लाइव न्यूज़ :

पेट का फूलना कैसे कम करें : हमेशा पेट भरा-भरा लगता है तो आजमाएं ये 8 घरेलू उपचार, गैस, कब्ज, एसिडिटी, बदहजमी से मिलेगी राहत

By उस्मान | Updated: November 12, 2021 10:01 IST

अगर आपके पेट में हमेशा भारीपन महसूस होता है तो इन सरल उपायों को आजमाकर देखें

Open in App
ठळक मुद्देपेट की समस्याओं के लिए असरदार हैं ये उपायपुराने कब्ज को तोड़कर आराम देती हैं ये चीजें रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से मिलेगा आराम

पेट फूलने की समस्या से आजकल बहुत से लोग परेशान रहते हैं. इसे मेडिकल भाषा में ब्लोटिंग कहा जाता है। यह समस्या कई कारणों से हो सकती है जैसे, लाइफस्टाइल में गड़बड़ी, हार्मोनल असंतुलन, बासी भोजन का सेवन, पेट में पानी या फ्लूइड का भर जाना, कब्ज, ज्यादा देर तक भूखे या फिर कई घंटे एक ही जगह पर बैठे रहना।

पेट में गर्मी होने के क्या कारण है?कई बार खाना खाने के बाद खाना सही तरह से नहीं पचता, तो इससे पेट में जलन का अहसास होने लगता है। अपच के कारण भी इंसान को पेट में सूजन, गैस, पेट ज्यादा भरा हुआ लगना, जी मचलाना व पेट में जलन का अहसास होता है। कई बार बहुत अधिक मसालेदार या तला हुआ खाना खाने से भी यह समस्या हो जाती है।

पेट फूलना कौन सी बीमारी है?पेट फूलने की सबसे कॉमन वजहों में से एक है कब्ज। जब लंबे समय तक स्टूल कोलोन में जमा रहता है तो बैक्टीरिया बढ़ता है जिससे पेट में दर्द और गैस की समस्या होती है और पेट फूला हुआ महसूस होता है।

पेट का भारीपन कैसे कम होगा?पेट का भारीपन दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। इसके लिए आप हरी इलायची, शहद, अलसी के बीज, तुलसी के पत्ते, सौंफ और मिश्री चीजों का सेवन कर सकते हैं।

गर्म पानी आप गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पिएं. इससे आपकी गैस की समस्या दूर हो जाएगी। दिन में करीब दो से तीन हींग का पानी पिएं. संतरे का रस और काला नमक भी पेट के लिए बेहतर विकल्प हैं।

शहदपेट में भारीपन की समस्या को दूर करने के लिए भी आप शहद का उपयोग कर सकते हैं। -इस समस्या से बचने के लिए आप दिन में दो बार और अधिक से अधिक तीन बार यानी तीनों प्रहर (सुबह-दोपहर-शाम) में दो-दो चम्मच शहद का सेवन करें। मात्र 7 से 15 दिन के अंदर आप अपनी सेहत और पाचन में कई तरह के सुधारों का अनुभव करेंगे।

नींबू पानीनींबू हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा दूध और दही कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए पेट में अच्छे बैक्टीरिया का भी होना जरूरी है।  

पेट फूलने की समस्या से बचने के अन्य उपायआप रोजाना कम से कम आठ-दस गिलास पानी जरूर पिएं।  तली और मिर्च-मसाले वाली चीजें खाने से दूरी बना कर रखें।  जंक फूड से दूरी बनाकर रखें।शराब, धूम्रपान और तम्बाकू का सेवन बिल्कुल न करें।  चाय-कॉफी का सेवन कम से कम करें।  प्रतिदिन कम से कम 20-25 मिनट योगासन जरूर करें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सघरेलू नुस्खेMedical and Healthहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!