Covid-19 diet tips: जानिये घर में काढ़ा बनाने की 5 रेसिपी, तेजी से बढ़ेगी इम्यूनिटी पावर, मौसमी रोगों से मिलेगा छुटकारा

By उस्मान | Updated: October 15, 2020 12:32 IST2020-10-15T12:32:03+5:302020-10-15T12:32:03+5:30

इम्यूनिटी पावर मजबूत करने के घरेलू उपाय : घर में मौजूद चीजों से बनाएं अलग-अलग तरह का काढ़ा, जानिये रेसिपी

Covid-19 and winter diet tips: try these 5 kadha recipes at home to boost immunity system and fight covid-19 symptoms, fever, cough, sore throat | Covid-19 diet tips: जानिये घर में काढ़ा बनाने की 5 रेसिपी, तेजी से बढ़ेगी इम्यूनिटी पावर, मौसमी रोगों से मिलेगा छुटकारा

इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने के उपाय

Highlightsशरीर को मजबूत करने के लिए आप काढ़ा पी सकते हैंकाढ़ा तेजी से इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता हैइससे मौसमी बीमारियों से बचने में मदद मिलती है

धीरे-धीरे गर्मी खत्म हो रही है और सर्दियों का मौसम शुरू हो रहा है। इस मौसम में शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम होने लगती है। यानी इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने लगता है जिससे बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। फिलाहल कोरोना वायरस का संकट भी अभी खत्म नहीं हुआ है। जाहिर है ऐसे मौसम में शरीर के भीतर से कमजोर होने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। 

शरीर को मजबूत करने के लिए आप काढ़ा पी सकते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि विभिन्न आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से मिलकर बना काढ़ा तेजी से इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है और वायरस से आपकी रक्षा करता है। 

काढ़ा एक आयुर्वेदिक पेय पदार्थ है, जो कई तरह की घरेलू औषधियों को मिलाकर तैयार किया जाता है। इससे मौसमी बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। मौसमी बीमारियों विशेषकर सर्दी, जुकाम, बुखार आदि से बचने के लिए आप घर में कई तरह का काढ़ा बना सकते हैं, चलिए जानते हैं कैसे। 

अदरक और गुड़ का काढ़ा
उबलते पानी में पिसी हुई लौंग, काली मिर्च, इलायची, अदरक और गुड़ डालें। इसे कुछ देर तक अच्छा उबलने दें और फिर इसमें कुछ तुलसी की पत्तियां भी डाल दें। जब पानी उबलकर आधा हो जाए, तो छानकर पियें। 

Ancient Ayurvedic Drinks To Prevent Cold And Cough - सर्दी-बुखार दूर करने में रामबाण हैं ये आयुर्वेदिक काढ़े, जानिए कैसे बनाएं | Patrika News

काली मिर्च और नींबू का काढ़ा
एक चम्मच काली मिर्च और चार चम्मच नींबू का रस एक कप पानी में मिलाकर गर्म करें। इसे रोज सुबह पीना पियें। इसके ठंडा होने पर शहद भी डालकर पीया जा सकता है। इस काढ़े से सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है और फैट बर्न होता है। शरीर में ताजगी व स्फूर्ति महसूस होती है।

अजवाइन और गुड़ का काढ़ा
एक गिलास पानी को अच्छी तरह उबाल लें। फिर उसमें थोड़ा ड़ और आधा चम्मच अजवाइन मिला लें। जब पानी आधा हो जाए तो इसे छानकर पियें। अजवाइन पाचन क्रिया को ठीक करने में काफी मदद करती है और साथ ही गैस या अपच जैसी समस्या भी इससे दूर होती है। इस काढ़े को पीने से खांसी और पेट दर्द की समस्या दूर होती है।

Ajwain Kadha - अजवाइन काढ़ा | Gud Ajwain Ghutti | Benefits of Ajwain

दालचीनी का काढ़ा 
दालचीनी एक बड़े काम की औषधि है। इससे भी काढ़ा बनाया जा सकता है। एक गिलास पानी में आधा चम्मच दालचीन डालकर दस मिनट तक गर्म करें। ठंडा होने के बाद इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर उपयोग करें। सर्दी जुकाम व खांसी में इससे लाभ तो मिलता है। साथ ही यह दिल के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद है। 

लौंग-तुलसी और काला नमक का काढ़ा
सर्दी-खांसी और ब्रोंकाइटिस के मरीजों में लिए यह काढ़ा बड़े काम का है। इसके सेवन से जोड़ों के दर्द में भी काफी आराम मिलता है। इसे बनाने के लिए धीमी आंच पर दो गिलास पानी में 10-15 तुलसी की पत्तियों डालकर उबालें, साथ ही इसमें 4-5 लौंग भी पीसकर डाल दें। जब यह पानी उबलकर आधा हो जाए तो इसे छानकर पीएं। इससे शरीर का इम्यून सिस्टम बढ़ता है।

इलायची और शहद का काढ़ा
सर्दी जुकाम में आमतौर पर लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत होती है। सांस की परेशानी होने पर इलायची और शहद मिलाकर भी काढ़ा तैयार किया जा सकता है। इसमें थोड़ी मात्रा में पिसी काली मिर्च भी मिलाई जा सकती है। इस काढ़े में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व दिल की बीमारी का खतरा कम करते हैं। इसे बनाने के लिए धीमी आंच पर एक बर्तन में दो कप पानी गर्म करें और उसमें आधा चम्मच इलायची पाउडर मिलाकर 10 मिनट उबालें। फिर इसमें शहद मिलाकर सेवन करें।

Web Title: Covid-19 and winter diet tips: try these 5 kadha recipes at home to boost immunity system and fight covid-19 symptoms, fever, cough, sore throat

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे