लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन हैं डॉ हरबर्ट क्लेबर, जिनकी उपलब्धियों को समर्पित है आज का गूगल-डूडल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2019 01:54 IST

डूडल में एक डॉक्टर दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ एक मरीज बैठा हुआ है जिसकी समस्या को डॉक्टर एक नोट पैड पर लिख रहे हैं। मरीज के पीछे कुछ चित्र हैं जिसमें व्यक्ति को नशे की लत से बाहर निकलते दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस डूडल को मैसाचुसेट्स के कलाकार जैरेट जे. क्रोसोज्का ने बनाया है।डॉ क्लेबर ने यह पता लगाने की कोशिश की कि व्यक्ति को नशे की लत क्यों लगती है

मनोचिकित्सक और नशे की लत से छुटकारा दिलाने में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करने वाले डॉ हरबर्ट क्लेबर पर गूगल ने आज का डूडल समर्पित किया है। यह सम्मान उनके प्रतिष्ठित नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिसिन के लिए चुने जाने की 23वीं वर्षगांठ पर किया गया है। इस डूडल को मैसाचुसेट्स के कलाकार जैरेट जे. क्रोसोज्का ने बनाया है।

डूडल में एक डॉक्टर दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ एक मरीज बैठा हुआ है जिसकी समस्या को डॉक्टर एक नोट पैड पर लिख रहे हैं। मरीज के पीछे कुछ चित्र हैं जिसमें व्यक्ति को नशे की लत से बाहर निकलते दिखाया गया है।

डॉ क्लेबर ने यह पता लगाने की कोशिश की कि व्यक्ति को नशे की लत क्यों लगती है और इनसे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है। ये मूलरूप से अमेरिका के निवासी थे। इनका जन्म 19 जून 1934 को हुआ था। इन्होंने येल यूनिवर्सिटी में ड्रग्स डिपेंडेंस यूनिट की स्थापना की थी।

डॉ क्लेबर को अमेरिका के सबसे बेहतरीन मनोचिकित्सकों में से एक माना जाता है। उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

टॅग्स :गूगल डूडल
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

भारतIndependence Day 2025: 15 अगस्त के दिन गूगल का डूडल बेहद खास, दिखाया पारंपरिक कला का संगम

क्रिकेटIPL 2025 का 18वां सीजन आज से शुरू, गूगल ने मनाया जश्न; रंग-बिरंगा डूडल किया शेयर

भारतGoogle Doodle: 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा गूगल, डूडल के जारिए दिखाई भारतीय वन्यजीव संस्कृति

विश्वNew Year 2025: गूगल डूडल ने दिखाई भविष्य की झलक! चमकते तारों के बीच किया नए साल का स्वागत

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम