लाइव न्यूज़ :

Covid-19 diet tips: कोरोना काल में रहना है हेल्दी एंड फिट तो सुबह नाश्ते में न खाएं ये 5 चीजें

By उस्मान | Updated: October 10, 2020 10:10 IST

कोरोना वायरस डाइट टिप्स : इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने के लिए आपको इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना काल में हेल्दी एंड फिट रहने के लिए खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरीहेल्दी और फिट रहने के लिए नाश्ता जरूरी हैनाश्ता करने से आपके शरीर को पूरे दिन के लिए ऊर्जा मिलती है

कोरोना काल में हेल्दी एंड फिट रहने के लिए खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बेहतर खान-पान से इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने और स्वस्थ और लंबा जीवन जीने में मदद मिल सकती है।

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर आप समय पर नहीं खाते हैं, हेल्दी चीजें भी फायदा नहीं करती हैं। संभव है आप हेल्दी चीजों का खूब सेवन करते हों लेकिन अक्सर बीमार रहते हैं, तो ऐसा आपके खाने-पीने की गलत टाइमिंग की वजह से हो सकता है।

हेल्दी और फिट रहने के लिए नाश्ता जरूरी है। नाश्ता करने से आपके शरीर को पूरे दिन के लिए ऊर्जा मिलती है। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको सुबह नाश्ते में नहीं खाना चाहिए।

1) फ्लेक्स और सेरेल्स

चूंकि इसे बनाना आसान है, तो अधिकतर लोग नाश्ते में इन्हें खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि इनमें चीनी की बड़ी मात्रा होती है जो बाद में पेट की चर्बी बन सकती है। इसके अलावा इनमें कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है, जो वजन बढ़ाने में सहायक है। इसके बजाय आपको शुगर फ्री घर का बना दलिया खाना चाहिए, जिसमें फाइबर की एक स्वस्थ मात्रा होती है और लगभग कोई चीनी नहीं होती है।

2) पेनकेक्सकई लोग नाश्ते में या ऑफिस जाने के बाद जमे हुए पेनकेक्स, वेफल्स और कुकीज़ खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि इनमें रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होते हैं। रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट दिन में भूख बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा इनमें बहुत कम फाइबर होता है और अधिक मात्र में ट्रांस फैट होता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।

3) बिना वसा वाला दहीबिना वसा वाला दही नाश्ते के लिए एक व्यापक रूप से उपलब्ध विकल्प बन गया है। दुर्भाग्य से, इसमें अक्सर स्वाद और थोड़ा प्रोटीन जोड़ने के लिए कई शुगर मिक्स होते हैं। अध्ययनों से यह भी पता चला है कि फुल फैट वाले दही वास्तव में वजन कम करने में मदद करते हैं। सुबह में प्रोटीन का सेवन आपको दिन के दौरान कम भूख महसूस करने में मदद कर सकता है। इसके बजाय आपको बिना चीनी वाले फुल फैट वाले दही का सेवन करना चाहिए।

4) फ्रूट जूसअधिकांश फलों के रस में सोडा जितनी ही चीनी होती है। इसमें लगभग कोई फाइबर भी नहीं होता है। यही वजह है कि जूस नाश्ते के लिए बेहतर विकल्प नहीं है। इसके बजाय आपको साबुत फल खाने चाहिए। यह आपके पाचन तंत्र को सुबह सक्रिय करने और बाद के भोजन में उच्च कैलोरी सेवन के लिए तैयार करने का एक शानदार तरीका है।

5) बटर टोस्टअधिकांश लोगों को लगता है कि इस चीज को नाश्ते में ही तो खाया जाता है। आपको बता दें कि सुबह उठकर नाश्ते में इस खाने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। मक्खन में वसा होता है जो आपको विटामिन को संसाधित करने में मदद करता है लेकिन इसमें बहुत अधिक मात्रा में संतृप्त वसा भी होता है जो आपके दिल को नुकसान पहुंचा सकता है और साथ ही वजन भी बढ़ा सकता है। इसके बजाय आप अपने टोस्ट पर पीनट बटर लगाएं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब