता है। 

साइटोकिन स्ट्रोम क्या है ?

कई कोरोनो वायरस के रोगी पहले खुद को बेहतर महसूस करते हैं लेकिन बाद में उनका इम्‍यून सिस्‍टम कमजोर होने लगता है और वो कमजोर होते चले जाते हैं। इसके बाद उनका शरीर वायरस के मुताबिक ही रिएक्‍ट भी करता है। इसको साइटोकिन स्‍टार्म कहा जाता है।

कोविड मरीजों के लिए कैसे काम करता है भांग का तेल

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्जिया के मेडिकल कॉलेज (एमसीजी) के शोधकर्ताओं द्वारा एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। शोधकर्ताओं ने एक लेबोरेटरी मॉडल में किये परीक्षण में पाया कि सीबीडी ऑयल ऑक्सीजन के स्तर में सुधार और सूजन को कम करके एडल्ट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम से फेफड़ों की रक्षा करता है।

उन्होंने पाया कि एपेलिन का स्तर वायरल संक्रमण के साथ नीचे चला जाता है, जिससे दुनिया भर में 1 मिलियन लोग मारे गए हैं। इतना ही नहीं, सीबीडी ऑयल जल्दी से फेफड़ों के कामकाज में सुधार कर सकता है। 

CBD Oil क्या है ?

वेबएमडी के अनुसार, गांजा एक ऐसा पौधा है, जिसे नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गांजे के बीज से ही तेल निकाला जाता है। गांजा के तेल को सीबीडी ऑयल (CBD Oil) भी कहते हैं। सीबीडी ऑयल पिछले कुछ समय में अपने औषधीय गुणों के कारण काफी पॉपुलर हुआ है।

CBD Oil के फायदे

ऐसा माना जाता है कि इसके इस्तेमाल से तनाव दूर करने, अनिद्रा का इलाज करने, जोड़ों के दर्द से राहत पाने, डिप्रेशन से बचने और कैंसर से बचने में मदद मिल सकती है। 

CBD Oil के नुकसान

इसके इस्तेमाल से माउथ ड्राईनेस, लो ब्लड प्रेशर और उनींदापन शामिल हैं। कुछ रोगियों में लीवर में गड़बड़ी के लक्षण भी सामने आए हैं, लेकिन यह कम आम है।

लीवर की बीमारी: लीवर की बीमारी से पीड़ित लोगों में को स्वस्थ रोगियों की तुलना में गांजा तेल की कम खुराक का उपयोग करने की आवश्यकता हो सकती है।

पार्किंसंस रोग: कुछ शुरुआती शोध से पता चलता है कि गांजा ऑयल की ज्यादा खुराक लेने से मसल्स की बीमारी वाले लोगों में मांसपेशियों की गति और कंपकंपी हो सकती है।

कोरोना के मरीजों की संख्या 4 करोड़ पार

दुनियाभर में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से अब तक संक्रमित हुए लोगों की पुष्ट संख्या सोमवार को चार करोड़ के पार पहुंच गई। अमेरिका स्थित 'जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी' ने यह जानकारी दी। 

वर्ल्डओमीटर के अनुसार, चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में 40,648,527 लोग संक्रमित हो गए हैं और इनमें से 1,122,992 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 30,353,352 मरीज ठीक हो गए हैं। 

इस बात का रखें ध्यान

बेशक इस जड़ी बूटी के कई स्वास्थ्य फायदे हैं लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको किसी चिकित्सक या विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार