लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बाद मानसिक रोगियों की संख्या 20 फीसदी बढ़ी, दिमाग शांत रखने, खुश रहने के लिए करें ये 14 काम

By उस्मान | Updated: April 2, 2020 17:15 IST

इससे पहले कि आपका बच्चा भी मानसिक बीमारी का शिकार हो जाए, आपको ये काम करने शुरू कर देने चाहिए

Open in App

भारतीय मनोचिकित्सा सोसाइटी (IPS) ने भारत में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बीच मानसिक बीमारी से पीड़ित रोगियों की संख्या में भारी वृद्धि देखी है।

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके द्वारा किए गए एक हालिया सर्वेक्षण से पता चला है कि देश में मानसिक बीमारी के मामलों में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, कम से कम पांच भारतीयों में से एक पीड़ित है। 

भारत में मानसिक बीमारी के मामलों को बढ़ते देख स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे बचने के लिए कुछ सुझाव जारी किये हैं।इन उपायों को अपनाकर आप खुद और अपने बच्चों को खुश रख सकते हैं। 

बच्चों को खुश रखने के उपाय

- बच्चों को कहानी सुनाएं- उनके साथ खेलें- उन्हें कुछ अच्छा बनाकर खिलाएं- कोरोना वायरस और इस गंभीर स्थिति को लेकर उनसे बात न करें- घर के अन्दर ही उन्हें योगासन, पजल गेम, स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज आदि में बिजी रखें - फ़ोन पर उनकी बात उनके दोस्त से कराएं- बेशक स्कूल बंद है लेकिन रोजाना उन्हें पढ़ाएं

बुजुर्गों को खुश रखने के उपाय

- उनके साथ टाइम स्पेंड करें, बातचीत करें- उनके साथ पजल गेम जैसे सभी इंडोर गेम खेलें- उन्हें एक्सरसाइज और योगासन के लिए प्रेरित करें- उन्हें घर के छोटे-छोटे काम जैसे गार्डनिंग आदि में बिजी रखें- उनके चाहनेवालों से फोन पर बात कराएं- समाचार देखने से मना करें- खुश रहने के लिए आप भी इन नियमों को फॉलो करें

देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर गुरुवार को 1,965 हो गए और वहीं इससे अब तक 50 लोगों की जान जा चुकी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस से अभी 1,764 लोग संक्रमित हैं। जबकि 150 लोग वे हैं, जिन्हें या तो इलाज के बाद छुट्टी मिल चुकी है या दूसरे देश जा चुके हैं।

मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए आकंड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के नौ नए मामले सामने आए, जिनमें से चार महाराष्ट्र, तीन मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश तथा पंजाब से एक-एक मामला आया। देश में वायरस से अधिक महाराष्ट्र में 13 लोगों की जान गई।

इसके बाद गुजरात में 6, मध्य प्रदेश में 6, पंजाब में 4, कर्नाटक में 3 , तेलंगाना में 3, पश्चिम बंगाल में 3, दिल्ली में 2, जम्मू-कश्मीर में 2, उत्तर प्रदेश में 2 और केरल में 2 मौतें हुई हैं, जबकि आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से एक-एक मौत की खबर है। देश में सबसे अधिक मामले 335 महाराष्ट्र, फिर केरल में 265 और उसके बाद तमिलनाडु में 234 मामले हैं।

दिल्ली में भी मामले बढ़कर 152 हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में 113, कर्नाटक में 110 और तेलंगाना में 96 मामले हैं। वहीं राजस्थान में 108, मध्य प्रदेश में 99, आंध्र प्रदेश में 86, गुजरात में 82 और जम्मू-कश्मीर में 62 लोग संक्रमित हैं। पंजाब में कोविड-19 के 42 मामले सामने आए हैं, जबकि हरियाणा में 43 मामलों का पता चला है। पश्चिम बंगाल में मामलों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है।

बिहार में 23 जबकि चंडीगढ़ में 16 और लद्दाख में 13 मामले दर्ज किए गए हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से दस मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में नौ मामले, जबकि उत्तराखंड में अब तक सात मामले सामने आए हैं। गोवा में कोरोना वायरस के पांच मामले सामने आए हैं। ओडिशा में चार मामले हैं जबकि पुडुचेरी और हिमाचल प्रदेश में तीन-तीन मामले दर्ज किए गए हैं। असम, झारखंड, मिजोरम और मणिपुर में एक-एक मामला सामने आने की खबर है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार