लाइव न्यूज़ :

Covid diet tips: कोरोना काल में सुबह जरूर खायें ये 5 चीजें, तेजी से बढ़ेगी इम्यूनिटी पावर, शरीर बनेगा बलवान

By उस्मान | Updated: October 16, 2020 09:52 IST

कोरोना डाइट टिप्स : कोरोना काल में हेल्दी एंड फिट रहने के लिए इन चीजों का सेवन जरूरी

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना काल में हेल्दी एंड फिट रहने के लिए खानपान का ध्यान रखना जरूरीलहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसके कई फायदे भी हैंकच्चे आलू का रस पीने से गैस, अपच जैसी पेट की समस्याओं से राहत पाने में मदद मिल सकती है

कोरोना काल में हेल्दी एंड फिट रहने के लिए खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बेहतर खान-पान से इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने और स्वस्थ और लंबा जीवन जीने में मदद मिल सकती है।

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर आप समय पर नहीं खाते हैं, हेल्दी चीजें भी फायदा नहीं करती हैं। संभव है आप हेल्दी चीजों का खूब सेवन करते हों लेकिन अक्सर बीमार रहते हैं, तो ऐसा आपके खाने-पीने की गलत टाइमिंग की वजह से हो सकता है। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनक सेवन करने से आपको कई बीमारियों से बचने और हेल्दी रहने में मदद मिल सकती है। 

आलू का रस

कच्चे आलू का रस पीने से गैस, अपच जैसी पेट की समस्याओं से राहत पाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा आलू का रस आपको कैंसर, हाइपरटेंशन और किडनी की समस्याओं में भी फायदा पहुंचाता है। यह आपकी इम्यूनिटी बढ़ाएगा साथ ही लीवर संबंधी समस्याओं का भी हल समस्याओं को भी दूर कर सकता है। 

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध पीने से गठिया  को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें जीवाणु रोधी एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते है इसलिए हमेशा फ्लू, सर्दी और खांसी के मौसम में हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है। दिमागी कामकाज, याददाश्त में सुधार और अच्छी नींद लेने में हल्दी वाला दूध मददगार है। 

अध्ययन बताते हैं जो हल्दी का प्रभाव पड़ता है और सुधार होता है। रात को सोने से पहले हल्दी वाला गर्म दूध पीने से उन लोगों को मदद मिलती है, जो नींद में परेशानी का सामना करते हैं। 

किशमिश और शहद

किशमिश और शहद के अपने अलग-अलग फायदे हैं लेकिन इन दोनों के साथ में सेवन करने से इनके फायदे और कई गुना बढ़ जाते हैं। किशमिश पाचन तंत्र को मजबूत करने से लेकर कई समस्याओं को छुटकारा दिलाने में फायदेमंद होता है। 

इन दोनों को एक साथ सेवन करने से शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है खासकर पुरुषों की कमजोरी का सामना करना पड़ता है और कुछ दिनों तक रोजाना सेवन करने से आपको अपने आप में खुद बदलाव दिखने लग जाएंगे।

माना जाता है कि किशमिश और शहद में कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा ज्यादा होता है और माना जाता है कि किशमिश और शहद दोनों में एंटी कैंसर एलिमेंट्स पाए जाते हैं। 

गुड़ और गर्म पानी

आयुर्वेद के अनुसार, बासी मुंह गुड़ और गर्म पानी का सेवन किया जाए तो शरीर में काफी शक्‍ति आती है। इसके अलावा और भी कई फायदे मिलते हैं। गुड़ खाने से शरीर में खून की सफाई होती है जिससे नया खून बनता है और दिल की बीमारी दूर हमेशा के लिये दूर रहती है। अगर आपको दिनभर थकान का अनुभव होता है तो आप सुबह गुड़ जरूर खाएं। इससे शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ जाता है। साथ ही शुगर भी नहीं बढ़ता।

लहसुन और शहद

लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसके कई फायदे भी हैं। अगर आपको अनिद्रा की समस्या है तो रोज लहसुन और शहद का सेवन करें।

इसमें मौजूद गुण मेलाटोनिन हार्मोन को बूस्ट करके जल्दी नींद दिलाने में सहायक हो सकते हैं। एनर्जी बूस्ट करने के लिए लहसुन और शहद का सेवन करें इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व और ऊर्जा की मात्रा शरीर में सक्रिय कर देती है इसलिए अगर आप थकान महसूस कर रहे है तो तुरंत लहसून और शहद का सेवन शुरू करना शुरू कर दें। 

टॅग्स :कोरोना वायरसडाइट टिप्सहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?