लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन-स्पेन के अनुसंधानकर्ताओं ने अध्ययन के बाद किया खुलासा, कहा-कोविड टीकाकरण से तंत्रिका संबंधी दुर्लभ बीमारियों का नहीं रहता है खतरा

By आजाद खान | Updated: March 17, 2022 16:45 IST

आपको बता दें कि अध्ययन के बाद अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि अन्य अध्ययनों में भी महामारी के बाद प्रतिरक्षा प्रणाली के नसों पर हमला करने का खतरा बढ़ने की बात कही गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुसंधानकर्ताओं ने कोरोना के टीकों को लेकर एक अध्ययन किया है। अध्ययन में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। इस अध्ययन को पूरा करने के लिए 83 लाख लोगों को शामिल किया गया था।

लंदन: कोविड-19 रोधी टीके की खुराक लेने के बाद तंत्रिका तंत्र संबंधी दुर्लभ बीमारियों का खतरा नहीं बढ़ता है। ‘द बीएमजे’ पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। यह अध्ययन 80 लाख से अधिक लोगों पर किया गया है। हालांकि, शोधकर्ताओं ने पाया कि कोरोना वायरस संक्रमण के बाद चेहरे की मांसपेशियों को लकवा मारने या उनमें कमजोरी, मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में सूजन संबंधी बीमारी ‘इंसेफेलोमाइटिस’ तथा प्रतिरक्षा प्रणाली के नसों पर हमला करने की बीमारी ‘गुलियन बेरी सिंड्रोम’ का खतरा बढ़ जाता है। 

अनुसंधानकर्ताओं ने क्या किया विश्लेषण

पहले ऐसी खबरें आयी थी कि कुछ लोगों को एस्ट्राजेनेका या फाइजर का कोविड-19 रोधी टीका लगवाने के बाद गुलियन बेरी सिंड्रोम हो गया था। ब्रिटेन स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और स्पेन स्थित बार्सिलोना विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने कोविड-19 रोधी टीकों, सार्स-सीओवी-2 संक्रमण और प्रतिरक्षा प्रणाली के नसों पर हमला करने के बीच संबंध का विश्लेषण किया है। 

सभी टीका का किया गया था इस्तेमाल

अनुसंधानकर्ताओं ने ब्रिटेन तथा स्पेन में दो बड़े इलेक्ट्रॉनिक प्राथमिक देखभाल स्वास्थ्य रिकॉर्ड के आंकड़ों का इस्तेमाल किया है। इस अध्ययन में 83 लाख लोगों को शामिल किया गया था, जिन्होंने एस्ट्राजेनेका, फाइजर, मॉडर्ना या जॉनसन एंड जॉनसन टीके की कम से कम एक खुराक ली था। इसमें टीके की खुराक न लेने वाले और संक्रमित हुए 7,35,870 लोगों को भी शामिल किया था। 

क्या निकला है अध्ययन में

अध्ययन में पाया गया कि कोविड-19 संक्रमण के बाद चेहरे की मांसपेशियों को लकवा मारने या उनमें कमजोरी, सेफेलोमाइटिस तथा गुलियन बेरी सिंड्रोम का खतरा उम्मीद से कहीं अधिक रहा है। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि अन्य अध्ययनों में भी महामारी के बाद प्रतिरक्षा प्रणाली के नसों पर हमला करने का खतरा बढ़ने की बात कही गयी है।  

टॅग्स :Coronaकोरोना वायरसब्रिटेनBritain
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम