लाइव न्यूज़ :

Coronavirus : बिना लक्षणों के भी फैल रहा है कोरोना वायरस, डॉक्टर हुए परेशान

By उस्मान | Updated: March 16, 2020 13:53 IST

पिछले दिनों कुछ ऐसे मामले सामने आये हैं जिनमें वायरस बिना लक्षणों के भी फैल रहा है

Open in App

कोरोना वायरस आमतौर पर एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है जिसमें खुली हवा में खांसने तथा छींकने से, नजदीकी व्यक्तिगत संपर्क जैसे कि छूने या हाथ मिलाने से, किसी संक्रमित वस्तु या सतह को छूने के बाद बिना हाथ धोए अपने नाक, मुंह और आंखों को छूने से। इस बीच यह भी खबरें आ रही हैं कि मौत का यह वायरस बिना लक्षणों के भी फैल रहा है। 

सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस पर अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि कोरोना वायरस मुख्य रूप से उन लोगों द्वारा फैलता है, जिनमें पहले से ही इसके लक्षण दिख रहे हैं, जैसे कि बुखार, खांसी या सांस लेने में कठिनाई। 

अधिकारियों ने कहा है कि अगर यह ऐसे ही फैलता है, तो यह अच्छी खबर है, क्योंकि स्पष्ट रूप से बीमार लोगों को पहचान करके उन्हें अलग किया जा सकता है, जिससे प्रकोप को नियंत्रित करना आसान हो सकता है लेकिन अगर यह बिना लक्षणों के भी फैल रहा है, तो बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है। 

हाल ही में लगभग 82 ऐसे मामले सामने आये हैं जिनमें कोरोना वायरस बिना लक्षणों के फैला है यानी उन मरीजों में खांसी, बुखार जैसे कोई लक्षण नहीं देखे गए। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि कोरोना के बहुत से मामले ऐसे लोगों से बढ़े हैं जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। 

हालांकि अधिकारीयों का यह भी मानना है कि कोरोना वायरस बिना लक्षणों वाले मरीजों से भी फैल सकता है लेकिन यह वायरस के प्रसार का एक महत्वपूर्ण कारक नहीं है। 

इसी हफ्ते एक मार्च को, स्वास्थ्य और मानव सेवा के अमेरिकी सचिव एलेक्स अजार ने बताया था कि बिना लक्षण दिखाई दिए फैलना कोरोना वायरस के प्रसार का "प्रमुख चालक नहीं" है। वास्तव में उन व्यक्तियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है जो पीड़ित हैं। 

हालांकि स्वास्थ्य अधिकारी इस बात को समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वाकई कोरोना वायरस बिना लक्षणों वाले लोगों से दूसरे लोगों में फैल सकता है? 

चीन के घातक कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 6,518 लोगों की मौत हो गई है। इससे अब तक 169,652 लोग प्रभावित हुए हैं और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इससे चीन में सबसे ज्यादा 3,213 मौत हुईं।

इसके बाद 1,809 और ईरान में 724 लोगों की जान गई। कोरोना वायरस की वजह से भारत में भी दो लोगों की मौत हुई है और यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या 110 हो गई है।  

दुर्भाग्यवश कोरोना वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं है लेकिन डॉक्टर इसका इलाज खोजने में जुटे हैं। यही वजह है कि इससे बचाव जरूरी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाचीनहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब