लाइव न्यूज़ :

Diet tips: कोरोना काल में खाएं शहद और किशमिश, इम्यूनिटी होगी मजबूत, खून की कमी होगी दूर, शुगर रहेगा कंट्रोल

By उस्मान | Updated: October 14, 2020 14:19 IST

कोरोना वायरस डाइट प्लान : इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को वायरस के खिलाफ मजबूत बनाने के लिए इस मिश्रण का सेवन करें

Open in App
ठळक मुद्देइन दोनों के साथ में सेवन करने से इन के फायदे और कई गुना बढ़ जाते हैंकिशमिश पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायकदोनों को एक साथ सेवन करने से शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है

किशमिश और शहद के अपने अलग-अलग फायदे हैं लेकिन इन दोनों के साथ में सेवन करने से इन के फायदे और कई गुना बढ़ जाते हैं। किशमिश पाचन तंत्र को मजबूत करने से लेकर कई समस्याओं को छुटकारा दिलाने में फायदेमंद होता है। अगर किशमिश शहद का सेवन किया जाए तो इसकी शक्ति दोगुनी हो सकती है। 

कैंसर का खतरा होता है कममाना जाता है कि किशमिश और शहद में कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं। पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा ज्यादा होता है और माना जाता है कि किशमिश और शहद दोनों में एंटी कैंसर एलिमेंट्स पाए जाते हैं एंटी कैंसर एलिमेंट शरीर के किसी भी अंग में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में मददगार हो सकते हैं।

शरीर की कमजोरी होती है दूरइन दोनों को एक साथ सेवन करने से शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है खासकर पुरुषों की कमजोरी का सामना करना पड़ता है और कुछ दिनों तक रोजाना सेवन करने से आपको अपने आप में खुद बदलाव दिखने लग जाएंगे।

मसल्स निर्माण में सहायकहेल्दी शरीर के लिए कुछ हेल्दी चीजों का सेवन करना जरूरी होता है बॉडी में मसल्स और सेल्स को मजबूत करने के लिए शहद और किशमिश काफी फायदेमंद होती है अगर आप रोजाना एक्सरसाइज के साथ शहद और किशमिश का सेवन करेंगे तो आपको कमाल का फायदा मिलेगा।

कब्ज से राहतआजकल कब्ज की समस्या एक आम समस्या बन गई है। ज्यादातर लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में रोजाना सुबह भीगी हुई किशमिश खाने से कब्ज से राहत मिल सकती है। इसका कारण यह है कि यह फाइबर के एक बड़ा स्रोत है।

मजबूत हड्डियां मुलायम सी दिखने वाली किशमिश हड्डियों को भी मजबूत बनाने में सक्षम होती है। ऐसे में अगर आप जोड़ों के दर्द, घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं तो आपके लिए किशमिश का सेवन करना काफी लाभदायक रहेगा।

लीवर बनता है मजबूत किशमिश हड्डियों को मजबूत ही नहीं करती है बल्कि इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी कंपलेक्स और सेलेनियम शरीर में होने वाले गुप्त रोगों, कमजोर लीवर और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसके लिए अगर आप किशमिश को रात में पानी में भिगोकर रखें और सुबह उस पानी का सेवन करें तो काफी लाभ नजर आएगा।

खून की कमी होती है दूरकिशमिश में आयरन और विटामिन बी कंपलेक्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से किशमिश का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी को आसानी से दूर किया जा सकता है। एनिमिया के मरीजों को किशमिश का सेवन करना काफी लाभदायक होता है।

आंखों की रोशनी होती है तेजकिशमिश में विटामिन बी कंपलेक्स, सेलेनियम, आयरन के अलावा कई सारे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए प्रतिदिन पांच किशमिश खाना फायदेमंद होता है।

पाचन रहता है दुरुस्तअगर आप पाचन तंत्र की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको सुबह खाली पेट 4-5 भीगे हुए किशमिश का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित होगा। इसमें फाइबर की मात्रा होने के कारण या पाचन को दुरुस्त करता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में सहयककिशमिश में फाइबर के साथ और भी कई अन्य तत्व मौजूद होते हैं जो कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करते हैं और दिल की बीमारियों से भी बचाव करते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। इसमे पाए जाने वाला पोटैशियम तत्व हाइपरटेंशन से बचाव करता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायककिशमिश को भिगोकर खाने और इसका पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। यह विटामिन सी का बेहतर स्रोत है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसडाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार