लाइव न्यूज़ :

इस लाइलाज बीमारी से पीड़ित है यह लड़की

By उस्मान | Updated: May 16, 2018 13:31 IST

इस लड़की की स्किन लगातार बढ़ती जा रही है। उसके चेहरे के एक हिस्से की स्किन देखकर ऐसा लगता है जैसे उनकी स्किन पिघलकर गिरने को तैयार है।

Open in App

मध्य प्रदेश की रहने वाली 18 वर्षीय सलिबूनिसा एक खतरनाक बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी की वजह से उसके चेहरे का हिस्सा लटक गया है। इस बीमारी ने उसकी एक आंख की रोशनी छीन ली है और उसकी गर्दन में हमेशा दर्द रहता है। इस बीमारी उसके शरीर में हमेशा दर्द रहता है। उसे नहाते, कपड़े पहनते, खाते यहां तक की खाना बनाते समय भी शरीर में दर्द होता रहता है। इस बीमारी की वजह से उसकी स्किन लगातार बढ़ती जा रही है। उसके चेहरे के एक हिस्से की स्किन देखकर ऐसा लगता है जैसे उनकी स्किन पिघलकर गिरने को तैयार है। डॉक्टर्स ने उन्हें इस बीमारी के इलाज का खर्चा 8 लाख रुपये बताया है। 

इतना दर्द झेलते हुए भी सलीबुनिसा की भविष्य के लिए सकारात्मक उम्मीद है। वो एक आंख से पूरी तरह अंधी है लेकिन फिर भी अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है और टीचर बनना चाहती है। इस बीमारी को न्यूरोफाइब्रोमेटोसिस टाइप 1 (एनएफ 1) कहते हैं। इसमें नर्वस सिस्टम के अंदर ट्यूमर बनने लगते हैं। इस बीमारी को कोई इलाज भी नहीं है। 

न्यूरोफाइब्रोमेटोसिस बीमारी से पीड़ित है यह लड़की

यह एक जेनेटिक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जो दिमाग, रीढ़ की हड्डी, नसों और त्वचा को प्रभावित करता है। जेनेटिक बदलाव के कारण होने वाले इस रोग से नर्व टिश्यू की ग्रोथ पर असर पड़ता है। इसके शुरूआती लक्षणों में फ्लैट ब्राउन बर्थमार्क और स्किन पर गांठ बनना शामिल हैं। इससे पीड़ित की सीखने की क्षमता पर भी असर पड़ सकता है। 

ट्यूमर नर्व सेल्स (तंत्रिका कोशिकाओं) और स्किन सेल्स (त्वचा कोशिकाओं) में परिवर्तन से उत्पन्न होते हैं। ट्यूमर शरीर के महत्वपूर्ण हिस्सों में भी दबाव डाल सकते हैं क्योंकि उनका आकार बढ़ता है। एनएफ से विकास संबंधी असामान्यताओं और या सीखने की अक्षमता भी पैदा हो सकती है। 

ट्यूमर शरीर की तंत्रिकाओं के साथ या त्वचा के नीचे बढ़ते हैं। यह दो तरह के होते हैं एनएफ 1 और एनएफ 2। इसमें से एनएफ 1 से बच्चे अधिक पीड़ित होते हैं यानी जन्म के दौरान हर 4 बच्चों में से एक बच्चा इससे पीड़ित हो सकता है जबकि एनएफ 2 से हर 4 हजार बच्चों में से एक बच्चा प्रभावित हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- जानिए धीरे-धीरे सांप जैसी क्यों बनती जा रही है यह लड़की

न्यूरोफाइब्रोमेटोसिस का क्या इलाज

हालांकि एनएफ 1 वाले से पीड़ित ज्यादातर लोग स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है लेकिन इस तरह की गांठ को हटाने के लिए कुछ सर्जरी की जा सकती हैं।

(फोटो- डेलीमेल)  

टॅग्स :हेल्थ टिप्समध्य प्रदेशमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार