लाइव न्यूज़ :

काले अंगूर खाने के फायदे : पोषक तत्वों का खजाना हैं काले अंगूर, कैंसर, डायबिटीज सहित 8 रोगों से लड़ने में सहायक

By उस्मान | Updated: March 30, 2021 15:48 IST

एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों का खजाना है काले अंगूर, दिल को स्वस्थ रखने में भी सहायक

Open in App
ठळक मुद्देविटामिन सी का भंडार हैं काले अंगूर इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने में सहायकशरीर की भीतरी सफाई में भी सहायक

काले रंग के अंगूर तो आप सभी ने देखे ही होंगे। ये स्वाद में तो मीठे होते ही हैं, सेहत के लिए तो ये किसी वरदान से कम नहीं होते हैं। अंगूर में कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है।  काले अंगूर का रोजाना सेवन न केवल आपके मोटापे को कम करने में बल्कि डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां, त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।  

काले अंगूर के पोषक तत्व

इसमें मौजूद ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व व्यक्ति को कई बीमारियों से दूर रखता है। काले अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होते हैं। 

काले अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट अटैक, रक्त का थक्का जमने जैसी समस्याओं से बचाता है। दिल की बीमारियों से लड़ने में काला अंगूर बहुत फायदेमंद होता है।

दिल को रखता है स्वस्थएक अध्ययन से पता चलता है कि काले अंगूरों का सेवन मेटाबॉलिक सिंड्रोम से संबंधित अंग क्षति से बचा सकता है। मेटाबोलिक सिंड्रोम एक साथ होने वाली स्थितियों का एक समूह है, इसमें रक्तचाप में वृद्धि, उच्च रक्त शर्करा का स्तर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड ट्राइग्लिसराइड्स में वृद्धि, हृदय रोग और स्ट्रोक शामिल हैं।

वजन घटाने में सहायककाले अंगूर का नियमित रूप से सेवन करने में मदद मिलती है। वजन कम करने की इच्छा रखने वाले लोगों को काले अंगूर जरूर खाना चाहिए। काला अंगूर खून में कोलेस्ट्रॉल निर्माण को रोककर वजन बढ़ने जैसी अन्य समस्याओं से भी बचाता है।

दृष्टि में सुधारकाले अंगूर में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन होते हैं, जो कैरोटिनॉइड होते हैं, जो अच्छी दृष्टि बनाए रखने में मदद करने के लिए जाने जाते हैं। इस बात का दावा फ्री रेडिकल बायोलॉजी एंड मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन में किया गया है।

याददाश्त को करता है बेहतरकाले अंगूर को खाने से व्यक्ति की एकाग्रता और याददाश्त भी बढ़ती है। केवल यही नहीं काले अंगूर खाने से दिमागी गतिविधियां ठीक होकर माइग्रेन जैसी बीमारी से भी मुक्ति मिल सकती है।

कैंसर से बचाव में मददगारअंगूर का रस एंटी-म्यूटाजेनिक और एंटीऑक्सिडेंट गुणों का भंडार है. यह ब्रेस्ट कैंसर सहित सभी प्रकार के कैंसर से निपटने में बहुत प्रभावी हैं। यौगिक रेसवेराट्रोल एंटी-ऑक्सीडेंट और कुछ तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है जो कैंसर कोशिकाओं के ऊर्जा स्रोत को नष्ट करने में सक्षम हैं।

डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायककाले अंगूरों का सेवन करने से डायबिटीज से निजात मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि काले अंगूरों में रेसवार्टल नाम का पदार्थ मौजूद होता है जो खून में इंसुलिन का स्तर बढ़ाकर शरीर में शुगर की मात्रा को संतुलित रखने में सहायता करता है।

बालों के लिए फायदेमंदअगर आपको भी बालों से जुड़ी कोई भी समस्या है तो काले अंगूर का सेवन करें। इसमें विटामिन ई होता है जोकि बालों की सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन ई बालों से जुड़ी परेशानियां जैसे-रूसी, बालों का गिरना या सफेद होना ठीक करता है। इसके सेवन से स्कैल्प को मजबूती मिलती है और बाल घने, मुलायम और मजबूत होते हैं।

इन्फेक्शन से बचाने में मददगार काले अंगूर में रेसवेरॉटल बैक्टीरिया और फंगस को मारने वाले पदार्थ पाए जाते जो इनसे बचने के लिए हमारी मदद करता है। इसमें पोलिया और हर्प्स जैसी बीमारियों से लड़ने में काफी सहायता मिलती है। काले अंगूरों में वायरस से लड़ने की क्षमता अधिक पाई जाती है। इसमें फेफड़ों में नमी बढ़ा कर अस्थमा भी ठीक करने की शक्ति होती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सडायबिटीज डाइटकैंसर डाइट चार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब