लाइव न्यूज़ :

COVID treatment: कोरोना से जल्दी ठीक होने के लिए घर पर ये 5 आसान एक्सरसाइज जरूर करें मरीज

By उस्मान | Updated: December 17, 2020 07:59 IST

एक्सरसाइज से सिर्फ फिजिकल ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ को भी बढ़ावा मिलता है

Open in App
ठळक मुद्देहल्की एक्सरसाइज करने से रिकवरी में मिल सकती है मददहैवी एक्सरसाइज बिल्कुल भी न करेंघर में करें एक्सरसाइज, बाहर जाने की जरूरत नहीं

कोरोना वायरस का प्रभाव मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। लोग कोरोना संकट में तनाव और अवसाद का सामना कर रहे हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाते रहें और अपनी आत्मा को फिर से जीवंत करने वाले काम करते रहें।

कोरोना संकट में दिलो दिमाग को शांत रखने के लिए आप फिजिकल एक्टिविटी कर सकते हैं। इससे न केवल अवसाद या तनाव से बचने में मदद मिलती हा बल्कि ठीक होने की प्रक्रिया भी तेज हो सकती है।

क्या कोरोना से जल्दी ठीक होने के लिए एक्सरसाइज करनी चाहिए?

सबसे पहले तो अगर आपका कोरोना का इलाज चल रहा है तो आपको खुद को सबसे अलग रखना चाहिए और अन्य लोगों के संपर्क में नहीं आना चाहिए। इसके अलावा, यदि आप पहले से बहुत बेहतर महसूस कर रहे हैं, तो आप अपनी सामान्य दिनचर्या पर वापस जा सकते हैं और फिजिकल एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं।

इस दौरान आपको हैवी एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। यह आपके श्वसन तंत्र और हृदय को प्रभावित कर सकते हैं। जामा कार्डियोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, कोरोना से पीड़ित होने के दौरान हैवी एक्सरसाइज करने से आपके लक्षण खराब हो सकते हैं और अन्य बीमारियों जैसे कि मायोकार्डिटिस, हृदय की मांसपेशियों की सूजन आदि बढ़ सकती है।

आपको इस दौरान लाइट एक्सरसाइज करनी चाहिए। हम आपको कुछ एक्सरसाइज बता रहे हैं जो आपको कोरोना से जल्दी उबरने में मदद कर सकती हैं।

वॉल्किंग वॉल्किंग सबसे आसान और साथ ही सबसे सुरक्षित व्यायाम है जो आप घर पर कर सकते हैं। खासकर जब आप कोरोना से उबर रहे हैं, तो यह आपको अपनी ताकत और फिटनेस हासिल करने में मदद कर सकता है। हालांकि इसे ज्यादा न करें और इसे 10 से 15 मिनट तक सीमित करें।

सीटेड मार्चयदि आप थोड़ा बहुत थका हुआ महसूस करते हैं, तो आप हमेशा खुद को एक स्थान पर बैठे रह सकते हैं और उसी स्थान पर मार्च कर सकते हैं। इससे आपको अपने पैरों को काम करने में मदद मिलेगी और मुद्रा और संतुलन में सुधार होगा।

स्टेयर एक्सरसाइज घर की सीढ़ियों पर एक्सरसाइज करना सबसे आसान फिजिकल एक्सरसाइज है। इसे कोई भी कर सकता है। सबसे बड़ी बात इसमें आपको बहुत ज्यादा ऊर्जा की जरूरत नहीं पड़ती है, इससे आपको अपने पैर की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

लेग अन टोए लिफ्टएक रेलिंग लें या एक दीवार के सपोर्ट से अपने पैरों को साइड से उठाएं। पहली पोजीशन में वापस लौटें और उसी को दोहराएं। इससे आपके पैरों को गर्मी और फुर्ती मिल जाएगी। इसी तरह आप पैर की उंगलियों पर काम कर सकते हैं। इसके लिए उंगलियों को ऊपर उठाएं और फिर एड़ी को नीचे रखें।

योगासनविशेषज्ञ और चिकित्सक कोरोना से उबरने वालों को योग और ध्यान करने की सलाह देते हैं। यह न केवल मानसिकता को प्रोत्साहित करता है, बल्कि यह लोगों की मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देने का भी काम करता है, जो इस महामारी के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाफिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार