लाइव न्यूज़ :

Covid-19 treatment at home: घर पर कोरोना वायरस के मरीज का इलाज या देखभाल कैसी करनी चाहिए ?

By उस्मान | Updated: October 24, 2020 11:16 IST

कोरोना वायरस के मरीज की देखभाल के उपाय : इन तरीकों को अपनाकर आप कोरोना मरीज की सही तरीके से देखभाल कर सकते हैं

Open in App
ठळक मुद्देसबसे पहले कोरोना के लक्षणों को पहचान जरूरी हैएक्सपर्ट्स के दावा हल्के लक्षणों का घर पर ही हो सकता है इलाजलक्षण गंभीर होने पर जाएं असपताल

क्या कोरोना वायरस के मरीज का घर पर इलाज किया जा सकता है? कोरोना के मरीज की देखभाल कैसी करनी चाहिए? यह ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब हर किसी को पता होना चाहिए।

WHO के अनुसार, अगर कोई किसी व्यक्ति को कोरोना है लेकिन उसे कोई लक्षण नहीं हैं तो वो घर में रह सकता है। उसे घर में दूसरों से अलग रहना चाहिए। लेकिन इसकी पुष्टि डॉक्टर द्वारा की जानी चाहिए।

घर पर ऐसे करें कोरोना मरीज की देखभाल

- बीमार के कमरे से अलग क्षेत्र में रहें और यदि संभव हो तो एक ही बाथरूम का उपयोग करने से बचें।- किसी भी सदस्य को घर में आने की अनुमति न दें। - अगर रोगी फेसमास्क नहीं पहन सकता और आप एक ही कमरे में हैं, तो आप पहनें।- कम से कम 20 सेकंड के लिए अपने हाथों को साबुन और पानी से बार-बार धोएं। - यदि साबुन और पानी आसानी से उपलब्ध नहीं हैं, तो अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। - अपनी आँखों, नाक और मुँह को अनचाहे हाथों से छूने से बचें।

 - बीमार व्यक्ति के कमरे और बाथरूम की उन जगहों और सतहों को तुरंत सैनिटाइज करें, जिन्हें वो छूता है।  - मरीज का सामान जैसे कि बर्तन, गिलास, कप, खाने के बर्तन, तौलिए, बिस्तर या अन्य वस्तुओं को साझा करने से बचें। - इस्तेमाल होने के बाद इन वस्तुओं को अच्छी तरह से धोएं। - अगर कपड़े धोने हैं, तो डिस्पोजेबल दस्ताने पहनें और उस समय वस्तुओं से शरीर को दूर रखें। - काम खत्म करने के बाद दस्ताने हटायें और उसके तुरंत बाद अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं. -  मरीज को तरल पदार्थों का अधिक सेवन कराएं।

हर घर में हो ऑक्सीजन मीटर

डॉक्टर के अनुसार, कोरोना संकट में हर घर में एक ऑक्सीज़न मीटर जिसे कोविड मीटर भी कहते हैं, होना अनिवार्य है। इस मीटर से यह पता लगाने में आसानी होती है कि शरीर में ऑक्सीज़न की मात्रा कम तो नहीं हो रही है। इसके साथ ही ऑक्सीज़न कंसल्टट्रेटर की भूमिका भी बहुत अहम है, इसलिए वह भी उपलब्ध होना चाहिए। 

ऑक्सीज़न कंसल्टट्रेर व्यक्ति को 5 लीटर प्रति मिनट के हिसाब से ऑक्सीजन देने का काम करता है। अगर यह दो चीजें आपके पास हैं तो आप घर पर ही कोरोना इमरजैंसी को संभाल सकते हो। अगर एक व्यक्ति ये नहीं कर सकता तो सभी घरवाले मिलकर इसका इंतेजाम करें या आरडब्ल्यूए इसका इंतजाम करे। 

आज किसी भी हाल में हर घर में ऑक्सीजन कंसल्टट्रेटर होना अनिवार्य है। आपको जब तक बिस्तर न मिले तब तक 5 लीटर ऑक्सीजन आप खुद को दे सकें। अगर घर के अंदर ऑक्सीजन मीटर और कंसल्टट्रेटर का इंतजाम कर लेते हैं तो महामारी की इस त्रासदी से खुद को बचा सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

यदि आपके लक्षण कितने हल्के हैं कि आप घर पर ठीक हो सकते हैं, तो आपको यह करना चाहिए: - आराम करना आपको बेहतर महसूस करा सकता है और आपके ठीक होने की गति को तेज कर सकता है। - घर पर रहें और काम, स्कूल, या सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें। - तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें। निर्जलीकरण लक्षणों को बदतर बना सकता है और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

- यदि आपके लक्षण बदतर हो जाते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर को बुलाएं। - फोन किए बिना उनके कार्यालय में मत जाओ। वे आपको घर पर रहने के लिए कह सकते हैं। - अपने डॉक्टर से ओवर-द-काउंटर दवाओं के बारे में पूछें जो आपके बुखार को कम करने के लिए एसिटामिनोफेन की तरह मदद कर सकती हैं।

कोरोना का पारंपरिक उपचार

कोरोना से निपटने के लिए कई आयुर्वेदिक और घरेलू उपचारों को असरदार माना जा रहा है। आयुष मंत्रालय ने भी हल्दी, अदरक, लहसुन और दालचीनी जैसी करीब दस चीजों को कारगर बताया है। आप इन चीजों को काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा रोजाना गर्म पानी पीना और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने पर भी जोर दिया गया है ताकि इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाया जा सके।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब