लाइव न्यूज़ :

कोरोना काल में 'संजीवनी बूटी' से कम नहीं आम के पत्ते और गुठली, इन्हें खाने से मिल सकता है 10 बीमारियों से छुटकारा

By उस्मान | Updated: June 25, 2020 15:52 IST

डायबिटीज कंट्रोल करने और दिल को स्वस्थ रखने के लिए जानिये कैसे करें आम के पत्तों और गुठलियों का सेवन

Open in App

आम को फलों का राजा कहा जाता है क्योंकि यह स्वादिष्ट होता है और इससे सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। आम शरीर के लिए जरूरी आवश्यक पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, ए ई के साथ-साथ पोटेश‍ियम, कॉपर, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक सेलेनियम और फास्फोरस पाए जाते हैं। 

नियमित रूप से आम के सेवन से कई गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है। लेकिन अआप्को जानकार हैरानी होगी कि सिर्फ आम ही नहीं, इसके पत्ते और गुठली भी सेहत के लिए बेहद लाभदायक होते हैं।

 

बताया जाता है कि आम की गुठली में अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, बायोएक्टिव, फेनोलिक, और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपके सेहत के लिए जरूरी हैं। चलिए जानते हैं कोरोना वायरस काल में इन चीजों के सेवन से आपकी सेहत को और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।  

आम की गुठली के फायदे

डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायकक्या डायबिटीज से पीड़ित कोई व्यक्ति आम खा सकता है? यह एक मुश्किल सवाल हो सकता है क्योंकि आम में शुगर होती है लेकिन जब आम की गुठली की बात आती है, तो अध्ययन कहते हैं कि आम की गुठली ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है।

एंटी-इन्फ्लेमेशन गुणआम की गुठली में एंटी-इन्फ्लेमेशन गुण होते हैं। यह बवासीर, गठिया, पाचन मुद्दों आदि के कारण सूजन को कम करने में मदद करने के लिए एक बहुत प्रसिद्ध तत्व है।

दिल को स्वस्थ रखने में सहायकअध्ययन का दावा है कि आम की गुठली का रस कोलेस्ट्रॉल के स्तर कम कर सकता है और चयापचय को उत्तेजित किया जा सकता है जिसका अर्थ है कि यह समग्र हृदय संबंधी स्वास्थ्य में सुधार करने और दिल के दौरे और अन्य हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

वजन कम करने में सहायकयदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आम की गुठली का रस आपके लिए सही उपाय है। इसमें कम शुगर होती है जिससे आपको कैलोरी नहीं मिलती है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम कर सकती है।

डायरिया से मिलती है राहतकाफी सालों से आम कि गुठली के पाउडर को पेट की बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। आम कि गुठली के पाउडर को दस्त से छुटकारा पाने में मदद करने के लिए भी जाना जाता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में आपकी सहायता करता है।

आम के पत्तों के फायदे

ब्लड प्रेशर कम करने में सहायकआयुर्वेद के अनुसार, आम की पत्तियों के चूर्ण का रोजाना सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बहुत कम हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी आम की पत्तियां बहुत फायदेमंद होती हैं। आम की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीने से कुछ दिनों में ही आप को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।  किडनी के लिए फायदेमंद इसके अलावा इससे किडनी, लीवर और फेफड़ों की बीमारियां होने का भी खतरा कम होता है। दरअसल आम के पत्ते शरीर में जमा हानिकारक और विषैले तत्वों को पेशाब के जरिए बाहर निकालने में सहायक होते हैं।

ऐसे बनाएं आम के पत्तों का पाउडरअगर आप किडनी, फेफड़ों और लीवर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो आम की पत्तियों को पीसकर बारीक पाउडर बना लें। इस पाउडर का सेवन रोजाना खाने के 20 मिनट बाद करें। लेकिन ध्यान रहे कि इस पाउडर के आधा चम्मच का सेवन ही करें। 

इस बात का रखें ध्यानयह एक आयुर्वेदिक उपाय है इसलिए अगर आप ऊपर बाताई गईं समस्याओं से राहत पाने के लिए आम के पत्तों का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो पहले आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थी फूडडाइट टिप्सडायबिटीजघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यमधुमेह का महाप्रकोप रोकने की क्या तैयारी ?

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम