सोने से 90 मिनट पहले कर लें ये एक काम, यौन जीवन बनेगा सुखमय, मोटापा और तनाव भी होंगे दूर
By उस्मान | Updated: July 25, 2019 11:12 IST2019-07-25T11:12:06+5:302019-07-25T11:12:06+5:30
अगर आप अनिद्रा, मोटापा, तनाव, चिंता, त्वचा या यौन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको आज रात से ही आपको गुनगुने पानी से नहाना शुरू कर देना चाहिए।

सोने से 90 मिनट पहले कर लें ये एक काम, यौन जीवन बनेगा सुखमय, मोटापा और तनाव भी होंगे दूर
अगर आप अनिद्रा, मोटापा, तनाव, चिंता, त्वचा या यौन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको आज रात से ही आपको गुनगुने पानी से नहाना शुरू कर देना चाहिए। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के शोधकर्ताओं का मानना है कि रात को सोने से 90 मिनट पहले 41 डिग्री सेल्सियस गर्म पानी से नहाने से आपको इस तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
1) नींद में होता है सुधार
रात को सोने से 90 मिनट पहले 41 डिग्री सेल्सियस गर्म पानी से नहाने से आपकी नींद में सुधार हो सकता है। यह बात यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्सास में सामने आई है। उनका मानना है कि इससे आपको सिर्फ दस मिनट के भीतर नींद आ सकती है।
2) वजन होता है कम
अगर जिम में घंटों पसीना बहाकर या तमाम तरह की डाइट लेने के बावजूद आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो आपको यह तरीका अपनाकर देखना चाहिए। शोधकर्ता मानते हैं कि रात को गर्म पानी से नहाने से मेटाबोलिज्म में सुधार होता है और आपको एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
3) मूड ठीक रखने में मददगार
थकान की वजह से मूड भी खराब हो जाता है। ऐसे में जब थकान दूर हो जाती है तो मूड भी अच्छा हो जाता है। अगर ऑफिस की थकान और प्रदूषण के चलते आप चिड़चिड़े रहने लगे हैं तो रात को नहाकर सोना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
4) थकान और तनाव से राहत
रात को गुनगुने पानी से नहाने से शरीर की थकान दूर होती है और आपके दिमाग और शरीर को तुरंत ताजगी मिलती है। यह मूड को ताज़ा करके मन और शरीर दोनों को तनाव से मुक्ति देता है। इतनी ही यह एस्ट्रोजन या टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स में सुधार करके यौन जीवन को बेहतर बनाता है।
5) त्वचा पर आती है चमक
बिस्तर पर जाने से पहले नहाना त्वचा के लिए बहुत अच्छा है। यह शरीर से सभी कीटाणुओं और जीवाणुओं को धोने में मदद करता है। यह इस प्रकार शरीर से बैक्टीरिया के संक्रमण और त्वचा की समस्याओं को कम करता है।

