लाइव न्यूज़ :

Coronavirus : कोरोना से तो बच जाएंगे लेकिन घर में रहने से हो सकते हैं ये गंभीर 7 रोग, ऐसे करें बचाव

By उस्मान | Updated: March 31, 2020 11:13 IST

कोरोना वायरस के साथ-साथ आपको इन गंभीर मुद्दों पर ध्यान रखना चाहिए

Open in App

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल चुका है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लगभग सभी देशों को लॉकडाउन कर दिया गया है। लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं। भारत में यह लॉकडाउन 14 अप्रैल तक है। हालांकि इसके बाद भी कोई भरोसा नहीं है कि स्थिति कब सामान्य होगी। लोग पिछले एक हफ्ते से अपने घरों में बंद हैं। इससे आप कोरोना से तो बच जाएं लेकिन आपको कई अन्य गंभीर रोग अपनी चपेट में ले सकते हैं। 

घरो में बंद कई लोगों को तनाव की समस्या होने लगी है। कई लोग पेट की समस्याओं से भी पीड़ित होने लगे हैं। जाहिर है शारीरिक गतिविधियां नहीं होने से आगे चलकर आपको जीवनशैली से जुड़ीं कई समस्याओं का खतरा हो सकता है। चलिए जानते हैं आपको किन-किन समस्याओं का खतरा हो सकता है और इनसे कैसे बचा जा सकता है।  

तनावघर के बंद कमरे में कैद रहने से लोगों में तनाव की स्थिति बढ़ने लगी है। जाहिर है जिन्हें अचानक घर के भीतर रहना पड़ जाए, उसके साथ ऐसा होना स्वाभाविक है। लेकिन आपको तनाव से बचने की कोशिशि करनी चाहिए। इससे बचने के लिए इंडोर गेम, मोबाइल गेम, हल्की एक्सरसाइज करें। इसके अलावा अपने पसंदीदा पकवानों को सेवन करें। 

मोटापा जाहिर है कोरोना की वजह से पूरा देश बंद है और आप अपने घरों में बंद हैं। सिर्फ खाने और सोने की आदत आपको मोटापे का शिकार न बना दे। इसलिए अगर आप फिट रहना चाहते हैं, तो आपको रोजाना सुबह-शाम कम से कम आधा घंटा योग, स्ट्रेचिंग और कार्डियो कर सकते हैं जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती सकती है। अगर संभव हो तो घर की छत पर जाकर थोड़ा जंपिंग भी करें। 

डायबिटीजसिर्फ खाते रहने और शारीरिक गतिविधियां न करने से भी ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ सकता है। जो पहले से डायबिटीज का शिकार हैं उन्हें और ज्यादा तकलीफ हो सकती है। डायबिटीज का खतरा कम करने के लिए आप सुबह-शाम हल्की एक्सरसाइज और योगासन जरूर करें। तनाव से बचने के लिए बहुत ज्यादा चाय और कॉफ़ी के सेवन से बचें।

ब्लड प्रेशरदिन-रात एक कमरे में रहना, बच्चों के चिल्लाने की आवाज, मोबाइल में व्यस्त रहना, टीवी पर दिखाई जा रही तनावपूर्ण ख़बरों के देखने से ब्लड प्रेशर जैसी समस्या का होना लाजमी है। इससे बचने के लिए रोजाना छत पर जाकर फ्रेश हवा लें। अपने पसंद के काम करने की कोशिश करें। अगर आपके पहले से दिल के मरीज हैं, तो आप ज्यादा सावधानी बरतें। 

कब्जजाहिर है इतने दिनों तक घर में रहने से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। घर में कुछ ख़ास करने को नहीं है और लोग सिर्फ खाते हैं, टीवी देखते हैं और सो जाते हैं। ऐसा करने से खाना सही तरह नहीं पचता है, जो कब्ज की सबसे बड़ी वजह है। इससे आपके पूरे सिस्टम पर असर पड़ सकता है। इससे बचने के लिए हल्का-फुल्का खाना ही खाएं, पानी का खूब सेवन करें और रोजाना हल्की एक्सरसाइज जरूर करें। 

बवासीरअगर आपको एक बार कब्ज की समस्या हो गई, तो बवासीर का रोग होने में देर नहीं लगेगी। ज्यादा दिनों तक कब्ज रहने से बवासीर का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए कब्ज से बचना जरूरी है। कब्ज से बचने के लिए आपको रोजाना हल्की एक्सरसाइज, हल्का भोजन करना चाहिए। इसके अलावा चाय-कॉफ़ी का कम सेवन करें।

एसिडिटीघर में रहने,खाने-पीने, शारीरिक गतिविधियां नहीं करने आदि से पाचन क्रिया खराब हो सकती है जिससे पेट में गैस, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इससे बचने का सबसे बेहतर उपाय यह है कि आप पानी का खूब सेवन करें और चाय-कॉफ़ी का कम सेवन करें। इसके अलावा हल्की एक्सरसाइज करें।

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्ससीओवीआईडी-19 इंडियाफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यगर्भवती महिलाओं के पीने के पानी में पीएफएएस की मौजूदगी उनके शिशुओं के लिए घातक: अध्ययन

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यमहिला 30 साल की उम्र पार करती है तो चिंता होने लगती?, क्या मैं मां बन सकती हूं, जानें स्त्री रोग विशेषज्ञ ने क्या कहा

स्वास्थ्य"परदेश जाना पर एड्स ना लाना"?, 2025 में सर्वाधिक महिलाएं एचआईवी संक्रमित, सीतामढ़ी में 7400 से ज़्यादा संक्रमित

स्वास्थ्यबोतलबंद पानी पीने वाले हो जाएं अलर्ट?, शोध में खुलासा, माइक्रोप्लास्टिक्स, रासायनिक अवशेष और बैक्टीरिया शामिल, बॉडी को लेकर हानिकारक?

स्वास्थ्यनागपुर विधानसभा सत्रः 176 खुदरा और 39 थोक विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द, मंत्री नरहरि जिरवाल ने कहा-खराब गुणवत्ता वाली दवाओं की बिक्री को लेकर एक्शन

स्वास्थ्यडॉ. रोहित माधव साने को “Personality of the Year 2025” का सम्मान