लड़का होगा या लड़की? पढ़िए बच्चों के जन्म से जुड़े 20 मजेदार मिथक

By गुलनीत कौर | Published: March 23, 2018 08:00 AM2018-03-23T08:00:27+5:302018-03-23T08:00:27+5:30

गर्भवती महिला अगर सुबह फ्रेश उठती है, उसे थकावट महसूस नहीं होती तो कहा जाता है कि उसे बेटा होगा।

Boy or Girl? 20 amazing and popular myths that hint at your baby's gender | लड़का होगा या लड़की? पढ़िए बच्चों के जन्म से जुड़े 20 मजेदार मिथक

लड़का होगा या लड़की? पढ़िए बच्चों के जन्म से जुड़े 20 मजेदार मिथक

अगर आप प्रेग्नेंट हैं या आपके परिवार में कोई महिला गर्भवती है तो अक्सर लोग उन्हें सेहत संबंधी सलाह देते होंगे। पहली बार गर्भवती हुई महिला को हर कोई अपने अनुभव से कुछ ना कुछ सलाह जरूर देता है। क्या खाएं, क्या ना खाएं, कैसे अपना और होने वाले बच्चे का ख्याल रखें, किन बातों पर खास ध्यान दें, और भविष्य में होने वाली तकलीफों से कैसे लड़ना है इसपर भी एक्सपर्ट एडवाइस देती हुई महिलाएं मिल जाती हैं। लेकिन इसके अलावा होने वाली संतान क्या होगा, यानी लड़का होगा या लड़की, यह भी दावे से बता देती हैं ये महिलाएं। 

जी हां... आपको घर परिवार या आस पड़ोस की कई सारी आंटियां यह कहती हुई मिल जाएंगी कि हम गर्भवती की चाल-ढाल और शरीर के बदलते आकार से बता सकते हैं कि लड़का होगा या लड़की। इतना ही नहीं, ये लोग प्रेग्नेंट महिला की खाने पीने और यहां तक कि उसके मूड से भी यह अंदाजा लगाती हैं कि होने वाली संतान लड़का है या लड़की। आप सोच रहे होंगे कि भारत जैसे देश में ही ऐसी बातें होती होंगी लेकिन भारत से बाहर भी इस तरह के कई मिथ्या प्रचलित हैं।

आइए आपको बताते हैं होने वाले बच्चे से जुड़े 20 ऐसे मिथ्य जो हमारी सोसाइटी में प्रचलित हैं:

1. अगर होने वाले बच्चे की हार्ट बीट 140 प्रति मिनट से कम है तो बेटा होगा
2. बहुत गुस्सा और चिड़चिड़ापन महसूस होता है तो लड़की होगी
3. सुबह उठते हैं तो खुद को बाईं ओर करवट लिए हुए पाती हैं तो लड़का होगा
4. अगर प्रेगनेंसी के कुछ दिनों में आपक स्किन सॉफ्ट होने लगी है तो यह इस बात का संकेत माना जाता है कि लड़की होगी
5. अगर गर्भवती महिला का पेट नीचे की ओर अधिक झुका हुआ हो तो कहते हैं कि लड़का होगा
6. लेकिन अगर पेट टाइट और कूल्हों से ऊपर हो तो कहा जाता है कि लड़की होगी 
7. गर्भवती महिला अगर सुबह फ्रेश उठती है, उसे थकावट महसूस नहीं होती तो कहा जाता है कि उसे बेटा होगा
8. लेकिन इससे ठीक विपरीत अगर रात भर सोने के बाद भी सुबह उसे थकान महसूस हो तो लोग कहते हैं कि ऐसे गर्भवती महिला के गर्भ में बेटी होती है
9. बालों में चमक इस बात का संकेत माना जाता है कि लड़का होगा
10. झड़ते और पतले बाल हों तो कहा जाता है कि होने वाली संतान लड़की होगी

11. गर्भाधान के दौरान धीरे-धीरे अगर पांव के बाल पहले की ग्रोथ के मुकाबले अधिक आने लगें तो कहा जाता है कि ऐसे महिला लड़के को जन्म देती है
12. प्रेगनेंसी में चेहरे पर मुंहासे आना जल्द ही एक लड़की की माता बनने का संकेत माना जाता है
13. प्रेगनेंसी में सिर या बदन या पेट में दर्द होना सामान्य है लेकिन जरूरत से अधिक सिर दर्द हो तो यह मिथ्य है कि होने वाली संतान लड़का है
14. एक मिथ्य के अनुसार अगर गर्भवती के हिप्स और बम्प्स अधिक बाहर आ जाएं तो कहा जाता है कि वह बेटी को जन्म देगी
15. प्रेगनेंसी में अगर पांव अमूमन ठंडे रहें तो कहा जाता है कि बेटा होगा
16. प्रेगनेंसी में भी अगर चेहरे पर ग्लो ना आए तो कहा जाता है कि ऐसे महिला बेटी को जन्म देती है
17. अधिक नमकीन खाने का मन करे तो बेटा होता है
18. लेकिन अगर मीठा खाने को जी ललचाये तो बेटी होती है
19. अगर प्रेग्नेंट होने से पहले अधिक कैलोरी वाला भोजन ज्यादा करती थीं तो बेटा होगा
20. अगर सर्दियों में प्रेगनेंसी कंसीव की है तो भी बेटा होगा

Web Title: Boy or Girl? 20 amazing and popular myths that hint at your baby's gender

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे