लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Diet Tips: कोरोना काल में नाश्ते में न खायें ये 5 चीजें, सेहत को होगा गंभीर नुकसान

By उस्मान | Updated: October 5, 2020 09:34 IST

कोरोना काल डाइट टिप्स : शरीर को मजबूत बनाकर वायरस से लड़ने के लिए इन अन्हेल्दी चीजों को खाना छोड़ दें

Open in App
ठळक मुद्देइम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए हेल्दी डाइट जरूरी कुछ चीजों के सेवन से सेहत को हो सकता है नुकसान

कोरोना काल में हेल्दी और फिट रहने के लिए शरीर को मजबूत रखना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हेल्दी डाइट लेने से इम्यून सिस्टम को मजबूत हो सकता है। शरीर को ताकत मिलती है सुबह के नाश्ते से। 

सुबह का नाश्ता हर किसी के लिए जरूरी होता है। दिन भर की एनर्जी और उर्जा के लिए ये जरूरी होता है कि आप सुबह भरपूर खाना खाएं।दिन की शुरुआत आप किस आहार के साथ करते हैं ये तय करता है कि आपका दिन दिन भर कैसा रहने वाला है।

डॉक्टर्स और डाइटीशियन सुबह का नाश्ता कभी न छोड़ने की सलाह देते हैं। लेकिन यह तभी फायदेमंद होगा जब आप इसमें सेहतमंद चीजों को शामिल करेंगे। आप रोज सुबह नाश्ता करते हैं, लेकिन इसके साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि आप सुबह के नाश्ते में ऐसा आहार ना लें जो आपके लिए खतरनाक हो।

आज हम आपको ऐसे ही कुछ फूड के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको सुबह नाश्ते में लेने से आपके सेहत पर उल्टा असर भी पड़ सकता है।  

इडली-ढोकला

दक्षिण भारतीय क्षेत्रों के साथ-साथ अब अन्य स्थानों पर भी इडली सांभर को सुबह के नाश्ते में शामिल किया जाता है। साथ ही गुजराती खमण और ढोकला भी। इस तरह का नाश्ता बिल्कुल सेहतमंद होगा लेकिन आपकी जंग मोटापे को लेकर है तो आपको इनसे तौबा करना होगा। 

अंडे में नमक और दही में चीनी

सुबह के नाश्ते में नमकीन व मसालेदार मांस लेने के बजाए सफेद अंडे कहीं अधि‍क फायदेमंद होंगे। क्योंकि इसकी अपेक्षा अंडों में सोडियम की मात्रा कम होगी जो आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगी। नाश्ते में दही का विकल्प सेहतमंद जरूर है, बशर्ते वह बगैर मलाई वाले दूध से बना हो। इसे सादे रूप में खाना अधिक फायदेमंद होगा बजाए इसमें अतिरिक्त मात्रा में नमक या शकर डालकर खाने से बचें।

 

कॉफी

सुबह- सुबह नास्ते में कॉफी पीने से भूख मर जाती है। कोल्ड कॉफी भी हॉट से ज्यादा नुकसान करती है क्योंकि इसमें शुगर और क्रीम एड ऑन हो जाती है। इससे कई गुना ज्यादा कैलोरी एड हो जाती है।

बर्गर से करें तौबा

आज कल कुछ बड़ी विदेशी कम्पनियों के बर्गर से नाश्ता कराना शुरू करा दिया है। यह काम पहले पश्चिमी देशों में होता था।वहां जिस तरह से मोटापा बढ़ा है वह इसी नाश्ते का असर है। अब अगर आपको भी पश्चिम की तरह से बीमार होना है तो आप सुबह-सुबह यहाँ जरूर जायें।

फ्रिज में रखी खाने की चीजें

कई बार हम नाश्ता भी रात को बनाकर फ्रिज में रख देते हैं और सुबह उठकर उसको गर्मकर खा लेते हैं। लेकिन ऐसा करना हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक है। यहाँ तक कि फ्रिज में रखे फलों को भी कम से कम 1 घंटे पहले बाहर निकालकर रख दें तब इनका नाश्ता करें। 

टॅग्स :कोरोना वायरसडाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब