लाइव न्यूज़ :

Patanjali's Covid-19 medicine Coronil: कोरोना को कैसे खत्म करती है पतंजलि की आयुर्वेदिक दवा 'कोरोनिल', जानिये कीमत, डोज, कहां और कब मिलेगी

By उस्मान | Updated: June 23, 2020 14:44 IST

Patanjali's Covid-19 medicine Coronil : कोरोनिल कोरोना वायरस के इलाज के लिए पहली आयुर्वेदिक दवा है

Open in App

महामारी कोरोना वायरस का इलाज खोजने में दुनियाभर के वैज्ञानिक जुटे हैं। इस प्रयास के बीच योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए अपनी दवा कोरोनिल (Coronil) लॉन्च की है। कोरोना वायरस के इलाज के लिए पहली साक्ष्य-आधारित आयुर्वेदिक दवा है। 

कोरोनिल क्या है (What is Coronil)

कोरोनिल कोरोना वायरस संक्रामक के लिए पहली साक्ष्य-आधारित आयुर्वेदिक दवा है। इस दवा को पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (जयपुर) ने मिलकर बनाया है। पतंजलि के लगभग 500 वैज्ञानिकों ने कोरोनो वायरस की इस दवा को बनाने पर काम किया है।

कोरोनिल एक ऐसी दवा है जिसे एक अध्ययन के बाद तैयार किया गया है। इस दवा का परीक्षण दिल्ली, अहमदाबाद, मेरठ, और अन्य शहरों सहित पूरे भारत में कोरोना रोगियों पर किया गया था।

कोरोनिल दवा के परिणामों की बात करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि क्लिनिकल परीक्षण के दौरान, केवल 3 दिनों में कोरोना के 69 प्रतिशत रोगियों में निगेटिव रिजल्ट सामने आया है और केवल 7 दिनों में 100 प्रतिशत रोगी पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं। 

कोरोनिल दवा का क्लिनिकल ट्रायल क्लिनिकल ट्रायल रजिस्ट्री- इंडिया (CTRI) से अनुमोदन के बाद आयोजित किया गया था। यह कोरोना वायरस का पहला आयुर्वेदिक उपचार है। क्लिनिकल परीक्षण के दौरान ऐसे 35 प्रतिशत कोरोना रोगियों के रिजल्ट निगेटिव नहीं आये थे, जिन्हें कोरोनिल नहीं दी गई थी।

मृत्यु दर प्रतिशत शून्य

स्वामी रामदेव ने बताया कि कोरोनिल के परीक्षणों के दौरान केवल 7 दिनों में 100 प्रतिशत रोगियों में 0 प्रतिशत मृत्यु दर देखी गई। रामदेव ने कहा कि कोरोनिल दवा कोरोना को 3-7 दिनों में  न केवल नियंत्रण कर सकती है बल्कि कोरोना के मरीज को ठीक भी कर सकती है। दवा को गिलोय, अश्वगंधा, तुसली, और विभिन्न अन्य खनिजों और घटकों सहित आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के मिश्रण से तैयार किया गया है।

कोरोनिल कैसे काम करती है (How does Coronil work)

द कोरोनिल किट (The Coronil kit) में तीन दवाएं हैं जिनमें 2 टैबलेट के रूप में और एक तरल है। कोरोनिल शरीर की श्वसन प्रणाली पर काम करता है क्योंकि कोरोनो वायरस श्वसन प्रणाली को प्रभावित करता है जिसके कारण इसके मरीज सांस लेने की क्षमता खो देते हैं जिससे मृत्यु हो जाती है। कोरोनिल में आयुर्वेदिक तत्व शरीर की आंतरिक प्रतिरक्षा में सुधार करते हैं और बुखार, खांसी, सर्दी सहित अन्य कोरोना लक्षणों से लड़ते हैं।

कोरोना के मरीज को कोरोनिल की कितनी खुराक चाहिए (Coronil dosage)

कोरोनिल में जो तीन दवाओं में  एंडू ऑयल (Andu Oil) है, जिसे नाक में (3-5 बूंदों) डालना है। अन्य दो प्रकार की गोलियों में 3 गोलियां हैं जिन्हें दिन में तीन बार खाना है।

कोरोनिल दवा की कीमत (Coronil price)

 बताया जा रहा है कि कोरोनिल या 'कोरोनिल किट' की कीमत 545 रुपये रखी गई है।

कहां और कब मिलेगी कोरोनिल दवा (Coronil availability)

कोरोनिल शुरू में एक सप्ताह के भीतर देश के पतंजलि स्टोरों पर उपलब्ध हो जाएगी।

कोरोनिल ऑर्डर करने के लिए 'ऑर्डर मी' ऐप ('Order me' app for ordering Coronil)

स्वामी रामदेव ने जानकारी दी है कि अगले सोमवार (29 जून) को कोरोनिल को ऑर्डर करने के लिए एक ऐप लॉन्च किया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसबाबा रामदेवपतंजलिहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब