लाइव न्यूज़ :

केले के फूल में छिपे हैं गजब के फायदे, खून की कमी, डायबिटीज जैसे 8 रोगों से बचाने में सहायक, जानें इस्तेमाल का तरीका

By उस्मान | Updated: August 7, 2021 09:23 IST

केला ही नहीं, केले के फूल भी कई गुणों से भरे हैं

Open in App
ठळक मुद्दे केला ही नहीं, केले के फूल भी कई गुणों से भरे हैं केले के फूल में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, कैल्शियम, कॉपर होते हैं डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक है केले का फूल

बेहतर सेहत के लिए बेहतर खानपान बहुत जरूरी है। कई ऐसी खाने की चीजें हैं जो बहुत हेल्दी हैं लेकिन उनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं और वो केले का फूल।

इसमें कोई शक नहीं है कि केला खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। केले में वो सभी पोषक तत्व पाए, जाते हैं जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले के फूल भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

ऐसा माना जाता है कि केले के फूल में बड़ी मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, कैल्शियम, कॉपर, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन ई जैसे तत्व मिलते हैं। 

हेल्थ वेबसाइट स्टाइलक्रेज के अनुसार, केले के फूल डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर कम करने, वजन घटाने, एनीमिया और दिल के रोगों से बचने में मदद मिल सकती है। चलिए जानते हैं इसके नियमित सेवन से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

डायबिटीज से बचाने में सहायक

दुनिया में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। खराब डाइट और एक्सरसाइज नहीं करने की वजह से इसका अधिक खतरा होता है। यदि आप डायबिटीज के मरीज है, तो केले का फूल आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका कारण यह माना जाता है कि केले का फूल अपने पोषक तत्वों की वजह से शरीर में शुगर लेवल को कम कर सकता है। 

एनीमिया से बचाव

खून की कमी होने से एनीमिया नामक बीमारी होती है। इसमें हीमोग्लोबिन लेवल कम हो जाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने में केले का फूल काफी फायदेमंद हो सकता है। कहा जाता है कि केले के फूल में आयरन की मात्रा अच्छी होती है जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मददगार हो सकता है। 

पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त

अगर आपकी पाचन शक्ति कमजोर है और आप अक्सर कब्ज, एसिडिटी, गैस जैसी पेट की समस्याओं से पीड़ित रहते हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर केले के फूल का सेवन शुरू कर देना चाहिए। केले के फूल में फाइबर पाया जाता है जो पेट के लिए फायदेमंद होता है और आसानी से पच जाता है।

हृदय रोगों का जोखिम होता है कम

केले का फूल हृदय रोगों से बचाव करने में मददगार होता है। क्योंकि यह फ्री रेडिकल्स से शरीर को बचा सकता है। और कोलेस्ट्रोल की मात्रा को भी कम करता है।

तनाव कम करने में मददगार

केले के फूल से बनी डिशेस खाकर आप तनाव से छुटकारा पा सकते हैं क्योंकि इसमें मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा होती है जो शरीर के लिए एंटीडिप्रेसेंट की तरह काम करते हैं।

मासिक धर्म के रक्तस्राव को करता है कम

मासिक धर्म दर्द महिलाओं के लिए गंभीर स्थिति होती है। कुछ महिलाओं को इस दौरान हैवी ब्लड फ्लो का सामना करना पड़ता है। पके हुए केले के फूल इन समस्याओं से निपटने में मदद कर सकता है। दही या दही के साथ केले के फूलों को पकाने से शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन बढ़ता है और रक्तस्राव कम होता है। 

विटामिन और मिनरल्स का भण्डार

केले के फूलों में विटामिन ए, सी और ई जैसे विभिन्न विटामिन होते हैं। इनमें पोटेशियम और फाइबर भी होते हैं। इसके पोषक तत्व इसे एक स्वस्थ भोजन बनाते हैं। 

ऐसे करें केले के फूल का सेवन

आप केले के फूल का सब्जी या कई तरह की डिशेज के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे केले के फूल को कच्चा भी खाया जा सकता है लेकिन पहले एक बार डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब