लाइव न्यूज़ :

गंदगी से बंद हो चुकी शरीर की एक-एक नसों को साफ कर देंगी ये 20 चीजें, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम

By उस्मान | Updated: January 2, 2020 15:05 IST

प्लेक धमनियों की आंतरिक दीवारों में फैलता है और नसों का जाम कर देता है जिससे ब्लड फ्लो कम हो जाता है और दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है

Open in App

कई अध्ययन इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि दुनियाभर में दिल की बीमारियों से सबसे ज्यादा मौत होती है और उसमें दिल का दौरा नंबर एक पर है। दिल की बीमारियों का एक बड़ा कारण धमनियों में गंदगी जमा होना है जिसे प्लेक कहा जाता है। यह धमनियों की आंतरिक दीवारों में फैलता है और ब्लड फ्लो को रोकने का काम करता है। धमनियां वो रक्त वाहिकाएं होती हैं जो शरीर से विभिन्न ऊतकों में हृदय से ऑक्सीजन युक्त रक्त पहुंचाती हैं। 

नसों के ब्लॉक होने से शरीर को अन्य बीमारियां घेर लेती है। इसके मरीजों की नसें निष्क्रिय हो जाती हैं। कई बार मरीजों को इस बात का पता तक नहीं चल पाता। शरीर में दर्द रहना, अंगों का फड़कना, हाथ-पैर का संवेदनहीन होना इसके लक्षण हैं। इसके अलावा आपको सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, दिल से जुड़े रोग, कमजोरी, मतली और ज्यादा पसीना आना जैसी समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं।

प्लेक का निर्माण होने से रक्त प्रवाह बाधित हो जाता है, जिससे आपको दिल का दौरा, स्ट्रोक और अन्य हृदय रोगों का खतरा हो सकता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट धमनियों को ब्लॉक होने से बचाने के लिए एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट की सलाह देते हैं। आप अपने खाने में इन चीजों को शामिल करके इस मुसीबत से छुटकारा पा सकते हैं। 

1) शतावरीशतावरी आपकी धमनियों को साफ करने के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक है। फाइबर और खनिजों से भरपूर यह सब्जी रक्तचाप को कम करने और रक्त के थक्कों को रोकने में मदद करती है जिससे गंभीर हृदय रोग हो सकता है। यह नसों और धमनियों के भीतर सूजन को कम करने के लिए काम करती है जो समय के साथ जमा हो सकता है।

2) एवोकाडोएवोकैडो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है जिससे धमनियों को साफ करने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन ई भी होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकता है, साथ ही पोटेशियम, जो निम्न रक्तचाप के लिए जाना जाता है।

3) ब्रोकोलीविटामिन के से भरपूर यह सब्जी कैल्शियम को धमनियों को नुकसान पहुंचाने से रोकती है। ब्रोकोली कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को भी रोकता है। फाइबर से भरी यह सब्जी रक्तचाप को कम करती है। तनाव से धमनियों की दीवारों में प्लेक जमा हो सकता है और सब्जी तनाव कम करती है। इसमें सल्फोराफेन भी होता है, जो धमनियों में प्लेक रोकने के लिए शरीर को प्रोटीन का उपयोग करने में मदद करता है।

4) तरबूजतरबूज अमीनो एसिड L-citrulline का एक बेहतरीन प्राकृतिक स्रोत है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड धमनियों को शिथिल करता है, सूजन को कम करता है और निम्न रक्तचाप में मदद कर सकता है।

5) हल्दीइस मसाले का मुख्य घटक कर्क्यूमिन है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हल्दी धमनियों की दीवारों को होने वाले नुकसान को भी कम करती है, जिससे रक्त के थक्के और पट्टिका का निर्माण हो सकता है। हल्दी में विटामिन बी 6 भी होता है, जो होमोसिस्टीन के स्वस्थ स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। 

6) चुकंदरशिखा के अनुसार चुकंदर के सेवन से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है और रक्त का प्रवाह में सुधार होता है। इसके लिए आपको रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पीना चाहिए। इसके अलावा आप चुकंदर का सेवन सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। चुकंदर एक ऐसा सब्जी है, जिसमें हृदय रोग के जोखिम को कम करने की क्षमता होती है। ये ब्लड प्रेशर को भी नार्मल करती है क्योंकि इसमें नाइट्रेट होते हैं। नाइट्रोग्लिसरीन की तरह, चुकंदर रक्त वाहिकाओं को खोलता है और प्रवाह में सुधार करता है।

 

7) अंगूर और नींबू का पानीएक लीटर पानी में 15-20 अंगूर बीच से काटकर डालें। अब इसमें एक निम्बू को छिलके सहित चार फांक में काटकर डाल दे। करीब एक घंटे के लिए इसे नार्मल टेम्परेचर में रहने दे, और फिर यूज कर लें।

8) लहसुन का पानीलहसुन में एंटी-ऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो शरीर के हानिकारक फ्री रैडीकल को खत्म करता है। रोज सुबह लहसुन की एक या दो कली गुनगुने पानी के साथ निगलना सबसे आसान उपाय है। इसके अलावा आप लहसुन का पानी भी पी सकते हैं। 

9) अनार का रसअनार नसों और शरीर में फैट जमा होने से रोकता है, इसके अलावा अनार का सेवन करने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का निर्माण बढ़ता है। यह नाइट्रिक ऑक्साइड नसों को खुला रखता है और उनमें रक्त के प्रवाह को सुचारू बनाता है।

10) ग्रीन टीइसमें कैटेचिन नामक एक कंपाउंड पाया जाता है, जो नसों को सामान्य रूप से लचीला बनाये रखता है। इसके अलावा इससे दिल की बीमारियां होने का खतरा भी कम होता है।

11) सेब और दालचीनी का पानीकरीब आधा लीटर पानी में आधे सेब के बारीक कटे टुकड़े और एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं और करीब दो तीन घंटे के लिए रख दें। इससे वेट लॉस के लिए भी यूज किया जा सकता है।

12) संतरा और अदरक का पानीएक संतरे के अंदर का पल्प कटोरी में निकाल लें, अब आधा इंच अदरक का टुकड़ा अच्छी तरह से कूट ले। एक लीटर पानी लें और उसमे ये दोनों चीज़ें डालकर फ्रिज में 2 घंटे के लिए रख दे।

यह चीजें भी हैं फायदेमंद इसके अलावा आपको पालक, साबुत अनाज, ओलिव ऑयल, नट्स, फैटी एसिड, अनार, संतरे का रस, दालचीनी, क्रेंबेरी, कॉफ़ी, ग्रीन टी जैसी चीजों का भी खूब सेवन करना चाहिए। इन चीजों में पाए जाने वाले तत्व भी बंद नसों को खोलने में सहायक हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यडॉ. रोहित माधव साने को “Personality of the Year 2025” का सम्मान

स्वास्थ्यबिहार हेल्थ विभागः टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, ठेले पर स्वास्थ्य सिस्टम, बिहार में आम बात?, आखिर क्यों स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक थपथपा रहे हैं पीठ?

स्वास्थ्यबाप रे बाप?, हर दिन JK में 38 कैंसर केस, 5 साल में 67037 का आंकड़ा और 2024 में 14000 नए मामले

स्वास्थ्य1,738 पुरुषों की जांच, क्या दवा हिंसा और घरेलू हिंसा को कम कर सकती?, देखिए रिपोर्ट में बेहद दिलचस्प खुलासा

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत