लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: PHFI का दावा, दाल-सब्जियां खाने वालों को भी है कोरोना वायरस का खतरा

By भाषा | Updated: May 13, 2020 15:17 IST

हालांकि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए फल और सब्जियों का भरपूर सेवन करना चाहिए

Open in App

कोरोना वायरस सिर्फ एक खतरनाक बीमारी ही नहीं है बल्कि एक अजीब बीमारी है जिसे वैज्ञानिक पांच महीने बाद भी पूरी तरह से जान नहीं पाए हैं। कोरोना को लेकर रोजाना ऐसे अध्ययन सामने आ रहे हैं जो न केवल डरावने हैं बल्कि डॉक्टरों की उलझन बढ़ा रहे हैं। 

अभी तक इस विषय पर चर्चा चल ही रही थी कि क्या मांस से कोरोना वायरस का प्रसार हो सकता है या नहीं। इसी वजह से बहुत से लोगों ने मांस खाना छोड़ दिया है। कोरोना से बचने के लिए अधिकतर लोग सिर्फ साग-सब्जियों का सेवन कर रहे हैं। लेकिन एक नए अध्ययन ने शाकाहारियों को बेचैनी में डाल दिया है। 

बताया जा रहा है कि शाकाहारियों को कोरोना नहीं हो सकता, इस बारे में कोई सबूत नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी मामलों के विशेषज्ञ एवं भारतीय जन स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्ष प्रोफेसर के श्रीनाथ रेड्डी का कहना है कि इस दावे को सही साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि शाकाहारी लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण होने का खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से शाकाहारी लोग भी संक्रमित हुए हैं।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हृदय रोग विभाग के पूर्व प्रमुख ने हालांकि यह कहा कि फलों एवं सब्जियों को अपने आहार में मुख्य रूप से जगह देने वाले लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और वे बेहतर तरीके से इस संक्रमण का मुकाबला कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह हमेशा बेहतर होता है कि शाकाहारी या मांसाहारी लोग अपने आहार में ताजा फलों एवं सब्जियों को मुख्य रूप से स्थान दें, ताकि संक्रमण से बेहतर तरीके से लड़ने के लिए उनकी प्रतिरोधी क्षमता बढ़ सके।

कई बड़े राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान अध्ययनों में शामिल रहे रेड्डी ने कहा कि मुंह एंव नाक के साथ-साथ आंखों को भी ढक कर रखना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘‘यह वायरस मुख्य रूप से चेहरे यानी नाक, मुंह या आंखों के जरिए ही शरीर में प्रवेश करता है। हम अक्सर आंखों को ढकना भूल जाते हैं।’’

रेड्डी ने कहा, ‘‘जब (संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने के दौरान उसके मुंह से निकली) बूंदें चेहरे पर पड़ती हैं तो वे आंखों के जरिए भी (शरीर में) प्रवेश कर सकती हैं, क्योंकि आंखें नाक से जुड़ी होती हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आपने चश्मा पहन रखा है, तो यह अच्छी बात है। इसके अलावा लोग प्लास्टिक से पूरा चेहरा ढकने की सलाह दे रहे हैं, ताकि आंखों में भी कुछ न पड़ सके।’’  

कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में अब तक 4,357,565 लोग आ चुके हैं और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस महामारी ने करीब 293,216 लाख लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। 

अगर बात करें भारत की तो यहां अब तक 74,925 लोग इस महामारी की चपेट में आ गए हैं और 2,436 लोगों की मौत हो गई है जबकि 24,887 लोग ठीक हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब