लाइव न्यूज़ :

क्या कभी आपने सुबह खाली पेट देसी घी का किया है सेवन, ये 4 फायदे जानकर रह जाएगें हैरान, कल से ही करें शुरू

By आजाद खान | Updated: March 3, 2022 00:31 IST

Desi Ghee Benefits: आपको बता दें रोजाना देसी घी के सेवन से हमारे शरीर को ताकत मिलती है जिससे हम कई बीमारियां से भी बच सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेसी घी स्वाद और सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।इसमें ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड, विटामिन ए और विटामिन के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।इसे खाली पेट सुबह में खाने से ज्यादा फायदा मिलता है।

Desi Ghee Benefits: देसी घी के कई फायदे है। यह हमारे खाने का स्वाद ही नहीं बल्कि हमारे सेहत का भी देखभाल करता है। जानकारों का कहना है कि रोजाना देसी घी के सेवन से हमारे शरीर को ताकत मिलती है जिससे हमें बीमारियां कम होती है। ऐसे में आइए जानते है कि देसी घी के क्या क्या फायदे हैं और इसमें कौन-कौन से लाभ छुपे हुए हैं। 

देसी घी में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Desi Ghee Nutrients)

आपको बता दें कि देसी घी में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन पोषक तत्व में ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन के खास हैं। इसके अलावा कुछ और पोषक तत्व है जो आपके शरीर को भरपूर ताकत देती है। यह पोषक तत्व नीचे दिए गए हैं।

विटामिनकैल्शियमफॉस्फोरसमिनरलपोटैशियम

देसी घी को खाली पेट खाने के फायदे (Empty Stomach Desi Ghee Benefits)

वैसे तो आप दिन में कभी भी देसी घी का सेवन कर सकते हैं, लेकिन अगर आप खाली पेट देसी घी को खाते है तो इससे आपको ज्यादा फायदा मिलेगा। तो आइए जानते है कि सुबह खाली पेट देसी घी के खाने से आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं। यह 5 फायदे नीचे बताए गए हैं। 

1. देसी घी आपकी हड्डियों को करता हैं मजबूत (Empty Stomach Desi Ghee-Make Strong Bones)

जानकारों का मानना है कि देसी घी को खाली पेट में खाने से शरीर को ज्यादा लाभ होता है। इसके सेवन से हमारे शरीर की कमजोर हड्डियों को मजबूती और ताकत मिलती है। इस लिए इसे सुबह खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है। 

2. त्वचा संबंधी बीमारियां देसी घी से होती हैं ठीक (Empty Stomach Desi Ghee-Free From Facial Disease)

आपके सुबह खाली पेट देसी घी के खाने से आपके त्वचा संबंधी बीमारियां दूर होती है और इससे आपका चेहरा और निखरता है। देसी घी आपको ड्राई स्किन, त्वचा पर लालिमा और त्वचा और खुजली जैसी समस्याओं से निजात दिलाता है। यही कारण है कि इसे खाली पेट सुबह में खाने की सलाह दी जाती है। जिस किसी को स्किन संबंधी कोई बीमारी है तो वे इसे सुबह खाली पेट जरूर ट्राई करें।  

3. बालों के ले फायदेमंद यह देसी घी (Empty Stomach Desi Ghee-Strong Hair)

देसी घी में बहुत सारे विटामिन्स पाए जाते हैं जो आपकी बालों के लिए काफी अच्छे होते हैं। बुजुर्गों का कहना है कि जो कोई सुबह खाली पेट देसी घी का सेवन करेगा उसके बाल नहीं झड़ेंगे। उसकी यह समस्या दूर हो जाएगी। 

4. इससे गाठिया की शिकायत होती है दूर (Empty Stomach Desi Ghee- Remove Gathia Disease)

जो लोग गाठिया से परेशान है और वे इलाज कराकर थक गए हैं, उन्हें यह देसी घी सुबह खाली पेट जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। इससे उनको अच्छा रिजल्ट ही मिलेगा। गाठिया की शिकायत में हड्डियां कमजोर होती है जिसे मजबूत करने में देसी घी आपकी मदद करेगा। देसी घी में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जिससे कमजोर हड्डियों में फिर से जान आ जाती है। इसलिए घी का हमेशा इस्तेमाल किया करें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थी फूडडाइट टिप्सहेल्थ टिप्सविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब