लाइव न्यूज़ :

Coronavirus tips: कोरोना काल में सुबह इन 10 गलतियों से बचें, इम्यून सिस्टम हो जाएगा कमजोर, जल्दी चपेट में ले सकता है वायरस

By उस्मान | Updated: October 6, 2020 16:50 IST

कोरोना वायरस टिप्स : कोरोना संकट में अगर रखना चाहते हैं शरीर को दुरुस्त तो इन गलतियों से बचें

Open in App
ठळक मुद्देखानपान से जुड़ी गलत आदतों के कारण ही लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैंकोरोना काल में सेहत को दुरुस्त रखना बहुत जरूरी हैखराब खान-पान से जुड़ी गलत आदतों की वजह से इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने लगता है

खराब जीवनशैली और खानपान से जुड़ी गलत आदतों के कारण ही लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। इससे बहुत से लोगों का शरीर कम उम्र में ही कमजोर होने लगता है।

कोरोना काल में सेहत को दुरुस्त रखना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि खराब खान-पान से जुड़ी गलत आदतों की वजह से इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने लगता है और लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं जोकि कोरोना काल में किसी खतरे से कम नहीं है।

हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें सुबह उठकर करने से शरीर बेहद कमजोर हो जाता है और कोरोना काल में आपको इन गलतियों से बचना चाहिए।

1) मोबाइल चलानाआजकल ज्यादातर युवा लड़के सुबह उठे ही मोबाइल का इस्तेमाल करने लगते हैं, इससे आंखों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है, इससे आँखें धीरे धीरे कमजोर होने लगती हैं, और आँखें खराब भी हो सकती हैं।

 2) चाय पीनाबहुत से लोगों को सुबह उठते ही चाय पीने की आदत होती है, इससे पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियां होने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीना चाहिए, उसके बाद ही चाय या किसी अन्य चीज का सेवन करें।

3) स्नान करनाकुछ लोग सुबह उठते नहाने के लिए चले जाते हैं, ऐसा नही करना चाहिए, क्योंकि सुबह के समय बॉडी का तापमान अधिक होता है और तुरंत नहाने से बॉडी के तापमान में अचानक गिरावट आ जाती है, इससे आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए उठने के कम से कम 20 से 25 मिनट के बाद ही नहायें। 

4) धूम्रपान करनायूं तो धूम्रपान चाहें किसी भी वक्त किया जाए, नुकसानदेह ही होता है लेकिन सुबह सोकर उठने के तुरंत बाद सिगरेट पीना बहुत अधिक खतरनाक हो सकता है। इससे कैंसर होने की आशंका बहुत अधिक बढ़ जाती है।

5) मसालेदार खानासुबह के समय बहुत अधिक मसालेदार खाना खाने से परहेज करना चाहिए। सुबह के समय जितना हल्का और पौष्ट‍िक खाना खा सकें, उतना बेहतर।

6) एकदम से बिस्तर से उठनाऐसा करने से बीपी एकदम से लो हो सकता है। चक्कर आ सकते हैं। हार्ट अटैक भी आ सकता है। इसलिए धीरे-धीरे उठें। बॉडी स्ट्रेच करें। पैरों को मूव करें। पूरी बॉडी में ब्लड सप्लाई नॉर्मल होने दें।

7) ठंडा पानी पीनाइससे कब्ज की प्रॉब्लम हो सकती है। बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है। एनर्जी की कमी हो सकती है। सुबह उठकर सबसे पहले 2-4 हल्का गुनगुना या शहद के साथ गर्म पानी पिएं। इससे बॉडी डिटॉक्स होगी। पेट साफ होगा।

8) बहुत ज्यादा हैवी या मीठा खानाइसके कारण थकान, मोटापा बढ़ना, सुस्ती रहना, शुगर और BP बढ़ने जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। सुबह के नाश्ते में ओटमील, दूध, अंडे, दलिया, गुनगुना नींबू पानी जैसे फूड्स फायदेमंद होते हैं।

9) धूप न लेनाइसके कारण बॉडी में जरूरी विटामिन डी की कमी हो जाती है। यह सिर्फ सुबह की धूप से ही मिलता है। सुबह लगभग आधा घंटा गुनगुनी धूप सेंकें। शरीर को ढंके नहीं और ज्यादा देर धूप में न बैठें। 

10) एक्सरसाइज नहीं करना एक्सरसाइज नहीं करने से मोटापा, थकान, एनर्जी की कमी, बीपी, डायबिटीज की समस्या हो सकती है। इसलिए मॉर्निंग वॉक, जिम या घर पर आधे घंटे की एक्सरसाइज से हेल्थ अच्छी रहती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूडकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब