लाइव न्यूज़ :

Benefits of smiling: औसतन एक महिला दिन में 62 और पुरुष सिर्फ 8 बार मुस्कुराता है, जानें मुस्कुराने के 8 फायदे

By उस्मान | Updated: April 28, 2021 11:03 IST

हंसने से शरीर को होते हैं चौंकाने वाले फायदे

Open in App
ठळक मुद्देहंसने से शरीर को होते हैं चौंकाने वाले फायदेमुस्कुराने से तनाव हो सकता है दूरहंसते समय 37 मांसपेशियां करती हैं काम

कहते हैं 'लाफ्टर इज द बेस्ट मेडिसन'। ये बात सोलह आने सच है कि हंसी लाख रोगों की एक दवा होती है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के प्रेशर के चलते लोग खिलखिला कर हंसना तो दूर, मुस्कुराना तक भूल गए हैं। 

स्वास्थ्य के लिहाज से हंसना बेहद जरूरी है। किसी मजेदार बात पर हंसने के बाद आपको कितना रिलैक्स फील होता है, आप ये स्वयं भी जानते हैं। हंसने से कई मांसपेशियों का इस्तेमाल होता है जिससे शरीर की एक्सरसाइज होती रहती है। 

हंसने से न केवल दो लोगों के बीच जुड़ाव पैदा होता है, बल्कि एक व्यक्ति जितना मुस्कुराता है, उसका मस्तिष्क भी उतना ही स्वस्थ हो सकता है। मुस्कुराहट का मस्तिष्क से सीधा संबंध है और इससे तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है।

एक मुस्कान बहुत कुछ कर सकती है। मुस्कान किसी के दिन को रोशन कर सकती है। यह आपके दिन को भी बेहतर बना सकती है। मुस्कान आत्मविश्वास को बढ़ा सकती है. हम आपको हंसी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बता रहे हैं।

मुस्कुराने के फायदे- हंसते समय शरीर की 37 मांसपेशियों काम करती हैं और इनमें से 22 मांसपेशियां मुस्कुराती हैं। यानी इससे शरीर में ऊर्जा पैदा होती है।- मुस्कुराने से रक्तचाप कम होता है।- औसत एक महिला दिन में 62 बार मुस्कुराती है।- औसत आदमी दिन में 8 बार मुस्कुराता है।- 19 अलग-अलग प्रकार की मुस्कुराहट होती हैं।

हार्ट रेट होती है कममुस्कुराने से हार्ट रेट कम होती है और शरीर को आराम मिलता है। यह बिना काम के दिल को काम करने देता है। जो लोग मुस्कुराते हैं और हंसते हैं उन्हें हृदय रोग होने की संभावना कम होती है। मुस्कुराने से अस्थायी रूप से रक्तचाप भी कम होता है।

तनाव होता है दूरआधुनिक दुनिया में तनाव एक आम समस्या है जो स्वास्थ्य समस्याओं का बड़ा कारण है। दिन भर थोड़ा बहुत मुस्कुराने से तनाव कम हो सकता  है। मुस्कुराते से एन्डॉर्फिन जारी होते हैं, जो तनाव हार्मोन का प्रतिरोध करते हैं और कम करते हैं।

इम्युनिटी सिस्टम बनता है मजबूतहंसने से शरीर को आराम मिलता है और इससे इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत बनता है जिससे आपको विभिन्न बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।  हार्ट अटैक का खतरा होता है कमकई अध्ययनों से यह साबित हुआ है कि हंसने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगभग 40 फीसदी तक कम होता है। हंसने से शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है जिससे हार्ट समेत शरीर के बाकी अंगों में भी पर्याप्त मात्रा में ब्लड पहुंचने लगता है और इस वजह से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

चेहरे पर आती है चमक रिसर्च में यह बताया गया कि हमेशा खुश रहने या हंसने का असर आपकी स्किन पर भी पड़ता है और यह काफी हद तक एंटी-एजिंग की तरह काम करता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब