Coronavirus in India: कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं: PM नरेंद्र मोदी

By उस्मान | Updated: March 3, 2020 16:56 IST2020-03-03T13:32:02+5:302020-03-03T16:56:49+5:30

Coronavirus news in India Coronavirus ki taja khabar latest breaking news covid-19 in hindi | Coronavirus in India: कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं: PM नरेंद्र मोदी

Coronavirus Samachar Update India in Hindi

भारत में कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। इनमें एक दिल्ली में है और दूसरा तेलंगाना में है। दिल्ली का यह मरीज अभी राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है। यह व्यक्ति कुछ दिनों पहले इटली से उस समय लौटा था, जब इटली में यह वायरस नहीं फैला था। यही वजह थी कि इसकी स्क्रीनिंग जांच नहीं हुई थी। 

अब कुछ दिनों बाद इसमें कोरोना वायरस के लक्षण नजर आये तो यह बात कन्फर्म हो गई कि उसे वायरस के लक्षण हैं। हाल ही में उसने एक बर्थ डे पार्टी दी थी जिसमें नोएडा स्थित श्रीराम मिलेनियम स्कूल के कुछ बच्चे अपने परिवार के साथ गए थे। इस बात का पता चलते ही प्रशासन ने स्कूल को बंद कर दिया है। 

इस व्यक्ति में बर्थ डे पार्टी के बाद ही कोरोना के लक्षण पाए गए हैं जिस वजह से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि कहीं पार्टी में आये इन परिवारों में भी तो यह वायरस फैल नहीं गया।  

03 Mar, 20 : 03:42 PM

सरकार कोरोना वायरस से निपटने के तरीकों पर ध्यान दे : राहुल गांधी

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि मोदी सोशल अकाउंट वाले मामले के जरिये आपातकाल से गुजर रहे देश के लोगों का वक्त बर्बाद किया है. उन्हें फिलहाल कोरोना वायरस से निपटने के तरीकों पर ध्यान देना चाहिए. 

03 Mar, 20 : 03:31 PM

भारत में सरकार ने नई अडवाइजरी जारी की

भारत में सरकार ने नई अडवाइजरी जारी की है. सरकार ने इटली, ईरान, साउथ कोरिया और जापान सहित कई देशों का वीजा रद्द किया है. 

03 Mar, 20 : 03:26 PM

आगरा में कोरोना वायरस के 6 मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि आगरा में जांच के दौरान वायरस से प्रभावित छह मामलों का पता चला और इन लोगों को पृथक रखा गया है

03 Mar, 20 : 02:54 PM

गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने 1,000 कंपनियों को कोरोना वायरस अलर्ट जारी किया

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और यहां स्थित 1,000 से अधिक देशी-विदेशी कंपनियों को कोरोना वायरस अलर्ट नोटिस दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौतमबुद्ध नगर अनुराग भार्गव ने बताया कि नोटिस में सभी कंपनियों से कहा गया है कि यदि उनका कोई कर्मचारी विदेश गया है तो उसके भारत लौटने पर स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी जाए। सीएमओ ने बताया कि ईरान, सिंगापुर, चीन समेत 13 देशों से लौटने वाले लोगों की जांच का आदेश दिया गया है। गौरतलब है कि नोएडा में चीन, जापान, कोरिया, इटली, जर्मनी की कई नामी कंपनियां है।

03 Mar, 20 : 02:45 PM

मोदी ने ट्वीट में लिखा है कि कोरोना वायरस (COVID-19) पर तैयारियों के संबंध में व्यापक समीक्षा की गई है। अलग-अलग मंत्रालय और राज्य मिलकर काम कर रहे हैं. भारत में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग से लेकर सभी तरह की चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है.

 

Had an extensive review regarding preparedness on the COVID-19 Novel Coronavirus. Different ministries & states are working together, from screening people arriving in India to providing prompt medical attention.

— Narendra Modi (@narendramodi) March 3, 2020

03 Mar, 20 : 02:39 PM

कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारत में कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव मामले मिलने के बाद लोगों में दहशत बढ़ने लगी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है. 

03 Mar, 20 : 02:10 PM

भारत में कोरोना वायरस का तीसरा मामला जयपुर में

भारत में कोरोना वायरस का तीसरा पॉजिटिव मामला जयपुर में मिला है। यहां इटली के एक पर्यटक में वायरस के लक्षण दिखाए हैं। पहली जांच में लक्षण निगेटिव पाए गए थे लेकिन जब उसकी हालत ज्यादा खराब हुई तो उसके लक्षण पॉजिटिव पाए गए। उसके नमूने जांच के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में भेजे गए हैं।

English summary :
Coronavirus Samachar Update India in Hindi: Two positive cases of coronavirus have been found in India. One of them is in Delhi and the other is in Telangana. This Delhi patient is still admitted in Ram Manohar Lohia Hospital


Web Title: Coronavirus news in India Coronavirus ki taja khabar latest breaking news covid-19 in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे