लाइव न्यूज़ :

Diet tips: कोरोना काल में लंच के बाद जरूर खायें ये चीज, शरीर बनेगा अंदर से मजबूत, वायरस से होगा बचाव

By उस्मान | Updated: October 1, 2020 15:12 IST

इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय : लंच में इस चीज को खाने से शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है

Open in App
ठळक मुद्देदही कैल्शियम का भंडार है जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं दही खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

कोरोना काल में वायरस से लड़ने के लिए शरीर को बाहर और अंदर से मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। इसके लिए खाने-पीने का ध्यान रखना जरूरी है। हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं जो आपके खाने के स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को कई फायदे पहुंचा सकती है।

हम बात कर रहे हैं दही की। दही को सूपर फूड भी कहा जाता है। दोपहर के भोजन यानी लंच में एक कटोरी दही का सेवन सबसे सही बताया गया है।

रोजाना दही खाने से आपको डायबिटीज, बवासीर, कब्ज जैसी कई गंभीर समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और कई दूसरे मिनरल्स शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। चलिए जानते हैं दोपहर के भोजन में दही खाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।   1) वजन कम करने में सहायकलंच में एक कटोरा दही खाने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। दही के सेवन से शरीर को उचित पोषक तत्व मिल जाते हैं और बार-बार भूख नहीं लगती। दही में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन भी शरीर के फैट को कम करने में सहायक हैं।

2) दिल को स्वस्थ रखने में मददगार जंक फूड खाने से आपके दिल पर काफी असर पड़ता है। हर रोज खाने में दही को शामिल करने से आपका दिल मजबूत रहेगा और कई बीमारियों से बचे रहेंगे। दही शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को भी कम करती है। 

3) इम्युनिटी सिस्टम बनता है मजबूतदोपहर के खाने के साथ एक कटोरी दही को अपने आहार में शामिल करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे शरीर का कई रोगों से बचाव होता है।

4) हड्डियां बनती हैं मजबूतविटामिन ए, डी, और बी-12 से युक्त एक कटोरी दही में 100 ग्राम फैट और 98 ग्राम कैलोरी है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हडि्डयों को मजबूत करता है।

5) ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोलदही शरीर में से अतिरिक्त पोटैशियम को बाहर निकाल देता है, जिससे उच्च रक्तचाप जैसी समस्या से भी राहत मिलती है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक कोलेस्ट्रॉल को कम रखने में मदद करते हैं, इसके अलावा दही हृदय रोगों के लिए भी लाभदायक है।

6) सिरदर्द से राहतदही में विभिन्न तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। सिरदर्द से राहत पाने के लिए आपको रोजाना एक कटोरी दही खानी चाहिए।  

7) बवासीर से मिलती है राहतदही में भुना हुआ पिसा जीरा, नमक और कालीमिर्च डालकर रोजाना खाने से अपच की समस्या से राहत मिलती है और भोजन जल्दी पच जाता है। बवासीर के रोगियों को भी दोपहर के भोजन के साथ दही या छाछ में अजवायन डाल कर पीने की सलाह दी जाती है। अगर आपको भी यह समस्या है तो अपने दोपहर के भोजन के साथ दही जरूर खायें।

8) दही लू से बचाने में सहायक गर्मी के दिनों में दोपहर के भोजन में दही खाने से लू जैसी समस्या दूर होती है और साथ ही शरीर को ताजगी और ठंडक भी मिलती है। पेट की गर्मी भी दही के सेवन से शांत होती है।

 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?