लाइव न्यूज़ :

शरीर में यूरिक एसिड खत्म करके किडनी पथरी, गाउट, गठिया, हार्ट अटैक से बचाती हैं ये 10 चीजें

By उस्मान | Updated: April 16, 2019 12:41 IST

Health tips in Hindi: जब किडनी सही तरह फिल्टर नहीं कर पाती है, तो यूरिया यूरिक एसिड में परिवर्तित होकर हड्डियों के बीच में जमा हो जाता है। हड्डियों के बीच यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से गाउट हो जाता है, जो एक प्रकार का गठिया रोग ही होता है जिसमें शरीर के जोड़ों में बहुत दर्द रहने लगता है। 

Open in App

आजकल 25 साल की उम्र में लोगों को किडनी की समस्या, गठिया, जोड़ों में दर्द, पैर की उंगलियों में दर्द, एडियों में दर्द और सूजन की शिकायत होने लगती है। क्या आपने कभी सोचा है कि इतनी कम उम्र में ऐसा क्यों होने लगा है? एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इन समस्याओं का कारण शरीर में यूरिक एसिड लेवल बढ़ना हो सकता है। 

यूरिक एसिड क्या होता है?

दिल्ली के आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर एम विजय सिंह के अनुसार, शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा का बढ़ना का एक गंभीर रोग बन गया है। यूरिक एसिड कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन और नाइट्रोजन जैसे तत्वों से मिलकर बना एक तत्व होता है, जो शरीर को प्रोटीन से एमिनो एसिड के रूप में प्राप्त होता है। 

यह उन चीजों से बनता है, जो आप खाते हैं। जब किडनी सही तरह फिल्टर नहीं कर पाती है, तो यूरिया यूरिक एसिड में परिवर्तित होकर हड्डियों के बीच में जमा हो जाता है। हड्डियों के बीच यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से गाउट हो जाता है, जो एक प्रकार का गठिया रोग ही होता है जिसमें शरीर के जोड़ों में बहुत दर्द रहने लगता है।

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के कारण

- अधिक मात्रा में प्रोटीन और शुगर का सेवन- कई लोगों मे यह समस्या जेनेटिक भी होती है- लीवर द्वारा सीरम यूरिक एसिड के कम उत्सर्जन के कारण - उपवास या तेजी से वजन घटाने से  - आयरन लेवल बढ़ने से  - पेशाब बढ़ाने वाली दवाएं या डायबिटीज दवायें - रेड मीट, सी फूड, रेड वाइन, दाल, राजमा, मशरूम, गोभी, टमाटर, पालक, मटर, पनीर

यूरिक एसिड बढ़ने से नुकसान

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से आपको गठिया रोग होने का खतरा रहता है। इससे आपको हाथों पैरों में जकड़न महसूस होने लगती है। यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स यूरिन नली में जमा हो जाते हैं, जिससे किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। एक शोध में बताया गया है खून में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से दिल के रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा यूरिक लेवल ज्यादा हाई होने पर हार्ट अटैक भी आ सकता है। इससे इंसुलिन का बैलेंस बिगड़ जाता है जिससे डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा बीपी या हाइपरटेंशन की समस्या का एक कारण यूरिक एसिड भी है।

यूरिक एसिड लेवल कम करने के लिए खायें ये चीजें

1) सेबअपनी डाइट में सेब को शामिल करें। इनमें मैलिक एसिड होता है, जो रक्त प्रवाह में यूरिक एसिड को बेअसर करते हैं। इसलिए रोजाना एक सेब जरूर खायें। 

2) सेब का सिरकायूरिक एसिड से पीड़ित लोगों के लिए सेब का सिरका भी फायदेमंद है। आप एक गिलास पानी में 3 चम्मच सिरका मिला सकते हैं। आप इसका सेवन हर दिन 2-3 बार कर सकते हैं। 

3) फ्रेंच बीन का रसफ्रेंच बीन्स का निकाला हुआ रस पीना गाउट के इलाज के लिए एक प्रभावी घरेलू उपाय है। इस स्वस्थ रस का सेवन दिन में दो बार करना चाहिए क्योंकि यह रक्त में उच्च यूरिक एसिड के उत्पादन को रोकता है।

4) चेरीइसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण को anthocyanins के रूप में जाना जाता है, यह यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद करता है। ये एसिड को बेअसर करते हैं और सूजन और दर्द को रोकने में मदद करते हैं।

5) बेरीआपको विशेष रूप से स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी का सेवन करना चाहिए। ये चीजें रक्त में उच्च यूरिक एसिड के स्तर को कम करती हैं। इन सभी चीजों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

6) केलेआपको रोजाना कम से कम दो केलों का सेवन करना चाहिए। इससे एक्स्ट्रा यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। 

7) ग्रीन टी हाई यूरिक एसिड का इलाज करने का एक अन्य तरीका हर दिन ग्रीन टी पीना है। यह हाइपर्यूरिकमिया या उच्च यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है और गाउट के जोखिम को भी कम करती है।

8) टमाटर, खीरे और ब्रोकोलीअपनी डाइट में हर हाल में टमाटर, खीरे और ब्रोकोली शामिल करें। यह यूरिक एसिड के गठन को रोकती हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब