लाइव न्यूज़ :

COVID-19: सिर्फ फेफड़ों पर ही नहीं, दिल की कोशिकाओं पर भी अटैक करता है कोरोना, दिल को स्वस्थ रखने के लिए खायें ये 5 चीजें

By उस्मान | Updated: July 1, 2020 17:03 IST

कई अध्ययन इस बात का दावा कर चुके हैं कि कोरोना वायरस शरीर के भीतरी अंगों को डैमेज कर रहा है

Open in App
ठळक मुद्देयह वायरस सीधे कोविड-19 मरीजों के दिल को संक्रमित करता है वायरस ह्रदय की मांसपेशी कोशिकाओं के भीतर जल्दी से विभाजित भी होने लगता हैकोशिकाओं में मौजूद जीन प्रोटीन बनाने की प्रक्रिया को बदल सकता है

कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों में न केवल फेफड़ों और किडनियों को प्रभावित करता है बल्कि दिल की मांसपेशी की कोशिकाओं को संक्रमित कर सकता है। यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है। 

यह अध्ययन प्रयोगशाला में विकसित की गई ह्रदय की मांसपेशियों की कोशिकाओं पर किए गए प्रयोगों पर आधारित है जिन्हें मानव की स्टेम कोशिकाओं से तैयार किया गया था। यह इस बात का संकेत देता है कि संभव है कि यह वायरस सीधे कोविड-19 मरीजों के दिल को संक्रमित करता हो। 

शोधकर्ताओं ने कहा, 'हमने न सिर्फ यह पाया कि स्टेम कोशिकाओं से तैयार ये ह्रदय कोशिकाएं कोरोना वायरस से संक्रमित होने के प्रति अति संवेदनशील हैं बल्कि यह भी देखा कि वायरस ह्रदय की मांसपेशी कोशिकाओं के भीतर जल्दी से विभाजित भी होने लगता है।' 

वैज्ञानिकों का कहना है कि कोविड-19 के कई मरीजों को ह्रदय संबंधी समस्या आती है लेकिन इन लक्षणों के कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पहले से मौजूद दिल की कोई समस्या या संक्रमण के कारण होने वाली सूजन और ऑक्सीजन की कमी, इन सभी कारणों को इसमें शामिल किया गया। 

वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बारे में बहुत सीमित साक्ष्य उपलब्ध हैं कि कोरोना वायरस (सार्स-सीओवी-2) दिल की प्रत्येक मांसपेशी कोशिकाओं को सीधे-सीधे संक्रमित करता है। वर्तमान अध्ययन दिखाता है कि सार्स-सीओवी-2 मानव स्टेम कोशिकाओं से तैयार की गई ह्रदय कोशिकाओं को संक्रमित कर सकता है और इन कोशिकाओं में मौजूद जीन प्रोटीन बनाने में कैसे मदद करते हैं उस प्रक्रिया को बदल सकता है।

हम आपको दिल को स्वस्थ को स्वस्थ रखने वाले कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जिनके नियमित सेवन से रक्त परिसंचरण ठीक रहता है, साथ ही ये चीजें खून को पतला करती हैं और रक्त का थक्का बनने से रोकती हैं, तो चलिए जान लेते हैं इन चीजो के बारे में।

1) हल्दीहल्दी में मौजूद कर्प्युमिन थक्का रोधी के रूप में कार्य करता है, ये खून का थक्का बनने से रोकता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है, साथ ही हल्दी के सेवन से त्वचा का ग्लो बढ़ता है और हड्डियों से संबंधित परेशानी भी दूर होती है।

2) अदरकअगर आप चाय पीते हैं, तो आप हर सुबह अदरक की चाय जरूर पियें, अदरक मांसपेशियों को आराम देने के साथ ही नसों की सूजन कम करने में सहायक है, जिससे हृदय ठीक तरह से कार्य करता है।

3) लाल मिर्चलाल मिर्च रक्त को पतला करने में मददगार होती है, दैनिक आहार में लाल मिर्च शामिल करने से रक्तचाप कम हो सकता है और रक्त परिसंचरण में वृद्धि हो सकती है।

4) दालचीनीदालचीनी शक्तिशाली थक्का रोधी है, दालचीनी रक्तचाप को कम करने में सक्षम है, इससे स्ट्रोक होने की सम्भावना कम होती है, हालांकि दालचीनी को सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

5) सैल्मन मछलीइसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो खून को पतला करने में मददगार होता है, ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार