लाइव न्यूज़ :

सावधान! पीरियड्स में हर बार पेनकिलर लेना है बुरा, ये 5 काम दिलाएंगे दर्द से आराम

By गुलनीत कौर | Updated: May 19, 2019 13:11 IST

पेनकिलर का अधिक सेवन करने से शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। ब्लड सेल्स में यह पेनकिलर घुलकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को नष्ट करती है।

Open in App

पीरियड्स के दौरान पेट या कमर में दर्द होना साधारण बात है। मगर कई बार यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि दवा लिए बिना आराम नहीं मिलता है। कुछ महिलाएं तो हर महीने पीरियड्स के दौरान पेनकिलर का सेवन करती हैं। इनमें से कुछ ऐसी भी हैं जो पीरियड्स चलने के हर दिन दवा लेती हैं। इसके बिना इन्हें दर्द से राहत नहीं मिलती। मगर इतनी पेनकिलर लेना भी स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। 

डॉक्टर्स की मानें तो पेनकिलर का अधिक सेवन करने से शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। ब्लड सेल्स में यह पेनकिलर घुलकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को नष्ट करती है। इसके अलावा त्वचा पर भी पेनकिलर के लंबे समय तक बुरे प्रभाव हो सकते हैं। ये सब आपके साथ ना हो इसलिए पीरियड्स में पेनकिलर लेने से बचें। और दर्द को कम करने के लिए अन्य घरेलू नुस्खों को ट्राई करें। जो एकदम सुरक्षित और असरदार हैं।

1) सिकाई करें

पीरियड्स में जब हल्का दर्द शुरू हो तभी सिकाई करना शुरू कर दें। इससे दर्द बढ़ेगा नहीं। सिकाई से नसों को आराम मिलता है और दर्द बढ़ने की आशंका कम होने लगती है

2) गर्मागर्म चाय या काढ़ा

पीरियड्स में गर्मागर्म अदरक वाली चाय पिएं या फिर खास काढ़ा बनाकर पिएं। एक कप पाने में एक चम्मच शहद, एक चम्मच जीरा, थोड़ी हल्दी और अजवायन डालकर पाने एको उबाल लें। इस काढ़े के सेवन से दर्द कम होता है

3) हल्दी दूध

यदि दर्द अधिक हो रहा हो तो गर्मागर्म हल्दी दूध पिएं। एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी डालकर इसे उबाल लें। हल्दी दूध की जगह पर हल्दी का पानी भी पी सकती हैं। यह भी दर्द से आराम दिलाने में सक्षम होता है

यह भी पढ़ें: ब्लड प्रेशर के मरीज जरूर खायें ये 8 चीजें, गंदगी से जाम हो चुकी नसों को खोलकर बीपी रखती हैं कंट्रोल

4) तुलसी की चाय

अगर इन दोनों चीजों से आराम ना मिले तो तुलसी वाली चाय ट्राई करें। तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। एक कप पानी में तुलसी की 3 से 4 पत्तियां डालकर चाय बनाएं। गर्मागर्म पिएं, दर्द कम हो जाएगा

5) दालचीनी का पानी

हल्दी पानी की तरह ही दालचीनी का पानी भी पीरियड्स के पेन को कम करने में मदद करता है। एक कप पानी में एक चम्मच दालचीनी डालकर इसे अच्छी तेरह उबाल लें। उबालने के बाद ठंडा होने पर इसमें एक चम्मच शहद और नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर पी जाएं। दर्द से राहत मिलेगी

टॅग्स :पीरियड्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब