'झक्कास' अनिल कपूर को हुई ये गंभीर बीमारी, दो साल से झेल रहे दर्द, जानें इस रोग का कारण, लक्षण, इलाज

By गुलनीत कौर | Updated: January 29, 2019 10:53 IST2019-01-29T10:36:00+5:302019-01-29T10:53:19+5:30

कैल्सिफिकेशन ऑफ शोल्डर का रोग यदि शुरुआती स्टेज पर है तो इसकी सूजन और दर्द को कम करने के लिए दवाएं दी जाती हैं। लेकिन अगर यह बढ़ जाए तो सर्जरी का सहारा लेना पड़ता है।

Bollywood actor Anil Kapoor is suffering from calcification of shoulder, symptoms, causes, treatment | 'झक्कास' अनिल कपूर को हुई ये गंभीर बीमारी, दो साल से झेल रहे दर्द, जानें इस रोग का कारण, लक्षण, इलाज

'झक्कास' अनिल कपूर को हुई ये गंभीर बीमारी, दो साल से झेल रहे दर्द, जानें इस रोग का कारण, लक्षण, इलाज

बॉलीवुड की दुनिया के 'झक्कास' यानी अनिल कपूर, जिन्हें 60 की उम्र पार करने के बावजूद भी सबसे फिट और स्मार्ट माना जाता है, उन्हने एक गभीर रोग ने जकड़ लिया है। खबर आई है कि अनिल कपूर को 'कैल्सिफिकेशन ऑफ शोल्डर' नाम की एक बीमारी हो गई है। यह कंधे से जुड़ी बीमारी है जिसकी वजह से उन्हें दाहिने कंधे में बेहद दर्द का सामना करना पड़ रहा है।

62 साल के अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी इस बीमारी का खुलासा किया है और कहा कि वे जल्द ही इसके इलाज के लिए जर्मनी जाने वाले हैं। अनिल ने बताया कि उन्हें ऐसी बीमारी हो गई है जिसकी वजह से उनका कंधा पत्थर जैसा हो जाता है। इस वजह से शूटिंग के दौरान डांस करना तो दूर, वे उसे मूव भी नहीं कर पाते हैं।

मूवमेंट की कोशिश भी की जाए तो बर्दाश्त ना करने लायक दर्द होता है। उन्हें यह रोग पिछले 2 साल से सता रहा है लेकिन आजतक उन्होंने फैंस के सामने अपने इस रोग का कभी जिक्र नहीं किया। 22 फरवरी को अपनी आने वाली फिल्म टोटल धमाल की रिलीज़ के बाद अनिल इलाज के लिए जर्मनी रवाना हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कैल्सिफिकेशन ऑफ शोल्डर बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज:

कैल्सिफिकेशन ऑफ शोल्डर क्या है?

कैल्सिफिकेशन शरीर के किसी एक भाग में कैल्शियम के जमा होने की बीमारी को कहा जाता है। पूरे शरीर में रक्त के माध्यम से ही कैल्शियम सर्कुलेट होता है और इसके रुकने से वह जगह सख्त हो जाती है। यह रोग जब कंधे में होता है तो उसे 'कैल्सिफिकेशन ऑफ शोल्डर' का नाम दिया जाता है।

कैल्सिफिकेशन ऑफ शोल्डर के कारण:

यह रोग कई कारणों से हो सकता है। शरीर में कैल्शियम के सर्कुलेट होने की प्रक्रिया में अचानक बदलाव आने की वजह से भी हो सकता है। इसके अलावा कोई खास संक्रमण भी इसका कारण बन सकता है। शरीर की मांसपेशियों को जोड़ने वाली चीजें यदि काम करना बंद कर दें, तब भी यह रोग होता है।

यह भी पढ़ें: 'अल्जाइमर' ने छीन ली थी जॉर्ज फर्नांडिस की याददाश्त, इससे युवाओं को भी खतरा, रोग से बचाएगा रोज 20 मिनट का ये काम

कैल्सिफिकेशन ऑफ शोल्डर के लक्षण:

इस रोग का सबसे पहला लक्षण ही दर्द है। लगातार कई दिनों तक यदि कंधे में दर्द हो और इलाज के बावजूद भी यह ना जाए तो एक्स-रे कराना चाहिए। इसमें यह रोग साफ दिखाई दे जाता है। दर्द के अलावा सूजन, कंधे में अचानक जकड़न, इतनी कि वह हिल भी ना पाए।

 

कैल्सिफिकेशन ऑफ शोल्डर का इलाज:

कैल्सिफिकेशन ऑफ शोल्डर का रोग यदि शुरुआती स्टेज पर है तो इसकी सूजन और दर्द को कम करने के लिए दवाएं दी जाती हैं। आइस थैरेपी से भी काफी राहत मिलती है। लेकिन अगर यह बढ़ जाए तो दवाओं के साथ सर्जरी का भी सहारा लेना पड़ता है। सर्जरी में जमा हुए कैल्शियम को साफ किया जाता है। 

अनिल कपूर की हालत:

एक इंटरव्यू के दौरान अनिल कपूर ने बाताया कि फिल्मों में अधिक स्टंट करने की वजह से उन्हने यह तकलीफ हुई है। अब उनके कन्धों की मांसपेशियों ने जवाब दे दिया है। वे जल्द ही काम को निपटाकर इलाज के लिए विदेश रवाना हो जाएंगे।

English summary :
Anil Kapoor is Suffering from calcification of shoulder: Bollywood most handsome and smart actor Anil Kapoor is suffering from 'calcification of shoulder'. This is a shoulder-related illness, due to which they are facing a lot of pain in the right shoulder.


Web Title: Bollywood actor Anil Kapoor is suffering from calcification of shoulder, symptoms, causes, treatment

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे