लाइव न्यूज़ :

Ayurveda health tips: आयुर्वेद के अनुसार सोने से पहले इस पौधे के पत्तों चबाने से सेहत को होते हैं 5 गजब के लाभ

By उस्मान | Updated: August 12, 2021 11:44 IST

आयुर्वेद के अनुसार अनार के फल में जितनी शक्ति होती है, उतनी ही इसके पत्तों में भी होती है

Open in App
ठळक मुद्देअनार के फल में जितनी शक्ति होती है, उतनी ही इसके पत्तों में भी होती है अनार के पत्तों में पाए जाते हैं कई पोषक तत्वआयुर्वेद में किया जाता है कई रोगों के उपचार में इस्तेमाल

धरती पर ऐसे कई पेड़-पौधे हैं जिनका फल खाना अधिकतर लोग पसंद करते हैं लेकिन उनके पत्तों को फेंक देते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कई पेड़-पौधों के पत्ते सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

कुछ पत्तों में वो सभी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। ऐसा ही एक पौधा है अनार का पौधा। अनार के पत्तों का कई स्वास्थ्य स्थितियों से निपटने के लिए किया जा सकता है क्योंकि इसके पत्तों में फल की तरह सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

अनार के पत्तों का इस्तेमाल सलाद, फलों और सब्जियों के साथ स्मूदी या जूस में, कढ़ी, पास्ता सॉस या सूप जैसे व्यंजनों में पालक विकल्प के रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा आप अनार के पत्तों की चाय भी बना सकते हैं। चलिए जानते हैं अनार के पत्ते आपके लिए किस तरह फायदेमंद हो सकते हैं। 

एक्जिमा के लिए अनार के पत्ते

गार्डन डॉट इको के अनुसार, एक्जिमा त्वचा की सबसे घातक बीमारी है। इससे ग्रस्त व्यक्ति लगातर खुजली और जलन से परेशान हो जाता है। कई बार तो गंभीर घाव भी हो जाते हैं और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने लगते हैं। यह रोग वंशानुगत रूप से भी होता है।

इसके लक्षणों में बहुत खुजली होना, खुजाने से त्वचा पर लाल चकत्ते, एवं छोटी-छोटी फुंसिया उभर जाना, कभी-कभी सफेद प्लेक बनना, तेज खुजली होने पर खुजलाने से खून भी निकलने लगता है, त्वचा पर जलन होना और चिड़चिड़ापन एवं अवसाद महसूस होना शामिल हैं।

ऐसा माना जाता है कि इस चर्म रोग से छुटकारा पाने के लिए आप अनार के पत्तों को पीसकर लगा सकते हैं जिससे आपको कुछ दिनों में आराम मिलना शुरू हो सकता है। 

भूख बढ़ाने के लिए

आयुर्वेदिक चिकित्सा में, इनका उपयोग भूख बढ़ाने और पाचन समस्याओं के लिए किया जाता है। आजकल खराब जीवनशैली और शारीरिक गतिविधियों के कम होने से बहुत से लोगों को भूख नहीं लगती है जिसकी वजह से वो कम खाते हैं।

बता दें कि कम खाने से धीरे-धीरे आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जिससे आपका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो सकता है और आप बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। भूख बढ़ाने के लिए आपको अनार के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए। आप रोजान कुछ पत्ते चबा सकते हैं या उन्हें सलाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

पाचन क्रिया बनती है मजबूत

पाचन क्रिया खराब होने पर भोजन पूरी तरह से पचता नहीं है, जिसके कारण शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता। इसका मतलब यह है कि यह समस्या कई गंभीर बीमारीयों का कारण बन सकती है।

इससे आपको बदहजमी, कब्ज, मतली आना, पेट दर्द, सूजन, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पाचन तंत्र खाने को एनर्जी में बदलकर शरीर को बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाता है। इसलिए बिना अच्छे पाचन तंत्र के सेहतमंद रहना मुश्किल है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आपको अनार के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए। 

अनिद्रा के लिए अनार के पत्ते

नींद से संबंधित परेशानियों में सबसे पहले ज़िक्र होता है अनिद्रा का। भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव के कारण अधिकतर लोग अनिद्रा की समस्या के शिकार हैं। अनिद्रा के कई कारण हो सकते हैं। इसके लक्षणों में रात में सोने में कठिनाई, रात के दौरान जागना, दैनिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने में समस्या, नींद और थकावट महसूस होना शामिल हैं। इससे बचने के लिए आप अनार के पत्तों की चाय पी सकते हैं। 

इस बात का रखें ध्यान 

अगर आप ऊपर बताये गए किसी रोग से पीड़ित हैं और उससे राहत पाने के लिए अनार के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब