लाइव न्यूज़ :

कोरोना काल में सुबह खाली पेट खाएं 4 चीजें, बढ़ेगी इम्यूनिटी, खून की कमी, कोलेस्ट्रोल, डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा

By उस्मान | Updated: October 8, 2020 08:34 IST

कोरोना वायरस डाइट टिप्स : महामारी के दौरान शरीर को मजबूत बनाने के लिए इन चीजों को डाइट में शामिल करें

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संकट में इम्यून पावर बढ़ाने के लिए इन चीजों का सेवन जरूरीसुबह चाय या कॉफ़ी पीने से बेहतर है इन चीजों का सेवनइनमें वो सभी तत्व होते हैं जो शरीर के लिए जरूरी हैं

सुबह उठने के बाद ज्यादातर लोग चाय या कॉफी पसंद करते हैं या सीधा नाश्ता करते हैं। हालांकि कुछ लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सचेत रहते हैं और वो सुबह उठने के बाद सबसे पहले गर्म पानी और शहद लेते हैं या नेचुरल हेल्दी ड्रिंक्स लेते हैं। कई ऐसी चीजें भी हैं जिनके बारे में आयुर्वेद में बताया गया है कि इन्हें सुबह खाली पेट खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं।

देसी घीआयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट एक चममच घी खाने से ब्रेन की सेल्स एक्टिव होती हैं और नर्व भी प्रेरित होती हैं। इसका परिणाम यह होता है कि आपकी मेमोरी और सीखने की क्षमता आदि बढ़ती है। 

घी शरीर की सभी कोशिकाओं को मजबूती देने का काम करता है। घी में रासा नामक न्यूट्रीएंट्स है जिसका खाली पेट सेवन किया जाए, तो यह आपके शरीर की कोशिकाओं पोषित करता है और आपके पूरे स्वास्थ्य को नियंत्रित करता है।

कुछ लोग सोचते हैं कि घी का इस्तेमाल करने से वजन बढ़ता है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट 5 से 10 एमएल घी का सेवन करें, तो इससे आपका मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और आपका वजन भी कम होता है।

भीगे किशमिश किशमिश में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी हैं। रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए किशमिश खाने से कई फायदे मिल सकते हैं। एसिडिटी से छुटकारा बहुत से लोगों को एसिडिटी और गैस जैसी समस्या रहती है। उनके लिए किशमिश बहुत फायदेमंद होता है। यदि आपको कब्ज है, तो लगातार किशमिश का सेवन करें. इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत बनेगा।

जिन लोगों को खून की कमी की समस्या है। उनके लिए किशमिश और किशमिश का पानी बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद आयरन और कॉपर शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।

शहद और लहसुन शहद और लहसुन अपने एंटी-बायोटिक और एंटी-बैक्‍टीरियल गुणों की वजह से जाने जाते हैं. आयुर्वेद में तो लहसुन को औषधि माना गया है। लहसुन में एलिसिन और फाइबर की मौजूदगी के कारण कई तरह के पोषक तत्‍व प्रदान करता है।

इसमें एंटिफंगल और एंटीऑक्सिडेंट जैसे गुण भी होते हैं। लहसुन में इसमें विटामिन बी 1, बी 6 और सी के साथ-साथ मैंगनीज कैल्शियम, तांबा, सेलेनियम और कई अन्य खनिज होते हैं। 

आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट लहसुन खाने के बहुत फायदे होते है। इससे आपको डायबिटीज कंट्रोल करने, इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनाने, कैंसर से बचने आदि में मदद मिलती है।

पपीताऐसा माना जाता है कि सुबह खाली पेट पपीता खाकर शरीर में होने रोगों और समस्याओं से बचा जा सकता है। जिन लोगों को कोलेस्ट्रोल की समस्या बनी रहती है, उनके लिए पपीता किसी दवा से कम नहीं है। पपीते में मौजूद विटामिन सी और फाइबर कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखते हैं और हृदय के रोगों से भी बचाते हैं।

पीलिया रोग से पीड़ित लोगों के लिए पपीता एक रामबाण की तरह माना जाता है। पीलिया की बीमारी हो जाने पर कच्चा पपीता नियमित रूप से खाने पर बीमारी बहुत ही जल्द ठीक हो सकती है। कब्ज होने पर भी यह आपको कई तरह से फायदा दे सकता है।

ऐसा माना जाता है कि पीपते में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो आपको इन्फेक्शन से बचाते हैं और यह शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में सहायक है। चलिए जानते हैं कि पपीते के सेवन से आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसडाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार