लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट में मर्द जरूर खायें ये 10 चीजें, शरीर अंदर से बनेगा मजबूत, खून की कमी, थकान और कमजोरी होगी दूर

By उस्मान | Updated: September 4, 2020 11:37 IST

इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय: कोरोना से लड़ने और इस संकट में दुरुस्त रखने के लिए इन चीजों का सेवन जरूरी करें

Open in App
ठळक मुद्देबेहतर डाइट लेने से शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद मिलती हैइस संकट में इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाना जरूरी है ताकि वायरस से बचाव हो सकेइन चीजों में वसा, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पौष्टिक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं,

कोरोना संकट में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए बेहतर डाइट जरूरी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि बेहतर डाइट लेने से शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

इस संकट में इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाना जरूरी है ताकि वायरस से बचाव हो सके। हर व्यक्ति चाहता है कि उसका शरीर हमेशा हेल्दी और फिट दिखे। लेकिन गलत खान-पान की वजह से उनके शरीर मे कमजोरी आने लगती है जिससे उन्हें कई प्रकार की बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है।

आजकल बहुत कम उम्र में लोग थकान, कमजोरी, खून की कमी, दुर्बलता और यौन समस्याओं का सामना कर रहे हैं। अगर आप इन समस्याओं से राहत पाकर अपने शरीर को ताकतवर बनाना चाहते हैं, तो आपको नीचे बताई गई चीजों का सेवन शुरू कर देना चाहिए। 

1) अंडाअंडे में वसा, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पौष्टिक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जिसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है।अंडे में विटामिन और ओमेगा 3 एवं फैटी एसिड से पोषक तत्व पाए जाते है। इसको खाने से शरीर ताकतवर बनता है और दिमाग भी तेज होता है।

2) दूध और सोयाबीन दूध पीने से शरीर को कैल्शियम  की भरपूर मात्रा मिलती है। जो हड्डियों और दातों को हमेशा मजबूत बनाए रखने में मदद करती है। सोयाबीन भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसका सही से सेवन करने से शरीर कुछ ही दिनों में ताकतवर बन जाता है। सोयाबीन के नियमित सेवन से शरीर की कमजोरी हमेशा के लिए खत्म हो जाती है।

3) खजूरखजूर खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी और पोषक तत्व मिलते हैं और दिमाग भी तेज होता है। सभी लोगों को रोजाना 5-6 खजूर खाने चाहिए।

4) मुनक्कामुनक्का भी वजन बढ़ाने के लिए बहुत ही अच्छा उपाय है। आप या तो मुनक्के को रात में जमकर अच्छे से खाए या फिर इसे दूध में उबालकर उसमें शहद डालकर पिएं। इससे आपका वजन भी बढ़ेगा और आप हेल्दी भी रहेंगे। मुनक्के की जगह अगर आप किशमिश का भी इस्तेमाल करते हैं तो यह भी बहुत फायदा करेगा।

5) दाल और घीवजन बढ़ाने और बॉडी को बनाने के लिए रोटी में और दाल में घी मिलाकर खाया करें। इसके अलावा शक्कर में घी मिलाकर खाने से भी मोटापा बढ़ता है।

6) आलूआलू कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा और संपूर्ण स्रोत है। आलू खाने से मोटापा बढ़ता है। आलू को उबालकर आपको उसे दूध के साथ खाना चाहिए। इससे आपको जल्दी फायदा होगा।

7) पीनट बटरयह चीज टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। पोटेशियम, मैग्नीशियम  जैसी कई पोषक तत्वों से भरपूर पीनट बटर आपको कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। 

8) मूंग दालइसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन के अलावा कई विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं, हर रोज सुबह एक मुट्ठी अंकुरित मूंग की दाल का सेवन करने से शरीर को बहुत से लाभ मिलते हैं। इसके अलावा इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जिससे यह एनीमिया से बचाता है। 

9) अश्वगंधायह एक ऐसी जड़ी बूटी है। जो शरीर की सारी कमजोरी को दूर करके पाचनतंत्र को मजबूत बनातीं है। क्योंकि इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो दुबले पतले शरीर को स्वस्थ्य और मोटा करने में काफी मदद करते है।

10) छुहारायह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एन्टिऑक्सिडेंट अधिक मात्रा में पाये जाते हैं। इसलिए इसके सेवन से शरीर मे खून की मात्रा बढ़ती हैं। और शरीर की कमजोरी दूर होती हैं। जिसकी वजह से शरीर मोटा होने लगता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य1,738 पुरुषों की जांच, क्या दवा हिंसा और घरेलू हिंसा को कम कर सकती?, देखिए रिपोर्ट में बेहद दिलचस्प खुलासा

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार