लाइव न्यूज़ :

Covid-19: एक्सपर्ट्स का दावा, बच्चों के मुकाबले वयस्कों में लंबे चलेंगे कोरोना के लक्षण, जानिये वजह

By उस्मान | Updated: August 26, 2021 15:31 IST

कोरोना के आम लक्षणों में थकान, सिर में दर्द, सूंघने की क्षमता खोना और गले में सूजन शामिल हैं

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से अब तक बच्चों की कम मौत हुई बच्चों को कम जोखिम वाली श्रेणी में रखा गयाकोरोना के आम लक्षणों में थकान, सिर में दर्द, सूंघने की क्षमता खोना और गले में सूजन शामिल

कोविड-19 महामारी का बुजुर्ग लोगों के गंभीर रूप से बीमार पड़ने का खतरा अधिक है। कुछ बीमारियां और उम्र स्पष्ट तौर पर जोखिम की बड़ी वजह है। नेशनल हेल्थ के डॉक्टरों के अनुसार ब्रिटेन में कोरोना वायरस से 1,31,000 से अधिक लोगों की मौत हुई लेकिन शुरुआती अनुसंधानों से पता चलता है कि कोविड-19 या उससे संबंधित स्थितियों से बहुत कम बच्चों की मौत हुई। नतीजतन बच्चों को कम जोखिम वाली श्रेणी में रखा गया। 

हालांकि, अब जैसे-जैसे आम सहमति बढ़ रही है कि यह वायरस खत्म हो जाएगा और अमीर देशों में सबसे अधिक जोखिम वाले लोगों का टीकाकरण हो गया है, ऐसे में अब यह सवाल अहम हो गया है कि कोविड-19 बच्चों पर कैसे असर डालता है। 

ज्यादातर बच्चे जल्द ही उबर जाते हैं

हम कोविड लक्षण अध्ययन के आंकड़ों का इस्तेमाल कर बच्चों में बीमारी को देखते हैं। हमने उन बच्चों का विश्लेषण किया जो संक्रमित पाए गए, जिनमें कोविड-19 के गंभीर लक्षण पाए गए और जिनमें बीमारी शुरू होने के बाद कम से कम 28 दिनों तक नियमित तौर पर लक्षण पाए गए। 

बच्चों में कोरोना के लक्षण

हमने पाया कि कोविड-19 से संक्रमित ज्यादातर बच्चों में सिर में दर्द, थकान, बुखार और गले में सूजन जैसे लक्षण पाए गए। वे जल्द ही स्वस्थ हो गए और औसतन छह दिन तक बीमार रहे। 4.4 प्रतिशत बच्चों में बीमारी के लक्षण 28 दिन या उससे अधिक पाए गए। बड़े बच्चों में यह दर थोड़ी अधिक 5.1 प्रतिशत और छोटे बच्चों में 3.1 प्रतिशत पाई गई। 

हालांकि लगभग सभी बच्चे (98.4 प्रतिशत) आठ हफ्तों तक स्वस्थ हो गए। इससे यह पता चलता है कि वयस्कों के मुकाबले बच्चों में इस बीमारी के लक्षण कम वक्त तक रहते हैं। सबसे अहम बात यह रही कि इन बच्चों में लंबे समय तक बीमार रहने के साथ ही लक्षणों की संख्या समय के साथ नहीं बढ़ी। 

बीमारी के पहले हफ्ते में उनमें औसतन छह अलग अलग लक्षण रहे लेकिन 28 दिन बाद औसतन महज दो लक्षण दिखायी दिए। सबसे आम लक्षण थकान, सिर में दर्द, सूंघने की क्षमता खोना और गले में सूजन रहे जिनमें से पहले तीन लक्षण अधिक समय तक रहने की संभावना है। 

हमने कोविड लक्षण अध्ययन ऐप द्वारा उन लक्षणों के बारे में उठे सीधे सवालों के जवाब पर गौर किया जिससे बच्चों की सीखने की क्षमता प्रभावित हो सकती थी जैसे कि ‘‘ब्रेन फॉग’’, चक्कर आना, भ्रम की स्थिति और अवसाद। छोटी उम्र के नौ प्रतिशत और बड़ी उम्र के 20 प्रतिशत बच्चों में ब्रेन फॉग की समस्या देखी गयी। छोटी उम्र के 14 प्रतिशत तथा बड़ी उम्र के 26 प्रतिशत बच्चों को चक्कर आने की समस्या हुई। 

कम उम्र के आठ प्रतिशत और अधिक उम्र के 16 प्रतिशत बच्चों में अवसाद देखा गया। जब ऐप में दर्ज इन नतीजों की उन बच्चों से तुलना की गई जिनमें कोविड जैसे लक्षण थे लेकिन बाद में वे संक्रमित नहीं पाए गए तो हमने पाया कि इन बच्चों में केवल तीन दिन तक ही बीमारी के लक्षण दिखायी दिए। 

बहुत कम बच्चों में चार हफ्तों तक लक्षण पाए गए। हालांकि, जो बच्चे कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाए गए उनमें उन बच्चों के मुकाबले चार हफ्तों से अधिक समय तक बीमारी के लक्षण पाए गए जो इस महामारी से संक्रमित पाए गए। इससे यह पता चलता है कि हमारी प्राथमिकता उन बच्चों के इलाज की होनी चाहिए जो स्वस्थ नहीं हैं चाहे वे महामारी से पीड़ित हों या अन्य बीमारी से। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब