लाइव न्यूज़ :

Coronavirus side effects: भारत में 70 फीसदी महंगी हुई जरूरी दवाएं, सिर्फ दो महीने का स्टॉक बचा

By उस्मान | Updated: February 19, 2020 11:08 IST

देश में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली पैरासिटामोल के ही दाम 40 फीसदी बढ़ गये हैं।

Open in App

चीन के घातक कोरोना वायरस का असर स्वास्थ्य क्षेत्र पर भी पड़ने लगा है. भारत में रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली जरूरी दवाओं के दाम 70 फीसदी तक बढ़ गये हैं। देश में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली पैरासिटामोल के ही दाम 40 फीसदी बढ़ गये हैं।

बैक्टीरिया की वजह होने वाले गले, दांत और कान आदि के संक्रमण के इलाज में उपयोग की जाने वाली एंटीबायोटिक दवाई एजिथ्रोमाइसिन की ही कीमत 70 फीसदी तक बढ़ गयी है। दवाओं से जुड़े अधिकतर केमिकल्स चीन से आते हैं और आवाजाही बंद होने से आपूर्ति पर असर पड़ा है।  हिन्दुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार, पहले पैरासिटामोल के एक डिब्बे की कीमत 130 रुपये थी जो अब बढ़कर 190 रुपये हो गई है। इसी तरह एजिथ्रोमाइसिन का एक डिब्बा 300 से बढ़कर 450 और निमूस्लाइड के एक डिब्बे की कीमत 85 से बढ़कर 118 रुपये हो गई है। 

वायरस से बचने के लिए इस्तेमाल होने वाला एन-95 मास्क अधिकतर जगहों पर नहीं मिल रहा है. 500एमएल वाले सेनिटाइजर की कीमत 230 से बढ़कर 350 रुपये हो गई है और इसी तरह नेबुलाइजर के दाम 1080 से बढ़कर 1208 रुपये हो गए हैं।  

इंडिया फार्मास्युटिकल एलायंस (आईपीए) ने चीन से कच्चे माल के आयात की स्थिति को 'गंभीर' बताते हुए कहा कि भारतीय दवा उद्योग के पास केवल दो से तीन महीनों के लिए सक्रिय फार्मास्युटिकल घटकों (एपीआई) का स्टॉक हैं।

आईपीए के महासचिव सुदर्शन जैन ने बायोएशिया 2020 के मौके पर कहा कि वे लोग इस मुद्दे पर केंद्र के साथ संपर्क में हैं और कुछ एपीआई विनिर्माण इकाइयों के लिए तेजी से पर्यावरणीय मंजूरी की मांग कर रहे हैं, ताकि चीन पर निर्भरता कम हो। 

जैन ने बताया कि भारत चीन से 17,000 करोड़ रुपये के एपीआई का आयात करता है। चीन इस समय कोरोना वायरस से पीड़िता है और इस कारण उसका विदेश व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा, 'यह बेहद गंभीर स्थिति है। इस बात का पूरी तरह अंदाज कोई नहीं लगा सकता है कि क्या होने वाला है। हमारे पास दो से तीन महीने की खेप है।'  

जैन ने मार्च से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, “यदि हमें मार्च के पहले सप्ताह (चीन से) से आपूर्ति मिलने लगी, तो हम समस्या से बाहर आने में सक्षम हो सकते हैं।' हालांकि, उन्होंने जोड़ा कि इस बात का अनुमान लगाना बेहद कठिन है कि हालत कब सुधरेंगे। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटवुहानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब