लाइव न्यूज़ :

हड्डियों को मजबूत करने के उपाय : मजबूत हड्डियों के लिए खायें कैल्शियम और विटामिन-D से भरपूर ये 10 सस्ती चीजें

By उस्मान | Updated: October 21, 2020 10:23 IST

bone strengthening foods: कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इन चीजों का नियमित रूप से सेवन जरूरी है

Open in App
ठळक मुद्देहड्डियों के कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण खराब डाइट हैदूध से बने पदार्थ जैसे पनीर, चीज़ और घी जैसी चीजों में कैल्शियम पाया जाता हैदूध में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में मदद करता है

स्वस्थ रहने के लिए हड्डियों का मजबूत रहना भी जरूरी है। आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली और खानपान की वजह से लोग अपनी हड्डियों का ध्यान रखना भूल जाते हैं। ये आपके पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। 

हड्डियां कैल्शियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन के अलावा कई तरह के मिनरल से मिल कर बनी होती हैं। अनियमित जीवनशैली की वजह से ये मिनरल खत्म होने लगते हैं, जिससे हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है और धीरे-धीरे वे घिसने और कमजोर होने लगती हैं।

हड्डियों के कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण खराब डाइट है। खाने की कुछ चीजों के नियमित और अधिक सेवन से हड्डियों का कैल्शियम खत्म होने लगता है। दिल्ली की मशहूर डाइटिशियन शिखा ए शर्मा आपको बता रही हैं कि किन-किन चीजों के अधिक सेवन से हड्डियों का कैल्शियम कम होने लगता है।

दूधदूध और दूध से बने पदार्थ जैसे पनीर, चीज़ और घी जैसी चीजों में कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आपको अपनी हड्डियों को मजबूत करने के लिए रोजाना इन चीजों का सेवन करना चाहिए। दूध में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में मदद करता है।

मछलीसैमन और ट्राउट जैसी मछली भी कैल्शियम और विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत हैं। अगर आप सीफूड पसंद करते हैं तो इन मछलियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। 

टोफू टोफू या अन्य सोया वाली चीजों में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। मजबूत और स्वस्थ हड्डियों के लिए अपने आहार में शामिल करना एक अच्छा विचार हो सकता है। 

ब्रोकोलीब्रोकोली हेल्दी फाइबर, आयरन और फोलेट के अलावा कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है। यूएसडीए के अनुसार, 100 ग्राम ब्रोकोली में लगभग 87 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।

अंजीरअंजीर कैल्शियम के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। अंजीर के सेवन से रोजाना के 10 प्रतिशत कैल्शियम मिल जाता है। कैल्शियम हड्डियों के स्वास्थ्य और विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण है। अंजीर में पोटेशियम भी पाया जाता है। यह कैल्शियम को अवशोषित करने में सक्षम है। 

सहजनकैल्शियम की कमी दूर करने में सहजन भी बहुत कारगर होता है, ऐसा माना जाता है की 100 ग्राम सहजन में 5 गिलास दूध के बराबर कैल्शियम होता है, कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए आप सहजन की पत्ती और इसके फल का सेवन कर सकते हैं।

रागीरागी एक प्रकार का अनाज होता है, जो कैल्शियम से भरपूर होता है, रागी के आटे से बनी रोटियां या परांठे का सेवन करने से कैल्शियम की कमी दूर होती है और हड्डियां मजबूत बनती हैं।

मशरूममशरूम के अंदर काफी मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और फास्फोरस की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसीलिए आप लोग महीने में कम से कम 4 दिन मशरूम का सेवन जरूर करें।

ग्रीन बीन्सअन्य सब्जियों की तरह, हरी बीन्स विटामिन ए, सी, और के, और फोलिक एसिड, फाइबर, पोटेशियम और फोलेट का एक बेहतर स्रोत है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इस हरी सब्जी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिन्हें कैटेचिन के रूप में भी जाना जाता है। इससे आपको हार्ट डिजीज, कैंसर और डायबिटीज को रोकने में मदद मिलती है।

अंडेअगर कोई व्यक्ति मांसाहारी है, तो वह व्यक्ति अंडे का अंदर का पीला भाग खा सकता है। अंडे के पीले भाग के अंदर काफी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत