लाइव न्यूज़ :

डायबिटीज और मोटापे का सफाया करती है यह हरी सब्जी

By उस्मान | Updated: September 12, 2018 16:17 IST

अगर आप भी ग्वार की फली का नाम सुनते ही नाक सिकोड़ने लगते हैं तो आपको बता दें कि ये हरी सब्जी सेहत का खजाना है। इस सब्जी में आपको हेल्‍दी बनाने के सारे गुण होते हैं।

Open in App

ग्वार फली एक हरी सब्जी है जिसे बहुत लोग खाना पसंद नहीं करते हैं। अगर आप भी ग्वार की फली का नाम सुनते ही नाक सिकोड़ने लगते हैं तो आपको बता दें कि ये हरी सब्जी सेहत का खजाना है। इस सब्जी में आपको हेल्‍दी बनाने के सारे गुण होते हैं। इसमें प्रोटीन, घुलनशील फाइबर, फॉलिक एसिड, मिनरल्स, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन, पौटेशियम, विटामिन के, सी और ए और कार्बोहाइड्रेट जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सब्जी आपकी हड्डियों को मजबूत करने में सहायक है। चूंकि इसमें बहुत कम कैलोरी होती है जिस वजह से वजन कम करने में बेहद असरदार होती है। इतना ही नहीं कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने की वजह से ये डायबिटीज मरीजों के लिए बेहतर ऑप्शन है। आपको जानकार हैरानी होगी कि यह सब्जी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदगार है। चलिए जानते हैं कि नियमित रूप से इस सब्जी के सेवन से आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) वजन कम करने में सहायकबेशक आप इस सब्जी को खाना पसंद न करते हों लेकिन मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए यह वरदान है। इसमें इसमें बहुत कम कैलोरी होती है जिस वजह से वजन कम करने में बेहद असरदार होती है। अगर आप डाइटिंग पर हैं, तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प है। इससे वजन को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। 

2) ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में सहायक  डायबिटीज के मरीजों को इसके सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें ग्लाइकोनुट्रीन्ट्स तत्व होते हैं, जो बॉडी में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में सहायक हैं। दूसरा कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने की वजह से यह काफी फायदेमंद है। 

3) ब्लड सर्कुलेशन में करती है सुधारइस हरी सब्जी में काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है जिस वजह से यह शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाती है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स से भी ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद मिलती है। 

4) हड्डियां बनती हैं मजबूतइसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जिससे हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें मौजूद फास्फोरस से हड्डियां स्वस्थ रहती हैं। 

5) तनाव और चिंता को दूर करने में सहायकग्वार फली के हाइपोग्लाइसेमिक तत्व नसों को शांत रखने में सहायक है। इसमें चिंता, तनाव को कम करने और मानसिक रूप से व्यक्ति को शांत करने के गुण होते हैं। 

6) दिल को स्वस्थ रखने में सहायकग्वार का रस शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है। इसमें मौजूद फाइबर, पोटेशियम और फोलेट से दिल को विभिन्न हृदय संबंधी जटिलताओं से बचाने में मदद मिलती है। 

 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीजवजन घटाएं
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब