लाइव न्यूज़ :

Covid-19: वैज्ञानिकों का दावा, स्मार्टफोन और नोटों पर 28 दिनों तक जिंदा रहता है कोरोना, जानिये कैसे बचें

By उस्मान | Updated: October 13, 2020 11:19 IST

कोरोना वायरस से बचने के उपाय : वैज्ञानिकों ने कोरोना से निपटने के उपाय भी बताये हैं

Open in App
ठळक मुद्देसाफ-सफाई से मिलेगा वायरस से छुटकाराकम तापमान में अधिक समय तक जीवितप्लास्टिक नोटों पर रहता है जिंदा 

कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में अब तक 1,085,372 लोगों की मौत हो गई है जबकि 38,040,063 लोग संक्रमित हो गए हैं। 

कोरोना का कोई स्थायी इलाज और टीका अभी बाजार में नहीं आया है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय विज्ञान एजेंसी की एक प्रयोगशाला में हुए ध्ययन के अनुसार, कोरोना वायरस का संक्रमण नोट्स, ग्लास, स्मार्ट फोन के स्क्रीन और स्टेनलेस स्टील जैसी सतहों पर 28 दिनों तक जीवित रह सकता है। 

साफ-सफाई से मिलेगा वायरस से छुटकारा बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, वायरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित खोज से पता चलता है किकोरोना वायरस का संक्रमण लंबे समय तक सतहों पर रह सकता है और इससे बचने के लिए नियमित रूप से हाथ धोना और सतहों की सफाई करना जरूरी है। 

कम तापमान में अधिक समय तक जीवितआस्ट्रेलियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिपेरडनेस (ACDP) में किए गए शोध में पाया गया कि वायरस कम तापमान पर और गैर-छिद्रपूर्ण या चिकनी सतहों जैसे कांच, स्टेनलेस स्टील और विनाइल में अधिक समय तक जीवित रहता है। 

प्लास्टिक नोटों पर रहता है जिंदा ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय विज्ञान एजेंसी (CSIRO) के शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि वायरस प्लास्टिक के नोटों की तुलना में कागज के नोटों से अधिक समय तक जीवित रहता है।  

एबीसीपी के उप निदेशक डेबी ईगल्स ने कहा, 'हमने पाया कि वायरस कमरे के तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर बेहद मजबूत था। इसके अलावा वायरस मोबाइल फोन की स्क्रीन और प्लास्टिक बैंक नोट्स पर पाए जाने वाले कांच जैसे चिकनी सतहों पर 28 दिनों तक जीवित रहा।' 

भारत में अब कुल संक्रमितों की संख्या  71,75,881 हुई

भारत में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 55,342 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इसी अवधि में 706 लोगों की मौत हुई है।

पिछले करीब दो महीनों में ये पहली बार है जब कोरोना के एक दिन में 55 हजार के करीब नए केस दर्ज हुए हैं। वहीं, ये लगातार दूसरा दिन है जब 70 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी अपडेट के अनुसार भारत में अब कुल संक्रमितों की संख्या  71,75,881  हो गई है। इसमें एक्टिव मरीज 8,38,729 हैं। वहीं, 62,27,296 लोग अब तक बीमारी से ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक कोरोना से कुल 1,09,856 लोगों की मौत हुई है।

इस बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार अब तक देश में कोरोना के लिए 8,89,45,107 सैंपल की जांच हुई है। ये आंकड़े 12 अक्टूबर तक के हैं। इसमें कल यानी 12 तारीख को 10,73,014 सैंपल की जांच की गई।

 

भारत में अब रिकवरी रेट 86.8 प्रतिशत हो गया है। अच्छी बात ये भी है कि भारत में हर दिन आने वाले नए कोरोना केस अब करीब 90 हजार से घटकर औसतन 72 से 74 हजार के बीच पहुंच गए हैं। 

भारत में कोरोना से होने वाले मौत की दर 1.5 प्रतिशत है। वहीं पॉजिटिविटि रेट 5.2 प्रतिशत है। भारत में पिछले करीब एक महीने से रोजाना औसतन 9 लाख टेस्ट हो रहे हैं। ऐसे में साप्ताहिक पॉजिटिविटि रेट भी 8.4 से घटकर अब 6.3 प्रतिशत हो गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब