लाइव न्यूज़ :

Covid 3rd wave: आपके मुंह पर दिख सकते हैं कोरोना के 5 लक्षण, नजरअंदाज न करें

By उस्मान | Updated: September 9, 2021 14:40 IST

कोरोना के नए-नए रूप सामने आने के बाद इसके लक्षणों में तेजी से बदलाव हो रहा है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के नए-नए रूप सामने आने के बाद इसके लक्षणों में तेजी से बदलाव हो रहा है मुंह और जीभ पर भी दिख सकते हैं कोरोना के लक्षणकिसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें

भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. पिछले 24 घंटे में 43263 नए मामले सामने आए हैं। इसी अवधि में 338 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 4, 41,749 हो गई है और कुल मामले 3,31,39,981 हो गए हैं। वहीं एक्टिव केस 3, 93, 614 हैं।

एक्सपर्ट्स अक्टूबर में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जाता रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीसरी लहर के चरम के दौरान रोजाना करीब एक लाख नए मामले सामने आ सकते हैं। कोरोना के नए रूप सामने आने के बाद लक्षणों में बदलाव हुआ है।

वैज्ञानिक पत्रिका नेचर मेडिसिन में प्रकाशित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ द्वारा किए गए एक नए अध्ययन के अनुसार, कोरोना वायरस के लगभग आधे पीड़ित संक्रमण के दौरान मुंह के लक्षणों से पीड़ित होते हैं।

NIH अध्ययन के अनुसार, कोरोना के मुंह से जुड़े लक्षण हल्के और गंभीर हो सकते हैं। यह लक्षण उनमें भी दिख सकते हैं जिनमें कोरोना के क्लासिक लक्षण जैसे खांसी या बुखार नहीं हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें समझकर आपको तुरंत टेस्ट कराना चाहिए। 

ड्राई माउथड्राई माउथ सिंड्रोम आमतौर पर वायरल संक्रमण, ऑटोइम्यून विकारों से जुड़ा है और अब यह कोरोना से भी जुड़ गया है। इसका मतलब यह है कि मुंह में लार का उत्पादन सही तरह नहीं हो रहा है, जो मुंह को चिकनाई देता है, पाचन में सहायता करता है और सबसे महत्वपूर्ण बात, मुंह को खराब बैक्टीरिया और अन्य रोगजनकों से बचाता है। 

छाले या घावकोरोना से सूजन की समस्या हो सकती है क्योंकि वायरस मांसपेशियों पर हमला करता है। यह सूजन घाव या छालों के रूप में दिखाई दे सकती है। यह जीभ या होंठ पर नजर आ सकते हैं।

कुछ लोगों में यह लक्षण अल्सर, जलन और एलर्जी के रूप में सामने आ सकता है। हालांकि इन घावों से राहत पाने का कोई बेहतर तरीका नहीं है, लेकिन आपको कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

कोविड टंग यह एक बहुचर्चित वायरल लक्षण है। हालांकि इसका कोई सटीक कारण नहीं है। कोरोना जीभ को प्रभावित करता है। इस लक्षण से मरीजों को जीभ की सतह पर जलन और सूजन का भी अनुभव होता है। कुछ डॉक्टर इसे त्वचा पर होने वाले चकत्ते से जोड़कर देखते हैं।

जीभ का रंग बदलना और सफेद पैचकोरोना के मरीजों में जीभ का रंग बदलना जैसे लक्षण भी देखे जा रहे हैं। मुंह की जलन और सूजन जीभ को अजीब महसूस करा सकते हैं। इससे मुंह में जलन, होंठ और जीभ में झुनझुनी हो सकती है। यह जीभ के रंग में बदलाव का कारण भी बन सकता है। इतना ही नहीं इससे जीभ पर सफेद पैच भी देखे जा सकते हैं।

लक्षण को नजरअंदाज न करेंयाद रखें कि मुंह और जीभ में बदलाव अभी कोरोना के सटीक लक्षण नहीं हैं और हर किसी को प्रभावित नहीं कर सकते हैं। हालांकि, वायरस के बदलते व्यवहार और मामलों में वृद्धि के साथ, किसी भी लक्षण और अचानक, असामान्य लक्षण जांचने योग्य हैं।

यदि आप असामान्य परिवर्तन का अनुभव करते हैं या अन्य लक्षणों का अनुभव करते हैं, तो जल्द से जल्द परीक्षण करवाने पर विचार करें। खुद को अलग करें और मेडिकल हेल्प लें। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब