लाइव न्यूज़ :

Coronavirus diet: कोरोना से लड़ना है तो किचन से बाहर फेंक दे ये 5 सफेद चीजें, इन्हें खाने से खोखला होने लगता है शरीर

By उस्मान | Updated: June 8, 2020 12:38 IST

इस समय शरीर को मजबूत बनाना जरूरी है और ये चीजें आपको कमजोर कर देंगी

Open in App
ठळक मुद्देरोजाना खाई जाने वाली ये चीजें इम्यून पावर कम करती हैं इन चीजों में पोषक तत्वों की भारी कमी होती है

कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। संक्रमितों की संख्या 257,486 और मरने वालों की संख्या 7,207 हो गई है। इस वायरस से निपटने के लिए शरीर को अंदर से मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स हेल्दी चीजों के सेवन की सलाह दे रहे हैं। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें फिलहाल आपको खाने से बचना चाहिए। 

इन चीजों के अधिक सेवन से आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसका कारण यह है कि इन चीजों में पोषक तत्वों की बहुत ज्यादा कमी होती है और नुकसान ज्यादा होते हैं। मजे की बात यह है कि इन्हीं चीजों का सेवन अधिक किया जाता है। इसलिए अगर आपको शरीर को ताकतवर बनाना है तो इन चीजों को अपने किचन से बाहर निकाल दें। 

ऐसा माना जाता है कि अधिकांश सफेद खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं क्योंकि इन चीजों को बड़े लेवल पर प्रोसेस्ड किया जाता है और इनमें कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है। इतना ही नहीं, इन चीजों सामान्य चीजों की तुलना में कम पोषक तत्व होते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इन चीजों को डाइट से हटाकर आपको वजन घटाने और ब्लड शुगर को मेंटेन रखने में मदद मिल सकती है। 

मैदा

इन दिनों आपको गलती से भी वाइट ब्रेड का सेवन नहीं करना चाहिए। इनमें पेस्ट्री और सेरेल्स भी शामिल हैं। यह सभी चीजें मैदा से बनी होती हैं। जब रोटी के आटे को प्रोसेस्ड किया जाता है, तो अनाज के रोगाणु और चोकर को हटा दिया जाता है। इससे इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भी हट जाते हैं। 

इससे ऐसे उत्पाद कार्ब्स से भरपूर होते हैं लेकिन फाइबर और प्रोटीन जैसे अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी होती है। अधिक मात्रा में मैदा खाने से डायबिटीज, मोटापा, फूड एलर्जी, पेट की समस्याएं, हड्डियों का कमजोर होना आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

सफेद चावल

सफेद ब्रेड और पास्ता की तरह, सफेद चावल भी परिष्कृत अनाज की श्रेणी में आते हैं। सफेद चावल पूरे अनाज के रूप में उगता है लेकिन प्रोसेसिंग के दौरान इसमें से चोकर हटा दिया जाता है। इससे इसमें स्टार्च की मात्रा बढ़ जाती है। सफेद चावल खराब या अस्वास्थ्यकर भोजन नहीं है, लेकिन इसमें कैलोरी और कार्ब्स के अलावा अन्य पोषक शामिल नहीं हैं। फाइबर और प्रोटीन की कमी के कारण सफेद चावल का सेवन हानिकारक हो सकता है। 

पोषक तत्वों के बिना अगर इन्हें डाइट में शामिल किया जाए, तो इससे बेरीबेरी नामक रोग होने की संभावना बनी रहती है। यह थियामिन की कमी के कारण होता है। यही नहीं कई बार सफेद चावल व्यक्ति के शरीर को भी कई तरीके से नुकसान पहुंचाते हैं, साथ ही मैटाबॉलिक परेशानी- डायबीटिज़, मोटापा और कई बीमारियों को बढ़ावा देते हैं।

सफेद चीनी

 अधिकतर लोग सफेद चीनी का इस्तेमाल करते हैं जोकि स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक है। इसके बजाय आप ब्राउन शुगर, शहद, टर्बिनाडो चीनी, मेपल सिरप आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। सफ़ेद चीनी में कैलोरी के अलावा ज्यादा होती है और अन्य पोषक तत्व कम होते हैं। इसमें कार्ब्स ज्यादा होता है। इसके नियमित सेवन से शर्करा को बहुत कम पाचन की आवश्यकता होती है। 

चीनी जल्दी से रक्तप्रवाह में अवशोषित हो जाती है और इससे रक्त शर्करा के उतार-चढ़ाव गड़बड़ पैदा हो सकती है। इसके अलावा चीनी के अधिक सेवन करने से आपको लिवर से जुड़ी बीमारियां, इंसुलिन कम बनना, डोपामाइन का बढ़ना, यूरिक एसिड बढ़ना और कैंसर आदि का खतरा हो सकता है। 

सफेद नमक

अधिकतर लोग सफेद नमक का ही इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें की नमक अन्य रंगों में भी आता है, जैसे कि गुलाबी, नीला और काला। कुछ नमक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। अत्यधिक नमक का सेवन विभिन्न प्रकार के नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों से जुड़ा होता है, जिसमें हृदय रोग, स्ट्रोक, मोटापा और गुर्दे की बीमारी आदि शामिल हैं। 

नमक का ज्यादा सेवन दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ा देता है।विशेषज्ञों की मानें तो ज्‍यादा नमक हाई बीपी का कारण बनता है इसलिए अपने खाने में नमक कम डालें। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या और शरीर में सूजन बढ़ने का भी खतरा होता है। 

सफेद आलू

 सफेद आलू स्वाभाविक रूप से अस्वस्थ नहीं होते हैं। वास्तव में, वे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत हैं, जैसे पोटेशियम, विटामिन सी, और फाइबर। आलू से कई ऐसी चीजें बनाई जाती हैं जिनका रोजाना सेवन किया जाता है और बड़ी मात्रा में। इन चीजों में नमकीन और फ्रेंच फ्राई आदि जैसी चीजें शामिल हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबिहार हेल्थ विभागः टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, ठेले पर स्वास्थ्य सिस्टम, बिहार में आम बात?, आखिर क्यों स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक थपथपा रहे हैं पीठ?

स्वास्थ्यबाप रे बाप?, हर दिन JK में 38 कैंसर केस, 5 साल में 67037 का आंकड़ा और 2024 में 14000 नए मामले

स्वास्थ्य1,738 पुरुषों की जांच, क्या दवा हिंसा और घरेलू हिंसा को कम कर सकती?, देखिए रिपोर्ट में बेहद दिलचस्प खुलासा

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा