लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन के बाद इन 2 देशों में तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस, मरने वालों की संख्या 2592 हुई

By उस्मान | Updated: February 24, 2020 09:15 IST

चीन के बाद इन देशों में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है जिसके चलते अलर्ट जारी कर दिया गया है

Open in App

चीन में महामारी बन चुके कोरोना वायरस से 150 और लोगों की मौत होने के बाद इस घातक वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर सोमवार को 2,592 हो गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि 150 में से 149 लोगों की मौत हुबेई प्रांत में हुई है, जहां इस वायरस का सबसे अधिक प्रकोप है। आयोग ने 409 नए मामलों के सामने आने की पुष्टि भी की, जिनमें से अधिकतर हुबेई प्रांत में हैं।

दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के 78 हजार से अधिक मामलेचीन से फैले कोरोना वायरस ने दुनियाभर में अबतक 78,000 से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बीमारी का नाम 'कोविड-19' रखा है। हर देश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वायरस से संक्रमण और मौत के मामले इस प्रकार हैं : चीन : 76,936 मामले, 2,442 लोगों की मौत। जापान : 769 मामले, तीन लोगों की मौत। दक्षिण कोरिया : 556 मामले, 5 की मौत. 

सिंगापुर : 89 मामले, इटली : 79 मामले, हांगकांग : 69 मामले, दो मौतें, मकाऊ : 10 मामले, दो मौतें अमेरिका : 35 मामले, चीन में एक अमेरिकी नागरिक की मौत थाइलैंड : 35 मामले ईरान : 28 मामले, 6 की मौत ताइवान : 26 मामले, एक मौत आस्ट्रेलिया : 23 मामले मलेशिया : 22 मामले वियतनाम : 16 मामले जर्मनी : 16 मामले फ्रांस : 12 मामले, एक की मौत 

संयुक्त अरब अमीरात : 11 मामले ब्रिटेन : 9 मामले कनाडा : 9 मामले फिलीपींस : 3 मामले, एक मौत भारत : 3 मामले रूस और स्पेन में संक्रमण के दो-दो मामलों के अलावा लेबनान, इजरायल, बेल्जियम, नेपाल, श्रीलंका, स्वीडन, कंबोडिया, फिनलैंड और मिस्र में एक-एक मामला।  

इटली में कोरोना वायरस से तीसरी मौतइटली के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कैंसर से पीड़ित एक बुजुर्ग महिला की यहां के अस्पताल में मौत हो गई। यह महिला नये कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। इटली में इस महामारी से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। इसके पहले लोम्बार्डी में छोटे से शहर कोडोग्नो के पास शनिवार को 77 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी। इससे एक दिन पहले वेनेतो में वायरस से 78 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। 

इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने बताया कि कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या अब तक बढ़कर 152 हो गई है। उत्तरी लोम्बार्डी क्षेत्र के स्वास्थ्य प्रमुख ग्यूलिओ गैलेरा ने कहा कि वह कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसकी जांच की गई थी और उसकी जांच पॉजिटिव पाई गई थी।

दक्षिण कोरिया ने कोरोना वायरस अलर्ट स्तर को बढ़ाकर ‘उच्चतम’ किया दक्षिण कोरिया कोरोना वायरस पर अपने अलर्ट के स्तर को बढ़ाकर “उच्चतम” कर रहा है। राष्ट्रपति मून जेई-इन ने संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि होने के मद्देनजर रविवार को यह बात कही। मून ने वायरस को लेकर हुई सरकारी बैठक के बाद कहा, “कोविड-19 घटना में एक गंभीर मोड़ आ गया है।” उन्होंने कहा, “सरकार अलर्ट का स्तर बढ़ा कर उच्चतम स्तर पर कर रही है।”  

 जापान में खड़े डायमंड प्रिंसेस क्रूज जहाज पर सवार तीसरे यात्री की मौतजापान में पृथक खड़े किए गए डायमंड प्रिंसेस क्रूज जहाज पर सवार तीसरे यात्री की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। एक बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने मृतक की पहचान करीब 80 वर्षीय जापानी व्यक्ति के रूप में की। मंत्रालय ने बताया कि जहाज पर संक्रमण के 57 और मामले सामने आये हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)  

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार