लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Vaccine: वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के टीके के लिये लक्ष्य तय किया

By भाषा | Updated: June 10, 2020 08:58 IST

कोरोना वायरस के इलाज के लिए वैज्ञानिक दिन-रात दवा और टीका बनाने में जुटे हैं

Open in App
ठळक मुद्देइसमें कैंसरकारी कोशिकाओं के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले तरीके का इस्तेमाल होगाइस रणनीति के इस्तेमाल से तैयार टीका मानव आबादी को सुरक्षा प्रदान करेगा

वैज्ञानिकों ने सार्स-सीओवी-2 वायरस के उन क्षेत्रों की पहचान की है जिनके लिए टीके की खोज की जानी है। इस कार्य हेतु कैंसर प्रतिरोधी उपचार के विकास के लिये उपयोग किये जाने वाले साधनों का इस्तेमाल किया जाएगा। अमेरिका में चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल ऑफ फिलाडेल्फिया (सीएचओपी) में कैंसरकारी कोशिकाओं के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले तरीके का इस्तेमाल नए कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिरोधी प्रतिक्रिया को बढ़ाने के लिये किया गया।

मानव आबादी को सुरक्षा प्रदान करेगा टीका

शोधकर्ताओं का मानना है कि इस रणनीति के इस्तेमाल से तैयार टीका मानव आबादी को सुरक्षा प्रदान करेगा और एक दीर्घकालिक प्रतिरोधी क्षमता सुलभ कराएगा। सीएचओपी में बाल कैंसर रोग विशेषज्ञ और पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर जॉन एम मारिस ने कहा, “कई मायनों में कैंसर एक विषाणु की तरह व्यवहार करता है इसलिये हमारे दल ने उन तरीकों के इस्तेमाल का फैसला किया जो हमनें बच्चों में कैंसर के विशिष्ट प्रारुपों की पहचान के लिये विकसित किये थे। हमनें उन तरीकों का इस्तेमाल सार्स-सीओवी-2 को लक्षित करने के उद्देश्य से सही प्रोटीन क्रम की पहचान के लिये करने का फैसला किया।”

असरदार दवाओं बनाने में मिलेगी मदद

‘सेल रिपोर्ट मेडिसिन’ जर्नल में प्रकाशित इस शोध के वरिष्ठ लेखक मारिस ने कहा, “हमें लगता है कि हमारा तरीका एक ऐसी दवा का मार्ग प्रशस्त करेगा जो सुरक्षित और प्रभावी हो तथा जिसका व्यापक पैमाने पर उत्पादन किया जा सके।” शोधकर्ताओं ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने, इसे फैलाने वाले विषाणु, सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ सुरक्षित व प्रभावी दवा की तत्काल जरूरत पैदा कर दी है।  

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.6 लाख के पार

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रेकॉर्ड 9,987 मामले सामने आने के बाद मंगलवार सुबह तक कुल संक्रमितों की संख्या 2.6 लाख के पार चली गई। नए रोजाना मामले 10,000 के करीब पहुंच रहे हैं। मामले ऐसे समय बढ़ रहे हैं जब देश 75 दिन के लॉकडाउन से बाहर निकला है और देश के कई हिस्सों में कड़ी शर्तों के साथ मॉल, धार्मिक स्थल और कार्यालय खुल रहे हैं। जून की शुरुआत के बाद से ही देश में कोविड-19 की वजह से रोजाना 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है और मृतकों की यह संख्या 7,466 तक पहुंच गई है।

जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन के बाद कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला भारत पांचवां देश बन गया है। हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, असम, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा में तेजी से मामले बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे में 266 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 9,987 नए मामले सामने आए हैं। देश में लगातार छठे दिन 9,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 2,66,598 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में फिलहाल 1,29,917 मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,29,214 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। कुल संक्रमितों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्ययाद कीजिए नीम हकीम खतरा-ए-जान वाली कहावत! 

स्वास्थ्यमेरी नाक बंद है, मुझे कैसे पता चलेगा कि यह ‘फीवर’ का लक्षण है या सर्दी का?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम