Benefits of smiling: औसतन एक महिला दिन में 62 और पुरुष सिर्फ 8 बार मुस्कुराता है, जानें मुस्कुराने के 8 फायदे

By उस्मान | Updated: April 28, 2021 11:03 IST2021-04-28T10:55:23+5:302021-04-28T11:03:27+5:30

हंसने से शरीर को होते हैं चौंकाने वाले फायदे

Benefits of smiling: On average a woman smiles 62 times and men smile 8 times in a day, fact about smile in Hindi | Benefits of smiling: औसतन एक महिला दिन में 62 और पुरुष सिर्फ 8 बार मुस्कुराता है, जानें मुस्कुराने के 8 फायदे

हंसने के फायदे

Highlightsहंसने से शरीर को होते हैं चौंकाने वाले फायदेमुस्कुराने से तनाव हो सकता है दूरहंसते समय 37 मांसपेशियां करती हैं काम

कहते हैं 'लाफ्टर इज द बेस्ट मेडिसन'। ये बात सोलह आने सच है कि हंसी लाख रोगों की एक दवा होती है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के प्रेशर के चलते लोग खिलखिला कर हंसना तो दूर, मुस्कुराना तक भूल गए हैं। 

स्वास्थ्य के लिहाज से हंसना बेहद जरूरी है। किसी मजेदार बात पर हंसने के बाद आपको कितना रिलैक्स फील होता है, आप ये स्वयं भी जानते हैं। हंसने से कई मांसपेशियों का इस्तेमाल होता है जिससे शरीर की एक्सरसाइज होती रहती है। 

हंसने से न केवल दो लोगों के बीच जुड़ाव पैदा होता है, बल्कि एक व्यक्ति जितना मुस्कुराता है, उसका मस्तिष्क भी उतना ही स्वस्थ हो सकता है। मुस्कुराहट का मस्तिष्क से सीधा संबंध है और इससे तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है।

एक मुस्कान बहुत कुछ कर सकती है। मुस्कान किसी के दिन को रोशन कर सकती है। यह आपके दिन को भी बेहतर बना सकती है। मुस्कान आत्मविश्वास को बढ़ा सकती है. हम आपको हंसी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बता रहे हैं।

मुस्कुराने के फायदे
- हंसते समय शरीर की 37 मांसपेशियों काम करती हैं और इनमें से 22 मांसपेशियां मुस्कुराती हैं। यानी इससे शरीर में ऊर्जा पैदा होती है।
- मुस्कुराने से रक्तचाप कम होता है।
- औसत एक महिला दिन में 62 बार मुस्कुराती है।
- औसत आदमी दिन में 8 बार मुस्कुराता है।
- 19 अलग-अलग प्रकार की मुस्कुराहट होती हैं।

हार्ट रेट होती है कम
मुस्कुराने से हार्ट रेट कम होती है और शरीर को आराम मिलता है। यह बिना काम के दिल को काम करने देता है। जो लोग मुस्कुराते हैं और हंसते हैं उन्हें हृदय रोग होने की संभावना कम होती है। मुस्कुराने से अस्थायी रूप से रक्तचाप भी कम होता है।

तनाव होता है दूर
आधुनिक दुनिया में तनाव एक आम समस्या है जो स्वास्थ्य समस्याओं का बड़ा कारण है। दिन भर थोड़ा बहुत मुस्कुराने से तनाव कम हो सकता  है। मुस्कुराते से एन्डॉर्फिन जारी होते हैं, जो तनाव हार्मोन का प्रतिरोध करते हैं और कम करते हैं।

इम्युनिटी सिस्टम बनता है मजबूत
हंसने से शरीर को आराम मिलता है और इससे इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत बनता है जिससे आपको विभिन्न बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। 
 
हार्ट अटैक का खतरा होता है कम
कई अध्ययनों से यह साबित हुआ है कि हंसने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगभग 40 फीसदी तक कम होता है। हंसने से शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है जिससे हार्ट समेत शरीर के बाकी अंगों में भी पर्याप्त मात्रा में ब्लड पहुंचने लगता है और इस वजह से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

चेहरे पर आती है चमक
 रिसर्च में यह बताया गया कि हमेशा खुश रहने या हंसने का असर आपकी स्किन पर भी पड़ता है और यह काफी हद तक एंटी-एजिंग की तरह काम करता है।

Web Title: Benefits of smiling: On average a woman smiles 62 times and men smile 8 times in a day, fact about smile in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे