लाइव न्यूज़ :

सावधान! कोरोना के 80% मरीजों में विटामिन D की कमी, विटामिन डी कमी पूरी करने के लिए खायें 5 चीजें, हड्डियां बनेगी मजबूत

By उस्मान | Updated: October 30, 2020 10:56 IST

वैज्ञानिकों का शुरू से मानना है कि विटामिन डी की कमी कोरोना वायरस के जोखिम को बढ़ा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देलोग घर पर रह रहे हैं और उन्हें प्राकृतिक धूप नहीं मिल रही हैविटामिन डी को शारीरिक कार्यों की सहायता करने के लिए जाना जाता है

वैज्ञानिकों का शुरू से मानना है कि विटामिन डी की कमी कोरोना वायरस के जोखिम को बढ़ा सकती है। इस बीच एक नए अध्ययन में कोरोना वायरस के 80 प्रतिशत मरीजों में विटामिन डी की कमी पाई गई है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सामान्य आबादी में विटामिन डी की कमी के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की है। इस संकट में अधिकतर लोग घर पर रह रहे हैं और उन्हें प्राकृतिक धूप नहीं मिल रही है। 

विटामिन डी कई शारीरिक कार्यों की सहायता करने के लिए जाना जाता है और इसकी कमी से कमजोर हड्डियां, हृदय से संबंधित बीमारियां, कम प्रतिरक्षा और यहां तक कि श्वसन समस्याएं हो सकती हैं।

'द जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म' में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि स्पेन के एक अस्पताल में भर्ती किए गए 216 कोरोना वायरस के 80 प्रतिशत मरीजों में विटामिन डी की कमी है। शोधकर्ताओं ने यह भी देखा कि पुरुषों में महिलाओं की तुलना में विटामिन डी का स्तर कम था।

स्पेन में यूनिवर्सिटी ऑफ केंटब्रिया के अनुसार, विटामिन डी की कमी वाले मरीजों में उच्च रक्तचाप और हृदय रोगों का जोखिम अधिक देखा गया। इसके अलावा उनमें सीरम फेरिटिन और ट्रोपोनिन का स्तर बढ़ा हुआ था। 

'प्लोस वन' पत्रिका में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन ने दावा किया था कि विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा से कोरोना रोगियों में ऑक्सीजन की आवश्यकता को कम कर सकती है और उपचार प्रक्रिया को तेज कर सकती है।

विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए क्या खायें

मशरूम

कई लोगों को मशरूम बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। कई लोगों को इससे एलर्जी होती है। वैसे मशरूम में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं। जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसमें विटामिन डी के अलावा, मशरूम में एक उच्च पोषक तत्व और कम वसा वाली सामग्री होती है। अपने खाने में आप मशरूम को शामिल कर सकते हैं ये एक अच्छा विकल्प है, मशरूम को आप कई तरह की डिश बनाकर खा सकते हैं।

डेयरी उत्पाद

दूध, दही, छाछ, पनीर और अंडे जैसे डेयरी उत्पाद विटामिन डी का एक बड़ा स्रोत हैं और ये खाद्य पदार्थ आमतौर पर हमारे दैनिक आहार का एक बड़ा हिस्सा हैं। रोजाना एक ग्लास दूध आपके हड्डियों को मजबूत रखता है। दही में पाए जाने वाले गुड बैक्टिरिया आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। 

ड्राई फ्रूट

अखरोट और मूंगफली जैसे सूखे फल विटामिन डी के शक्तिशाली स्रोत हैं। उनमें से कुछ ही हमारे शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व प्रदान कर सकते हैं। इसके अलावा कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जैसे जई, क्रेग, साबुत गेहूं और जौ जैसे अनाज विटामिन डी के स्रोत हैं। जो हमारे शरीर को पोषण देता है और आप एक स्वस्थ्य शरीर पाते हैं। 

संतरे का जूस

विटमिन और विटमिन सी का एक अच्छा स्रोत है। संतरे का जूस सबसे अच्छे फलों के रसों में से एक है। इसमें काफी तरह के गुण पाए जाते हैं। नाश्ते में एक गिलास ताजा संतरे का रस शामिल करना आपकी सुबह को किक-स्टार्ट करने का सबसे अच्छा तरीका है। हमेशा ताजा संतरे का जूस की लें बाजार से लाने वाले जूस को पीने बचें क्योंकि बाजार में पैक किया हुआ जूस कैमिकल युक्त होता है जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। 

सैलमन और टूना

इन मछली में कैल्शियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटमिन डी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो हमारे शरीर में पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करते हैं। शरीर में कई जरूरी तत्वों की कमी को पूरा करता है जो शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है। अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब