लाइव न्यूज़ :

अगर बाहर हो गर्मी और चल रही है गर्म हवा तो क्या खिड़की खोलना एक सही आइडिया है? क्या है एक्सपर्ट्स की राय, जानें विंडो खोलने का बेस्ट टाइम

By आजाद खान | Updated: April 15, 2023 18:23 IST

जानकारों के अनुसार, इस सीजन में जब तब खिड़की का खोलना एक सही आदत नहीं है। इससे हम अल्ट्रावायलेट किरणें के चपेट में आ सकते है और इससे हमारी परेशानी और भी बढ़ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देगर्मी आते ही गर्व हवा चलने लगती है। ऐसे में हम गर्मी से बचने के खिड़कियों को भी खोलने लगते है। लेकिन जानकार गर्मी के सीजन में यूंही खिड़कियों को खोलने से हमें मना भी करते है।

Summer Tips:  गर्मियां आते ही लोगों को गर्म लगने लगता है और वे इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करने लगते है। कुछ लोग कूलर और एसी सेट करने और उसे चलाने लगते है तो कुछ लोग गर्मी के सीजन में अपने घर के खिड़कियां खोलने लगते है। लेकिन क्या आप जानते है कि गर्मी के सीजन में यूंही खिड़की खोलने सही आदत नहीं है और जानकर इससे परहेज करने की बात कहते है। उनकेक अनुसार इससे हमें काफी परेशानी होती है और गर्मी को हमें ज्यादा झेलना पड़ जाता है। 

ऐसे में आइए जान लेते कि गर्मी के सीजन में क्या हमें खिड़ीक खोलनी चाहिए और अगर खिड़की खोलनी चाहिए तो हम कब और किन हालातों में खोलेंगे, आइए एक-एक करके सब बात आज के इस लेख में जान लेते है। 

खिड़कियों के खोलने पर क्या कहते है जानकार

ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस की एडवाइज के मुताबिक, जब भी गर्मी का सीजन आ जाए तो उन घरों और खिड़कियों पर पर्दें लगा दें जिसमें बाहर से धूप आती हो। उनके अनुसार, ऐसा करने से इस सीजन में आपको काफी राहत होगी और आप गर्मी के प्रकोप से बच पाएंगे।

इसके अलावा द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर अमीन अल-हबीबेह ने बताया कि गर्मी के सीजन में घर में गर्म हवा को आने न दें और उसे रोकने की पूरी कोशिश करें। उनके अनुसार, जब हम अपने घर में इन गर्म हवाओं को अंदर नहीं आने देंगे तो इससे हमें अल्ट्रावायलेट के किरणों से बच पाएंगे। यही नहीं उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस सीजन में हमें अपने घर का तापमान सामान्य बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। 

कब खोलनी चाहिए खिड़कियां

ऐसे में जानकार कहते है कि इस सीजन में जब कभी भी आपका मन अगर खिड़की खोलने का करें तो आप शाम के वक्त ही खिड़की को खोला करें। उनके अनुसार, हमें अपनी खिड़की तभी खोलनी चाहिए जब तापमान कम रहता हो वरना बाकी समय हमें पर्दा लगा रहना चाहिए। अमीन अल-हबीबेह बताते है कि खिड़कियों को खोले रखना या बंद रखना इस बात पर निर्भर करता है कि घर कैसा है और तापमान कितना है।

उनके मुताबिक, जब कभी भी बाहर ज्यादा गर्मी हो तो आप अपनी खिड़की बंद ही रखें और केवल शाम के समय ही आप अपनी खिड़की को खोला करें। वे कहते है कि कोई भी खिड़की खोलना उस समय सही होता है जब  घर के अंदर का तापमान बाहरी तापमान से ज्यादा हो जाए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सहीटवेव
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब