लाइव न्यूज़ :

कब्ज का रामबाण इलाज : पुराने से पुराने कब्ज को तोड़ने के 10 सस्ते और आसान घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: November 30, 2020 11:56 IST

कब्ज से राहत पाने के उपाय : कब्ज एक ऐसी समस्या है जो बवासीर का कारण बन सकती है, इसका इलाज जरूरी

Open in App
ठळक मुद्देखराब खानपान और एक्सरसाइज की कमी कब्ज की सबसे बड़ी वजहतीन दिन से ज्यादा कब्ज रहना बड़े खतरे की निशानीकब्ज के इलाज के लिए घर में मौजूद हैं सस्ती चीजें

खराब खान-पान, अनियमित दिनचर्या और एक्सरसाइज की कमी वजा से कब्ज की समस्या होना आम बात है। कब्ज यानी पेट का पूरी तरह साफ नहीं होना। ऐसा लगातार होने से आपको बवासीर सहित पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, पाचन तंत्र की खराबी के कारण ऐसा होता है। यदि कोई व्यक्ति हफ्ते में तीन दिन से अधिक वक्त तक फ्रेश नहीं होता है तो समझिए उसे कब्ज हो गई है।  पेट साफ ना होने के कारण पूरे दिन आलस्य बना रहता है। इसका तत्काल इलाज जरूरी है। 

कब्ज के कारण

मुख्यतः कब्ज के कारणों में असमय खाना खाना, रात में खाना खाने के तुरंत बाद सो जाना, कम पानी पीना, तली-गली सामग्री का ज्यादा सेवन करना, एक ही प्रकार का भोजन लगातार खाना, भोजन करने के बाद एक ही स्थान पर बैठे रहना और पेन किलर जैसी किसी दवाओं का अधिक सेवन करना शामिल हैं।

कब्ज से राहत पाने के आयुर्वेदिक उपाय

नींबू का रससुबह उठने के बाद पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पिएं। इससे पेट अच्छी तरह साफ होगा, और कब्ज की समस्या नहीं होगी। 

हरड़ का चूर्णप्रतिदिन रात में हरड़ के चूर्ण या त्रिफला को कुनकुने पानी के साथ पिएं। इससे कब्ज दूर हेगा, साथ ही पेट में गैस बनने की समस्या से भी निजात मिलेगी।

शहदकब्ज के लिए शहद बहुत फायदेमंद है। रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर पिएं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

मुनक्कालगभग 8-10 ग्राम मुनक्के रात को पानी में भिगा दें। सुबह इसके बीज निकालकर दूध में उबाल कर खाएं, और दूध पी लें।। मुनक्के को रात में भिगो दें और सुबह उसका बीज निकाल लें और अच्छे से चबा-चबाकर खाएं। 

साबुत धनियाअगर किसी को कब्ज के साथ जलन है तो एक चम्मच साबुत धनिया और सौंफ को रात में एक गिलास पानी में भिगो दें। इसे सुबह बासी मुंह पियें। ऐसा लगातार करने से आपको कब्ज से राहत मिल सकती है। 

बेल का फलबेल का फल कब्ज की समस्या के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आधा कप बेल का गूदा, और एक चम्मच गुड़ का सेवन, शाम को भोजन से पहले से करें। बेल का शरबत भी कब्ज में फायदा करता है। 

मिश्री की चायसुबह चाय की जगह इसमें मिश्री मिलाकर पियें। जिसको कब्ज के साथ जलन नहीं है या फिर डायबिटीज के मरीज हैं वे बिना मिश्री मिलाए ही पीएं। कब्ज में गाय का गुनगुना दूध रात में सोने से पहले पीना लाभकारी रहता है।  

पपीता कब्ज के इलाज के लिए पपीता भी बहुत फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी होता है। दिन में एक बार पपीते का सेवन कब्ज दूर करता है। पका हुआ अमरूद भी इतना ही फायदेमंद हो सकता है।

अंजीरअंजीर भी कब्ज से निजात दिलाता है। अंजीर को रात में भीगो दें और सुबह खाली पेट खा लें। हफ्ते भर तक ऐसा किया जाए तो कब्ज में राहत मिलती है। कब्ज की समस्या है तो मौसमी फल और सब्जियां भरपूर मात्रा में खाना चाहिए।

खूब पानी पियेंकब्ज से राहत पाने के लिए आपको दिनभर खूब पानी पीना चाहिए। वैसे तो हर व्यक्ति को आठ गिलास पानी पीना चाहिए लेकिन कब्ज के मरीजों को ज्यादा पानी पीना चाहिए। अधिक तलाभुना व मिर्च-मसालेदार खाने से परहेज करना चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब