लाइव न्यूज़ :

Covid-19: कोरोना पीड़ितों की संख्या 5 करोड़ पार, 12 लाख से ज्यादा मौत, वायरस को फैलने से रोकने के 5 उपाय

By उस्मान | Updated: November 9, 2020 13:15 IST

कोरोना वायरस से बचने के उपाय : हाल ही में चीन से कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के कुछ उपाय बताये

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 से अब तक 50,740,558 लोग संक्रमितकोरोना वायरस से दुनियाभर में 1,262,168 लोगों के मौत भारत में कोरोना के मामले 85 लाख पार

कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या पांच करोड़ पार हो गई है। वर्ल्ड ओ मीटर के अनुसार कोविड-19 से अब तक 50,740,558 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1,262,168 लोगों के मौत हो गई है। संक्रमितों में से अब तक 35,796,914 लोग ठीक भी हो चुके हैं। यानी ठीक होने की दर अभी भी ज्यादा है।

मौत के इस वायरस से सबसे ज्यादा अमेरिका प्रभावित हुआ है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या अब तक 35,796,914 हो गई है जबकि 243,768 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद भारत और ब्राजील सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। 

भारत में कोरोना के मामले 85 लाख पार

भारत में कोविड-19 के 45,903 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 85,53,657 हो गए। वहीं 79 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.56 प्रतिशत हो गई। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अभी तक कुल 79,17,373 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.56 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 5,09,673 लोगों का इलाज चल रहा है,जो कुल मामलों का 5.96 प्रतिशत है। 

सोशल डिस्टेंसिंग है जरूरी

नेनाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने चीन ने अपने नए दिशा-निर्देशों में कहा है कि कोरोना वायरस का संक्रमण मुख्य रूप से श्वसन बूंदों और निकट संपर्क के माध्यम से फैलता है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लोगों को इसका सख्ती से पालन करना चाहिए। 

दूषित वस्तुओं या वातावरण से बचें

नए दिशा निर्देशों में कहा गया है कि संक्रमण के जोखिम तब होते हैं जब लोग कुछ विशेष परिस्थितियों में दूषित वस्तुओं या वातावरण के संपर्क में आते हैं। चीन से आयोग ने लोगों से दूषित वस्तुओं को छूने और वातावरण से बचने की सलाह दी है।

आइसोलेशन में रहने की सलाह

आयोग के दिशा-निर्देशों के नवीनतम संस्करण के अनुसार, यात्रा करने वाले लोगों को कम से कम 7 दिनों तक आइसोलेशन में रहना चाहिए। इससे कोरोना को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है।  

क्वारंटाइन के बाद भी टेस्ट जरूरी

आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, यात्रियों को क्वारंटाइन की अवधि पूरी करने के बाद कोरोना की जांच करानी चाहिए। ऐसा करने से कोरोना को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है।

नेगेटिव रिजल्ट के बाद भी घर पर रहे

आयोग की सलाह है कि रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी व्यक्ति को ओने घर में 7 दिनों के लिए अलग रहना चाहिए। इससे कोरोना के लक्षणों को फैलने से रोका जा सकता है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब